Responsive Scrollable Menu

भारत का वर्ल्ड कप अभियान आज से होगा शुरू, वेस्टइंडीज से भिड़ेंगी हरमनप्रीत कौर की लड़कियां, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

ICC Women's T20 World Cup 2026 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में आज से अपने वार्म-अप मैच खेलने वाली है. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच 6 जून से शुरू हो चुके हैं. इंडियन क्रिकेट टीम अपना पहला अभ्यास मैच आज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. ये मैच भारत में कब और कहां देखें, आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार में बताने वाले हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच कब खेला जाएगा

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच में आज यानी 8 जून (सोमवार) को खेला जाने वाला है. हरमप्रीत कौर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट आज से अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने लिए लिए पहला कदम बढ़ाएगी.

 कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा. ये मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड पर आज खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले ये अभ्यास मुकाबला भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 2:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच का टॉस 2 बजे होगा. टॉस पर हरमनप्रीत कौर हेली मैथ्यूज के साथ नजर आएंगी. ये दोनों महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं. 

लाइव कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये वार्म-अप मैच जो, इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला है. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख पाएंगे. इसके अलावा आईसीसी के यूट्यूब चैनप पर भी आप इसे देख सकते हैं. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको भारत में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) मोबाइल ऐप पर और टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देखने के लिए मिलेगी. इसके लिए आपको इन ऐप का रिचार्ज प्लान लेना होगा.

फ्री में कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस अभ्यास मैच को आप फ्री में आईसीसी.टीवी और आईसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. वहां ये मैच मुफ्त में लाइव प्रसारित किए जाएंगे.

भारत और वेस्टइंडीज के स्क्वाड्स

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया एलेन, शमीन कैम्पबेले, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलेया ग्लासगो, जहज़ारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर.

कब और किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपना अलगा वार्म-अप मैच 10 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. वो मैच भी इस मैदान पर इसी समय होगा. वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो काफी रोमांचक होगा. 

ये भी पढ़ें : ICC Women's T20 World Cup 2026 का बजा बिगुल, हरमनप्रीत कौर समेत सभी 12 कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ कराया फोटोशूट

Continue reading on the app

इंटरव्यू को बीच में छोड़कर चले गए ट्रंप, पत्रकार के किस सवाल पर भड़क गए राष्ट्रपति?

Donald Trump And Journalist  Welker: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप एक इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं। पत्रकार ने चुनाव में हुई धांधली पर सवाल किया था। ट्रंप ने बीच में इंटरव्यू छोड़ने पर इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

दरअसल, शुक्रवार दोपहर को मीट द प्रेस चैनल पर क्रिस्टन वेल्कर पत्रकार राष्ट्रपति ट्रंप का इंटरव्यू ले रहीं थीं। जब वेल्कर ने उनसे चुनाव में धांधली के उनके दावे के सबूतों की कमी के बारे में सवाल किए, तो ट्रंप अचानक बीच में ही रुक गए और वेल्कर के साथ अपना इंटरव्यू बीच में ही खत्म कर दिया। 

ट्रंप ने इस सवाल पर कहा कि या तो तुम बेईमान हो या बेवकूफ। चलो इसे यहीं खत्म करते हैं। क्योंकि मेरा बस हो गया है। वहीं पत्रकार वेल्कर ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मैं इस इंटरव्यू के लिए विस्कॉन्सिन तक का सफर करके आई हूं। लेकिन ट्रंप वहां से  उठकर चले गए। 

यह भी पढ़ें: US Iran Conflict: ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, डील से पहले संपत्तियां अनफ्रीज करने से किया इनकार

क्या बोलीं पत्रकार वेल्कर?

वेल्कर ने एक्स पर ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मेरा साक्षात्कार दुर्भाग्यवश खराब मौसम के कारण बाधित हो गया। इन चुनौतियों के बावजूद, हमने ईरान युद्ध से लेकर अर्थव्यवस्था और तथाकथित "शस्त्रीकरण-विरोधी" कोष जैसे मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। पूरा साक्षात्कार आज सुबह देखें।

ट्रंप ने पत्रकार को बताया बेईमान

ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टन की आंखों में आंखें डालकर कहा कि वह झूठी हैं। फिर गुस्से में वहां से चले गए! ट्रंप ने कहा कि ये चुनाव किसी पिछड़े देश जैसे हैं। तुम बेईमान हो। चलो अब यहीं खत्म करते हैं। मेरा सब्र टूट गया है। इस पर वेल्कर ने कहा कि प्लीज मैं विस्कॉन्सिन तक का सफर करके आई हूं। 

ट्रंप ने जवाब दिया कि मैं तुम्हारे साथ एक घंटे तक बारिश में बैठा रहा! मैंने तुम्हें काफी समय दे दिया है। तुम्हें अपने प्रेस को सुधारना चाहिए। तुम्हें पता है क्या? बेईमान प्रेस के साथ कोई देश कभी महान नहीं बन सकता। चलो चलते हैं।

यह भी पढ़ें: AI कंपनियों में जनता को मिलेगा हिस्सा? ट्रंप के नए प्लान ने बढ़ाई दुनिया की दिलचस्पी

 

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड टीम के बेस के पास धांय-धांय चली गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग में 9 घायल

England Football Team के कनसास सिटी पहुंचने से पहले वहां अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 9 लोग घायल हुए. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कनसास सिटी इंग्लैंड का बेस है. Mon, 08 Jun 2026 08:07:47 +0530

  Videos
See all

Patna Khan Sir News: Patna वाले खान सर गिरफ्तार होंगे ? कोचिंग सेंटर होगा सील? Bihar News।Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T03:17:02+00:00

India is burning with heat! | देशभर में बढ़ रही तपिश | #viralvideo #viralnews #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T03:14:43+00:00

Bhagwan Ram Ki Nagri Ayodhya | Ram Mandir | Ayodhya | UP News:राम मंदिर चढ़ावा बना सियासी मुद्दा |UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T03:15:33+00:00

Plane Explosion Video Live : Dominican Republic में विमान हादसा, टेक ऑफ के समय क्रैश हुआ विमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T03:17:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers