टीम इंडिया के बाद अब मुंबई इंडियंस से भी होगी सूर्यकुमार यादव की विदाई? मिल गया सबसे बड़ा सबूत, इन दो टीमों से चली है बात
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदा आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही उनके अकाउंट पर मुंबई इंडियंस से जुड़े पोस्ट भी नहीं दिख रहे हैं.
भाजपा ने महेश केवट को बनाया राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट का प्रत्याशी, मीनाक्षी नटराजन से होगा मुकाबला
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। इसके लिए देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया। वह केवट जिले के रहने वाले हैं।
महेश के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ही साफ हो चुका है कि अब निर्विरोध निर्वाचन नहीं बल्कि तीसरी सीट के लिए चुनाव होने वाला है। इस बार पार्टी का फोकस मछुआ समाज पर है।
देर रात केवट को बनाया प्रत्याशी
राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक का दौर देर रात तक चलता रहा। इस पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई गई। इसके बाद ओबीसी, एससी, एसटी या फिर आदिवासी महिलाओं के नाम पर विचार किया गया। काफी विचार विमर्श के बाद पिछड़ा वर्ग से आने वाले मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम पर सहमति बनी।
महेश के नाम पर मुहर लगने के बाद बिना देर किए पार्टी ने उन्हें दे रात अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह मौजूद थे। इस सीट के लिए नामांकन 8 जून सोमवार शाम 4 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
कांग्रेस में हलचल
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। दरअसल पार्टी के पास अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने के लिए चार ही विधायक हैं। एक सीट की जीत के लिए पहली प्राथमिकता वाले 58 वोट जरूरी होते हैं। कांग्रेस के पास 64 विधायक है लेकिन शिवपुरी विधायक मुकेश मल्होत्रा कि मतदान पर हाई कोर्ट की रोक लगी हुई है वही बिना सीट विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के साथ है और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। कांग्रेस के पास इस तरह से 62 विधायक है जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या से चार ज्यादा हैं। इन विधायकों को बाड़बंदी कर कर्नाटक भी भेजा जा सकता है।
अन्य राज्यों में बीजेपी के प्रत्याशी कौन
महेश केवट के नाम से पहले भाजपा विभिन्न प्रदेशों में होने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, जितेंद्र मेघजी भाई कंजारिया और मानसिंह परमार को प्रत्याशी बनाया गया है। मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक मैदान में हैं। मणिपुर से ए शारदा देवी को चुनावी रण में उतारा जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News