Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: ग्रहण दोष के साए में सोमवार, इन 2 राशियों के लिए गलती पड़ सकती है भारी, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार आज  8 जून 2026, सोमवार का दिन कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के कारण खास माना जा रहा है. इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन प्रभावी रहेगी. इसके साथ ही चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और राहु के साथ उनकी युति होने से ग्रहण दोष का निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, चंद्रमा और राहु की युति को विशेष महत्व दिया जाता है. इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है. वहीं शाम के समय शुक्र ग्रह भी अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में नए बदलाव आने की संभावना बनेगी. सोमवार की सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा. 

आज का महामंत्र 

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें

पढ़ें आज का राशिफल 8 जून (Today Horoscope 8 June 2026)

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. रोग और शत्रु परास्त होंगे. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. साथ ही आज चतुर्दिक लाभ होगा. व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है. 

  • सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
  • उपाय- लाल वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक-1
  • शुभ रंग-लाल
  • लक मीटर-7

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. परिवार में खुशहाली रहेगी. चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी. प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग मिलेगा. इसके अलावा तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा. परीक्षा में सफलता मिल सकती है. 

  • सावधानी- परिवार को समय दें
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
  • शुभ अंक-2
  • शुभ रंग- आसमानी
  • लक मीटर-7

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आज आय से अधिक खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश करने से लाभ का योग. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग. करियर को लेकर समय उत्तम है. माली हालत सुदृढ़ होगी. इसके अलावा रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग मिलेगा. 

  • सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
  • गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं. माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

  • सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
  • उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 9

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातक आज रोग, चोट से बचें. नकारात्मक सोच से दूर रहें. माता-पिता का सम्मान करें. नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बनेगा. विदेश से धन लाभ हो सकता है.

  • सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक-5
  • शुभ रंग-केसरिया
  • लक मीटर-8

कन्या राशि 

कन्या  राशि के जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. भूमि, भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है. 

  • सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
  • उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-हरा
  • लक मीटर-8

तुला राशि 

तुला राशि के लिए मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार में लाभ मिल सकता है. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी . विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे. नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है

  • सावधानी- विवादों से दूर रहें
  • उपाय- शिवजी की पूजा करें
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें
  • शुभ अंक-2
  • शुभ रंग-हरा
  • लक मीटर-7

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग . भाई-बहन का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग 

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • शुभ अंक-6
  • शुभ रंग-केसरिया
  • लक मीटर-8

धनु राशि 

धनु राशि के जातक आज गुस्से पर नियंत्रण रखें. लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी मिलने का प्रबल योग है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें

  • सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
  • शुभ अंक-8
  • शुभ रंग-पीला
  • लक मीटर-8

मकर राशि 

मकर राशि के जातक गुस्से में कोई निर्णय न लें. तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे. 

  • सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
  • उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है
मन प्रसन्न रहेगा. मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे

  • सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
  • उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 
  • शुभ अंक-7
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर-7

मीन राशि

मीन राशि के जातक का आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. देश विदेश की यात्रा का योग रहेगा. साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें. बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. 

  • सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
  • शुभ अंक-9
  • शुभ रंग-पीला
  • लक मीटर-9

यह भी पढ़ें: Ruchak Rajyog: जून में बनेगा खास मंगल-शुक्र से रुचक राजयोग, बढ़ेगी खूबसूरती और बैंक बैलेंस, ये हैं लकी राशियां

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 08 June 2026: कालाष्टमी व्रत पर्व आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 08 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 जून 2026, सोमवार को पुरुषोत्तम माह का 23वां दिन है. साथ ही कालभैरव को समर्पित अधिक कालाष्टमी व्रत है. साथ ही दिन के अंत तक मृत्यु पंचक रहेगा. इसके अलावा प्रात काल: में द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक होगी. उसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 08 जून 2026 सोमवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 08 जून 2026
  • दिन- सोमवार
  • तिथि- पुरुषोत्तम मास द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होगा.
  • सूर्योदय- सुबह 5:22 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:17 बजे 
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- कुम्भ राशि 
  • शुभ मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12:47 तक
  • राहुकाल- 7:07 से दोपहर 8:51 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • महामंत्र-  ॐ  नमः शिवाय

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में सुबह 03 बजकर 36 मिनट तक उसके बाद मीन राशि होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 28 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 08 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 08 जून सुबह 12:18 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 08 जून को रात 12:18 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:08 मिनट से 04:56 मिनट तक
अमृत काल सुबह 01:28 बजे से सुबह 03:06 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा
यम गण्डक सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:25 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 3:46 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12:52 मिनट से दोपहर 01:46 मिनट तक और दोपहर 03:33 मिनट से शाम 04:26 मिनट तक रहेगा 

व्रत- कालाष्टमी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Mrityu Panchak 2026: सावधान! मृत्यु पंचक में इन 5 राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Continue reading on the app

  Sports

स्पोर्ट्स अपडेट:ब्राजील के डिफेंडर वेस्ली वर्ल्डकप स्क्वॉड से बाहर, मिडफील्डर एंडरसन को मिला मौका

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर और एकमात्र स्पेशलिस्ट राइट-बैक वेस्ली जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कनफेडरेशन (CBF) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने वेस्ली की जगह अटलांटा के मिडफील्डर एडरसन को टीम में शामिल किया है। वेस्ली को शनिवार को मिस्र के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी की चोट ने उसकी तैयारियों को प्रभावित किया है। एंडरसन सोमवार को अमेरिका में टीम के साथ जुड़ेंगे। Mon, 08 Jun 2026 02:11:04

  Videos
See all

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका जंग में जला 'खाड़ी' देश | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:15:04+00:00

Viral Video | खाई में गिरते ही कार के चिथड़े उड़े! #roadaccident #ytshorts #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:14:13+00:00

Mamata Banerjee को Kirti Azad ने बताया घायल शेरनी, बोले-“जो गुब्बारा फुलाए हुए हैं…” | INDIA Bloc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:14:32+00:00

Weather Update: 24 घंटे में 11 राज्यों में आंधी-बारिश, IMD का अलर्ट जारी | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers