महाभारत सीरियल का ये एक्टर बना रामायण में रावण का नाना, यश की तारीफ में एक्टर ने कही दिल छू लेने वाली बात
Chetan Hansraj Ramayana Role Name: प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा की रामायण (Ramayana) को लेकर देशभर में क्रेज बना हुआ है. इसका ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों की और से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. ट्रेलर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश का शानदार किरदार देखने को मिला था. इस समय फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. हालांकि, इससे पहले एक किरदार को लेकर चर्चा बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, एक्टर चेतन हंसराज रामायण (Chetan Hansraj) में यश यानी रावण के नाना का किरदार निभा रहे हैं. चेतन बीआर. चोपड़ा की महाराभारत में यंग बलराम का किरदार निभा चुके हैं. इसलिए रामायण में उनके किरदार को लेकर और भी ज्यादा चर्चा हो रही है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए अपने की तैयारी और यश संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
रावण के नाना का किरदार निभाएंगे चेतन
45 साल के चेतन हंसराज ने बताया कि वह रामायण मे राजा माला का किरदार निभा रहे हैं, जो रावण के नाना हैं. उन्होंने बताया कि राजा माली एक अहम किरदार है जिनका नाम इतिहास में भी दर्ज है. इसमें मेरे यश के साथ जबरदस्त सीन हैं. स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें छह-मोशन-कैप्चर किदारों का ऑफर मिला था. जिनमें से एक रावण के भाइयों का और एक राक्षक का किरदार भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने बाकी के किरदारों की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
चेतन हंसराज ने कैसे की अपने किरदार की तैयारी
चेतन हंसराज ने बताया कि रामायण में राजा माली का किरदार निभाने से पहले उन्होंने खुद काफी रिसर्च की. उनका मानना है कि पर्दे पर किसी भी कैरेक्टर को निभाने से पहले इसके बार में गहराई से समझना बहुत जरूरी है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने राजा माली के किरदार को समझने के साथ-साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी की सोच को भी जानने की कोशिश की. इसके अलावा फिल्म की टीम से उन्हें काफी मदद मिली. चेतन के अनुसार, इस रोल के लिए डायेक्टर नितेश तिवारी और एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी के इनपुट भी महत्वपूर्ण रहे. इन सभी ने मिलकर तय किया राजा माल की किस अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया जाना चाहिए. एक्टर ने यह भी बताया कि उनका किरदार फिल्म की शुरुआत में ही दिखने को मिलता है. इसलिए इस किरदार में उस तरह की ताकत और प्रभाव होना जरूरी था. जिसकी तैयारी पर काफी फोकस किया गया.
रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना पर क्या बोले चेतन
चेतन हंसराज ने 'रामायण' की आलोचना और रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना पर बात की. उन्होंने कहा कि हमारे पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर और टेक्नीशियन हैं, जैसे टेरी नोटरी. आज के मेकर्स ऑडियंस को बेहतरीन सिनेमाई एक्सपीरियंस देना चाहते हैं और हमें इस सोच को समझना चाहिए. मुझे भरोसा है कि जो लोग इसे सही नजरिए से देखेंगे, वो इन सभी तुलनाओं को भूल जाएंगे.
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरादर निभा रहे हैं. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, अंजिक्य देव, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा समेत कई और कलाकार हैं. इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं, बाहर दूसरे देशो में इसे दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा यश का अलग अंदाज, एक्टर ने कहा- 'गीतू मोहनदास ने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला, उन्हें थैंक यू’
किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी, राहुल गांधी के इस बयान पर BJP नेताओं का हमला
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया है. गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल के साथ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी मंच पर मौजूद थे. इस दौरान, मंच पर ऐसा कुछ हुआ जिसकी काफी चर्चा हो रही है. कांग्रेस के बयान पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है.
देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य- नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है. कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है."
ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाक़ी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 14, 2026
कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा की उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।
असम सीएम ने साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस के वंशवादी नेतृत्व ने एक बार फिर शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं, एक मित्र देश की महिला राष्ट्राध्यक्ष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जबकि मंच पर और दर्शकों में मौजूद महिलाएं भी उस पर हंसती रहीं. यह केवल राजनीतिक अशिष्टता नहीं है, बल्कि भारत के विदेश संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी है. जब महिलाओं का अपमान मनोरंजन का ज़रिया बन जाए, तो इससे उस संस्कृति के बारे में बहुत कुछ पता चलता है जिसे बढ़ावा दिया जा रहा है. शर्मनाक. घिनौना."
Congress’s dynastic leadership has once again crossed every line of decency - making objectionable remarks about a woman head of state who leads a friendly country, while women on the stage and in the audience laugh along.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 13, 2026
This is not merely political indecency, it is also an… pic.twitter.com/VkKK9xdy7A
महिला मोर्चा ने भी खोला मोर्चा
BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन ने कहा कि "आलोचना करना हर राजनीतिक पार्टी का अधिकार है; लेकिन महिलाओं का अपमान करना और सार्वजनिक जीवन को भद्दे मजाक का जरिया बनाना सही नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाना और उस पर कांग्रेस नेताओं का हंसना, राजनीतिक परिपक्वता की भारी कमी को दर्शाता है. नीतियों पर बहस करें. फैसलों को चुनौती दें. लेकिन लोगों का सम्मान करें. यह सार्वजनिक बातचीत के स्तर में एक नई गिरावट है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए."
Criticism is the right of every political party; insulting women and reducing public life to vulgar jokes is not.
— Vanathi Srinivasan (@VanathiBJP) August 13, 2026
Mocking PM Shri @narendramodi ji and Italian PM Giorgia Meloni, while Congress leaders laugh along, reflects a serious lack of political maturity.
Debate policies.… pic.twitter.com/Z6jRW8F8tg
राहुल गांधी को बताया कॉमेडियन
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई और राहुल गांधी के बयानों को गरिमाहीन और अभद्र बताया. उन्होंने कहा कि वह कॉमेडियन की तरह बर्ताव कर रहे हैं.
राहुल गांधी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आज जिस प्रकार की संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है।
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) August 13, 2026
देश को ऐसे नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है जो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका… pic.twitter.com/q2icLEv1pb
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









