पंजाब की सड़क सुरक्षा में बड़ा बदलाव, AI-ड्रोन से हादसों पर लगेगी लगाम
पंजाब में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) अब आधुनिक तकनीक के साथ अपना दायरा बढ़ा रही है. हाईवे पर त्वरित मदद के लिए बनाई गई यह विशेष पुलिस व्यवस्था अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, सैटेलाइट डेटा और जियोस्पेशियल तकनीक को जोड़कर सड़क सुरक्षा का नया मॉडल तैयार कर रही है. लक्ष्य पंजाब को देश का प्रमुख रोड सेफ्टी हब बनाना है.
दो साल में 47 हजार से ज्यादा लोगों को मिली मदद
पंजाब पुलिस के अनुसार फरवरी 2024 से जनवरी 2026 के बीच SSF ने 43,983 सड़क दुर्घटनाओं में पहुंचकर 47,386 लोगों की सहायता की. इनमें करीब 19,973 लोगों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 27,413 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस का दावा है कि SSF की निगरानी वाले प्रमुख मार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 45 से 48 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है. यही आंकड़े इस मॉडल को आगे विस्तार देने का आधार बन रहे हैं.
4,100 किलोमीटर हाईवे पर विशेष तैनाती
SSF को सामान्य कानून-व्यवस्था की ड्यूटी से अलग रखा गया है. इसका मुख्य काम हाईवे पर पेट्रोलिंग, दुर्घटना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया और पीड़ितों की सहायता करना है. बल के पास 144 हाईटेक वाहन और 1,600 से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारी हैं.
लगभग 4,100 किलोमीटर प्रमुख राजमार्गों और जिला सड़कों पर टीमों को रणनीतिक दूरी पर तैनात किया गया है. वाहनों में स्पीड गन, एल्कोमीटर, ई-चालान मशीन, डैश कैम और फर्स्ट-एड किट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.
‘प्लैटिनम 10 मिनट’ मॉडल पर फोकस
SSF की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसका ‘प्लैटिनम 10 मिनट’ मॉडल है. इसके तहत दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टीम का लक्ष्य लगभग छह से आठ मिनट में मौके पर पहुंचना है.
इसका मकसद यह है कि एंबुलेंस या अस्पताल की मेडिकल टीम पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध करा सकें. इसके लिए कर्मियों को इमरजेंसी रिस्पॉन्स, प्राथमिक उपचार और क्रैश इन्वेस्टिगेशन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है.
अब AI और ड्रोन बताएंगे खतरे वाले इलाके
SSF के अगले चरण में तकनीक की भूमिका और बढ़ने वाली है. प्रस्तावित ‘विजन SSF-2047’ के तहत ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जियोस्पेशियल डेटा को एकीकृत किया जाएगा.
इससे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान, ट्रैफिक जाम का पूर्वानुमान और वास्तविक समय में सड़क की स्थिति की निगरानी में मदद मिल सकती है. भविष्य में डेटा के आधार पर पुलिस पहले से यह अनुमान लगाने में सक्षम हो सकती है कि किन स्थानों पर दुर्घटना या ट्रैफिक की समस्या का खतरा अधिक है.
SSF का विस्तार भी होगा
फेज-II में SSF का कवरेज बढ़ाने की योजना है. इसके साथ ही इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, ANPR कैमरे, IoT सेंसर और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा.
पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर के जरिए शिक्षण संस्थानों, विशेषज्ञों और उद्योग के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पर शोध और प्रशिक्षण को भी मजबूत किया जा रहा है.
लक्ष्य सिर्फ चालान नहीं, लोगों की जान बचाना
पंजाब पुलिस के मुताबिक SSF की सफलता का पैमाना केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना नहीं है, बल्कि हादसे के बाद हर संभव तेजी से जिंदगी बचाना है. यही सोच इसे पारंपरिक पुलिसिंग से अलग करती है.
आने वाले वर्षों में AI, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के साथ यह मॉडल सड़क सुरक्षा को अधिक डेटा-आधारित और तेज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें - पंजाब में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 दिनों में 1.09 लाख से ज्यादा छापेमारी; 1,532 घोषित अपराधी गिरफ्तार
महाभारत सीरियल का ये एक्टर बना रामायण में रावण का नाना, यश की तारीफ में एक्टर ने कही दिल छू लेने वाली बात
Chetan Hansraj Ramayana Role Name: प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा की रामायण (Ramayana) को लेकर देशभर में क्रेज बना हुआ है. इसका ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों की और से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. ट्रेलर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश का शानदार किरदार देखने को मिला था. इस समय फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. हालांकि, इससे पहले एक किरदार को लेकर चर्चा बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, एक्टर चेतन हंसराज रामायण (Chetan Hansraj) में यश यानी रावण के नाना का किरदार निभा रहे हैं. चेतन बीआर. चोपड़ा की महाराभारत में यंग बलराम का किरदार निभा चुके हैं. इसलिए रामायण में उनके किरदार को लेकर और भी ज्यादा चर्चा हो रही है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए अपने की तैयारी और यश संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
रावण के नाना का किरदार निभाएंगे चेतन
45 साल के चेतन हंसराज ने बताया कि वह रामायण मे राजा माला का किरदार निभा रहे हैं, जो रावण के नाना हैं. उन्होंने बताया कि राजा माली एक अहम किरदार है जिनका नाम इतिहास में भी दर्ज है. इसमें मेरे यश के साथ जबरदस्त सीन हैं. स्क्रीन पर उन्हें देखना बहुत अच्छा लगता है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें छह-मोशन-कैप्चर किदारों का ऑफर मिला था. जिनमें से एक रावण के भाइयों का और एक राक्षक का किरदार भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने बाकी के किरदारों की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन वह इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
चेतन हंसराज ने कैसे की अपने किरदार की तैयारी
चेतन हंसराज ने बताया कि रामायण में राजा माली का किरदार निभाने से पहले उन्होंने खुद काफी रिसर्च की. उनका मानना है कि पर्दे पर किसी भी कैरेक्टर को निभाने से पहले इसके बार में गहराई से समझना बहुत जरूरी है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने राजा माली के किरदार को समझने के साथ-साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी की सोच को भी जानने की कोशिश की. इसके अलावा फिल्म की टीम से उन्हें काफी मदद मिली. चेतन के अनुसार, इस रोल के लिए डायेक्टर नितेश तिवारी और एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी के इनपुट भी महत्वपूर्ण रहे. इन सभी ने मिलकर तय किया राजा माल की किस अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया जाना चाहिए. एक्टर ने यह भी बताया कि उनका किरदार फिल्म की शुरुआत में ही दिखने को मिलता है. इसलिए इस किरदार में उस तरह की ताकत और प्रभाव होना जरूरी था. जिसकी तैयारी पर काफी फोकस किया गया.
रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना पर क्या बोले चेतन
चेतन हंसराज ने 'रामायण' की आलोचना और रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना पर बात की. उन्होंने कहा कि हमारे पास हॉलीवुड और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर और टेक्नीशियन हैं, जैसे टेरी नोटरी. आज के मेकर्स ऑडियंस को बेहतरीन सिनेमाई एक्सपीरियंस देना चाहते हैं और हमें इस सोच को समझना चाहिए. मुझे भरोसा है कि जो लोग इसे सही नजरिए से देखेंगे, वो इन सभी तुलनाओं को भूल जाएंगे.
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरादर निभा रहे हैं. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, अंजिक्य देव, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा समेत कई और कलाकार हैं. इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं, बाहर दूसरे देशो में इसे दो दिन पहले 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा यश का अलग अंदाज, एक्टर ने कहा- 'गीतू मोहनदास ने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला, उन्हें थैंक यू’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










