पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिले CM धामी, बोले- ‘हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता’
पीपलकोटी टनल हादसा: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने मौके पर चल रहे रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए घायल श्रमिकों से मुलाकात की.
घायल श्रमिकों से जाना हाल
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बातचीत कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो. उन्होंने कहा कि घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए. जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन से भी इलाज की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी जानकारी ली.
पीपलकोटी, चमोली में प्रभावित टनल क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत जिला अस्पताल, गोपेश्वर पहुंचकर रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी ली।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 14, 2026
प्रत्येक श्रमिक का जीवन अमूल्य है।… pic.twitter.com/tFxqBc846G
फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. टनल में फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हादसे से प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर जानकारी देने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्वयं बातचीत की है. इससे परिजनों को श्रमिकों की स्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी.
LIVE: गोपेश्वर, चमोली में आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र के घायलों की कुशल क्षेम एवं उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण https://t.co/vkPIYGnJW8
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 14, 2026
हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि टनल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के जरिए हादसे की वजह और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जानकारी सामने आएगी. इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव पाल समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसे में प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल सहायता, रेस्क्यू अभियान के बीच सीएम धामी ने दिए निर्देश
AUS vs BAN : मिचेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के इन 2 दिग्गजों को पीछे छोड़ हासिल किया खास मुकाम
AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए गए 198 के जवाब में बांग्लादेश दूसरे दिन के अंत तक 6 विकेट पर 110 ओवर में 351 रन बना चुका है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इतिहास रच दिया है. इन दोनों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
मिचेल स्टार्क ने रचा टेस्ट क्रिकेट में इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 2 विकेट हासिल करते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है. मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव से आगे निकल गए हैं. मिचेल स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 435 विकेट दर्ज हो चुके हैं. वहीं कपिल देव के नाम टेस्ट में 434 विकेट हैं. इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही मिचेल स्टार्क ने कपिल देव की बराबरी कर ली थी. ऐसा उन्होंने पहले ही दिन कर लिया था.
आज मुकाबले के दूसरे दिन स्टार्क ने अपना दूसरा विकेट लेकर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है. वहीं श्रीलंका के रंगाना हेरथ ने 433 विकेट टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं. उन्हें भी स्टार्क ने पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही मिचेल स्टार्क टेस्ट इतिहास में 11वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
Mitchell Starc - 435 wickets.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 14, 2026
Kapil Dev - 434 wickets.
Rangana Herath - 433 wickets.
Starc has over-taken Kapil & Herath - he is now 11th Highest wicket taker in Test history.
Next is Dale Steyn with 439 wickets ⏳✅ pic.twitter.com/sKsri1sPII
स्मिथ सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में निकले आगे
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा लेने वाले खिलाड़ियों के मामले में नंबर 1 बन गए हैं. स्मिथ जो रूट और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
स्टीम स्मिथ ने 124 मैचों में कुल 218 कैच पकड़े हैं. वो इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 166 मैचों में 218 कैच लेकर जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ मौजूद हैं. 164 मैचों में 210 कैच लिए हैं.
STEVE SMITH AT THE TOP. ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 14, 2026
- The GOAT in Test Cricket. pic.twitter.com/a4Aplk1aLD
इस मैच की बात करें तो, पहले दिन बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने जलवा बिखेरा था. हसन महमूद ने पहली पारी में कुल 17 ओवर गेंदबाजी की और 55 रन खर्च किए और 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. वहीं स्टीव स्मिथ ने109 बॉलों का सामना किया और 7 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 71 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया 198 पर सिमट गई.
Day 2 Stumps | Bangladesh lead by 153 runs, finishing the day on 351/6 ????????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 14, 2026
Bangladesh tour of Australia | 1st Test#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/pre3dUqwk1
इसके बाद दूसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी में तंजीद हसन ने शतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खबर ली. तंजीद का ये पहला टेस्ट शतक है और ये महज उनका दूसरा ही टेस्ट मैच है. तंजीद ने 197 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर नाथन लियॉन का शिकार बने. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के भी लगाए. ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क और जोस हेजलुवड ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : 'वो अटैकिंग विकल्प है...' दिग्गज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में इस खिलाड़ी को दिया मौका, जानें किसे किया बाहर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










