भास्कर अपडेट्स:भूटान में भूकंप से सिक्किम और बंगाल में झटके महसूस हुए; कुछ सेकंड तक कांपी धरती
भूटान में रविवार देर रात 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा क्षेत्र के पास था। इससे भारत में गंगटोक, सिलीगुड़ी, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार समेत कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस की। लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिक्किम से सिलीगुड़ी जाते समय लापता 4 लोगों के शव तीस्ता नदी से मिले, कार भी बरामद सिक्किम के चार लोगों के शव रविवार को पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी से बरामद किए गए। ये सभी 5 जून को गंगटोक जिले से सिलीगुड़ी जा रहे थे और रास्ते में लापता हो गए थे। जांच के दौरान NH-10 के पास कार की बैटरी और हेडलाइट के कुछ हिस्से मिले। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबी कार का पता लगाया गया, जिसके अंदर चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार तीस्ता नदी में गिर गई था। मृतकों की पहचान स्मारिका नेओपाने (28), शैब्या नेओपाने (27), टीका दहाल (27) और पांच साल की दित्या छेत्री के रुप में की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी लोग सिलीगुड़ी में इलाज करा रहे अपने माता-पिता से मिलने जा रहे थे। दिल्ली फायर सर्विस में 850 से ज्यादा पद खाली, आखिरी बार 2011 में भर्ती हुई थी; होटल अग्निकांड के बाद खुलासा दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की तैयारियों और संसाधनों पर सवाल उठने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली फायर सर्विस में फायरफाइटर के 3,312 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 853 पद खाली पड़े हैं। वहीं स्टेशन अधिकारी के 90 स्वीकृत पदों में केवल 18 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक स्टेशन अधिकारी पद के लिए आखिरी बार सीधी भर्ती साल 2011 में हुई थी। दिल्ली फायर सर्विस ने 1969 में वायरलेस संचार प्रणाली शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार तब से अब तक वायरलेस फ्रीक्वेंसी सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। विभाग अभी भी दो वीएचएफ (VHF) चैनलों पर निर्भर है। हालांकि रेडियो सेट आधुनिक डिजिटल डिवाइस में बदल दिए गए हैं, लेकिन संचार ढांचा लगभग पुराना ही बना हुआ है।ती दिल्ली में ऊंची इमारतों और शहरी विस्तार के साथ फायर स्टेशनों की संख्या 17 से बढ़कर 71 हो गई है। इसके बावजूद पुरानी संचार व्यवस्था के कारण कई बार कंट्रोल रूम, फायर स्टेशन और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बीच संपर्क में दिक्कतें आती हैं।
स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती
स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। यह घटना 3 जून को हुई थी। डांसर ने बदसलूकी करने वाले युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इतना ही नहीं, डांसर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया था। विवाद के बाद डांसर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "मुझे स्टेज पर डांस करने का शौक नहीं है। मैं यह काम अपने परिवार के लिए करती हूं। इसी से मेरा घर चलता है। अगर मुझे सिर्फ पैसों का लालच होता, तो मेरी बहन मुझसे ज्यादा सुंदर है, वह भी मेरे साथ इसी लाइन में होती।" अब जानिए डांसर ने वीडियो में क्या कहा… सभी कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही डांसर ने वीडियो जारी कर कहा- यह लड़ाई केवल आत्मसम्मान की नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों की है, जो इस प्रकार की घटनाओं का सामना करती हैं। मैं मामले में न्याय चाहती हूं और इसके लिए लड़ाई लड़ूंगी। मैं मरने वालों में से नहीं हूं। मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही हूं, जिनके साथ मंचों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गलत हरकतें होती हैं। दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं आगे कहा- यदि समाज किसी बेटी के साथ खड़ा हो जाए तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आज मैं हूं, कल आपकी बेटी भी हो सकती है। अगर आप लोग एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए खड़े होंगे तो उसे मजबूती मिलेगी और अच्छा भी लगेगा। मैं नहीं चाहती कि मैं खुद को खत्म कर लूं, क्योंकि मैं इस प्रकार के दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं। अब जानिए किस तरह हुई डांसर से छेड़छाड़ पहले ड्रेस में पैसे डालने लगा 3 जून को डांसर हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। डांसर ने इस घटना से जुड़े दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में युवक डांसर के पास जाकर उसकी ड्रेस में गलत तरीके से पैसे डालने की कोशिश करता दिखाई देता है। दूसरी बार कमर पर टच किया डांसर का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी युवक नहीं माना। दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान वह फिर मंच पर पहुंचा और उनकी कमर को छूने लगा। इस पर डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे खरी-खोटी सुनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















