Responsive Scrollable Menu

घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, दिल्ली में ₹942 का मिलेगा:टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.25 लाख करोड़ घटी; शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999

कल की बड़ी खबर सिलेंडर से जुड़ी रही। घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹913 से बढ़कर ₹942 का हो गया है। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. घरेलू LPG सिलेंडर आज से ₹29 महंगा: दिल्ली में ₹942, पटना में 1040 का मिलेगा; 3 महीने में दाम ₹89 बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹913 से बढ़कर ₹942 का हो गया है। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.25 लाख करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹39,718 करोड़ कम हुई; TCS-एयरटेल का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा कम हुई है। रिलायंस की मार्केट वैल्यू ₹39,718 करोड़ घटकर ₹17.47 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,134 करोड़ घटकर ₹7.95 लाख करोड़ रह गई है। इसके अलावा एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, LIC, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू भी घटी है। वहीं बीते हफ्ते SBI, ICICI बैंक और HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कल गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार:विदेशी निवेशकों ने ₹31,120 करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव से जोखिम बढ़ा भारतीय बाजार में कल यानी 8 मई से शुरू होने वाले हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 350 अंक नीचे है जिससे ये संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस हफ्ते भी ट्रेडर्स की नजर विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लेकर ईरान-अमेरिका तनाव जैसे फैक्टर्स पर रहेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू: 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T और शाओमी FX मिनी LED TV लॉन्च की हैं। स्मार्टफोन 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा, 6500mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। शाओमी 17T को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

NDA को घेरने के लिए आज I.N.D.I.A की बैठक:एजेंडा तय नहीं, राहुल, ममता, अखिलेश, तेजस्वी समेत 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे

NDA सरकार को घेरने के लिए 2 साल बाद I.N.D.I.A ब्लॉक की आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में बैठक है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे। हालांकि पार्टी ने इन दलों के नाम नहीं बताए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि 23 दल भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट में 'इंडिया' को 'इंडिया जनबंधन' लिखा। TMC चीफ ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार को उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस बैठक की डिटेल सामने नहीं आई है। I.N.D.I.A की अब तक 6 बैठकें हो चुकी हैं। इसमें एक वर्चुअल बैठक शामिल है। आधिकारिक तौर पर I.N.D.I.A का एजेंडा सेट नहीं है। सभी दल अपने-अपने मुद्दे उठा सकते हैं। राहुल, अखिलेश, ममता शामिल होंगे, AAP और DMK बाहर मीटिंग का एजेंडा तय नहीं, विपक्षी दल बोले- हम अपने मुद्दे उठाएंगे बैठक में सभी दल अपने-अपने मुद्दे उठा सकते हैं। राज्यों में होने वाले चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने पर सहमति बनाई जाएगी। इसके अलावा, गठबंधन के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। I.N.D.I.A की बैठक के पहले कांग्रेस से कई दल नाराज झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) राज्यसभा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहता था। कांग्रेस ने बिना बातचीत उम्मीदवार घोषित कर दिए। 5 जून को JMM ने अपनी नाराजगी जाहिर की। केरल में CPI(M) ने नाराजगी जताई। दरअसल, हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं ने लेफ्ट को भाजपा की बी टीम बताया। इससे लेफ्ट नेताओं ने आपत्ति दर्ज की। लेफ्ट चुनाव हार गई और कांग्रेस सत्ता में आई। 3 साल में I.N.D.I.A से 3 बड़ी पार्टियां अलग हो गईं I.N.D.I.A 6 राज्यों में साथ चुनाव लड़ा, 6 में नहीं इंडिया ब्लॉक 2023 में बना। इस दौरान एक लोकसभा और मई 2026 तक 13 विधानसभा चुनाव हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 543 सीटों में से मिलकर 234 सीटें जीतीं। 6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा 6 राज्य जहां गठबंधन साथ नहीं लड़ा 2024 में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हारी। लोकसभा में इंडिया ब्लॉक के 209 सांसद, DMK-AAP शामिल नहीं राज्यसभा में विपक्ष के 78 सांसद, इंडिया ब्लॉक के 67 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को तीन सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। NDA को एक सीट गंवानी पड़ सकती है। जिन कुल 26 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से वहीं कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटे हैं। NDA के पास अभी 18 (आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं। वहीं तीन अन्य सीटें YSRCP के खाते में हैं। इन चुनावों में NDA को 17 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को पांच, JMM को दो और TVK को एक सीट मिलने की उम्मीद है। एक सीट मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। YSRCP अपनी तीनों सीटें गंवा सकती है। 244 सदस्यों वाले उच्च सदन में NDA के पास अभी 149 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 78 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 17 सांसद हैं। इंडिया ब्लॉक में 16 पार्टियों के 67 सांसद हैं। DMK और AAP ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं। इंडिया ब्लॉक की पिछली 6 बैठकें 1 जून 2024: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले गठबंधन की बैठक इंडिया ब्लॉक की आखिरी बैठक ढाई घंटे चली थी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनावों में इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी। 13 जनवरी: पांचवीं बैठक- लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा ये मीटिंग 13 जनवरी 2024 को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के 9 नेता जुड़े थे। चेयरपर्सन के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। मीटिंग के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, ‘हमारे बीच चर्चा हुई कि हम जल्द सीट शेयरिंग पर फैसला लेंगे।' तब JDU भी I.N.D.I. में शामिल था। JDU ने भी सीट शेयरिंग में हो रही देरी से नाराजगी जताई थी। इस बैठक में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। 19 दिसंबर 2023: चौथी बैठक- ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम दिया I.N.D.I.A की चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM चेहरे के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सुझाव रखा। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया। यह जानकारी बैठक के बाद MDMK (मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सांसद वाइको ने दी। हालांकि PM फेस के सवाल पर UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने चुप्पी साधी थी। 31 अगस्त-1 सितंबर 2023: तीसरी बैठक- 5 कमेटियां बनीं, चुनाव की रणनीति बनाई गई I.N.D.I.A अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त-1 सितंबर 2023 को हुई थी। मीटिंग में अलायंस ने 5 कमेटियों का गठन किया था। इनमें कैंपेन कमेटी, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी कमेटी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल हैं। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों ने पांच राज्यों में हो चुके चुनाव की रणनीति तैयार की थी। दूसरी बैठक : गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय किया गया विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए थे। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया था। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है। पहली बैठक: नीतीश ने अगुआई की, 15 दल शामिल हुए विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इस बैठक की अगुआई बिहार के CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में विपक्ष के 15 दल शामिल हुए थे। ये बैठक अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार का सामना करने के लिए विपक्ष को एक साथ लाने के लिए थी। लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें मिली थीं लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, समाजवादी पार्टी की 37 और तृणमूल कांग्रेस की 29 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक को कांग्रेस लीड कर रही थी। विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं। भाजपा गठबंधन को 230 सीटें मिलीं। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उदयनिधि बोले- कांग्रेस ने धोखा दिया; 20 साल का गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन दिया तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस ने एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देकर DMK के साथ धोखा किया है। वे कांग्रेस के इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगे। पूरी खबर पढें…

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश क्रिकेट में नए बॉस की एंट्री, भारत का दोस्त या दुश्मन? जानें कैसा है नए अध्यक्ष का ट्रैक रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. इससे पहले तमीम इकबाल एकहॉक समिति के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. तमीम इकबाल के बीसीबी के अध्यक्ष बनने से माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट में नया बदलाव देखने को मिलेगा. इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि बीसीसीआई के साथ अपने संबंधों को भी बेहतर बनाने का काम करेंगे. Mon, 8 Jun 2026 06:04:03 +0530

  Videos
See all

ईरान इज़राइल टकराव के बीच 4 मिसाइल लॉन्च होने की खबर | #viralvideo #viralnews #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:45:19+00:00

Rajasthan News | जयपुर के मालवीय नगर में तोड़फोड़ अभियान के बीच इलाके में भारी तनाव, इंटरनेट बंद ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:47:07+00:00

Iran के सभी हमले हवा में निष्क्रिय - Israel #aajtak #shorts #iranattackonisrael #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:45:29+00:00

Lebanon पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे- Iran #aajtak #shorts #viral #iranattackonisrael #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T02:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers