आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
जितना जोखिम कम लेंगे, उत्तम लाभ में रहेंगे। सगे संबंधियों से शुभ समाचार मिलेंगे। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। शुभ समाचारों से खुशी होगी।
वृष
व्यापारिक साझेदारी में नई योजनाएं। आज आपकी नई पहचान बन सकती है। परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
मिथुन
पारिवारिक एवं संतान विषयक चिंताएं दूरी होगी। यात्रा संभव, स्थगित करना ठीक रहेगा। कुछ जरूरी दस्तावेज गुम हो सकते हैं। पालतू पशुओं से खतरा है।
कर्क
धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, चिंताएं दूर होगी। गुरुजनों/वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। बीमारी पर खर्च होगा। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में व्यस्तता।
सिंह
संतुलित विचार और खर्च की व्यवस्था। परिस्थितियां शुभता की ओर बढ़ रही है। पदोन्नति के योग है, सहयोग भी मिलेगा। विश्वासपात्र ही विश्वासघात करेंगे।
कन्या
येन केन प्रकारेण- इज्जत बचाने में सफल रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट सफल होंगे। असंतोष और उदासी छाई रहेगी।
तुला
नए कार्यों पर विचार करें, लाभ होगा। आर्थिक लेन-देन लाभदायक सिद्ध होगा। जनहित के कामों में रूचि लेंगे और दान भी करेंगे। डूबे हुए धन की प्राप्ति से खुशी।
वृश्चिक
सबसे और सब जगह प्रेम और आदर मिलेगा। 'खतरों की खिलाड़ी' बनना महंगा पड़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता संतान से लाभ। काम की अधिकता से तन मन थकेगा।
धनु
धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी विशेष समस्या का हल निकलेगा।
मकर
संतान के संबंध में आशाजनक शुभ समाचार मिलेंगे। गलतफहमी और अफवाहों से चिंता बढ़ेगी। पूंजीनिवेश भविष्य के लिए लाभदायक। नौकरी व्यवसाय में लाभ की खुशी।
कुंभ
अविस्मरणीय दिन बनेगा। नायक जैसा सम्मान प्राप्त होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं।
मीन
अशुभ समय है- अप्रिय घटना और समाचार। इधर-उधर के गोरख धंधों में समय न गवाएं। समय को पहचान पर कार्य करें। रिश्ते मजबूत होंगे।
Continue reading on the app
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष को दूर करने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। अंक ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लिए बुरी नजर यानी की नजर दोष से बचने के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए अलग-अलग उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के जीवन में लगने वाले नजरदोष से बचने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 के स्वामी सू्र्य देव होते हैं। जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 के लोगों के ऊपर लगी बुरी नजर के दोष को दूर करने के लिए अपने ऊपर से घी के बाती को जलाकर चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इससे नजरदोष कम होता है।
मूलांक 2
इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 02, 11, 20 या 29 तारीख को होता है। उनका मूलांक 2 होता है। अगर इन लोगों पर नजरदोष है, तो उनको घर के किसी सदस्य की सहायता से नमक को अपने सिर से पैर तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। फिर इस नमक को पानी में बहा देना चाहिए।
मूलांक 3
इस मूलांक के स्वामी ग्रह बृहस्पति होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 3 है। इस मूलांक के लोग अगर किसी कारण से बीमार या परेशान रहते हैं, तो उनको अपने घर के पास मंदिर में जाकर 10 मिनट तक ध्यान के मुद्रा में बैठें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
मूलांक 4
इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 4 माना जाता है। अगर इन जातकों को नजरदोष लगता है, तो इस दोष को दूर करने के लिए दाएं हाथ में 3 लौंग लेकर अपने सिर के ऊपर से 9 बार उल्टी दिशा में घुमाना चाहिए। इस इसको कागज में रखकर जला देना चाहिए।
मूलांक 5
इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग अपने ऊपर लगे नजरदोष को दूर करने के लिए 7 बार उल्टी दिशा में घुमाकर फेंक देना चाहिए।
मूलांक 6
इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है, उन जातकों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजर दोष से बचने के लिए इत्र लगाने से बचना चाहिए।
मूलांक 7
इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजरदोष से बचने के लिए 5 लौंग और एक चुटकी हल्दी को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर बाहर फेंक देना चाहिए।
मूलांक 8
इस मूलांक के स्वामी शनि देव होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 8 होता है। इन जातकों को नजर दोष से बचने के लिए पानी में थोड़ा नमक मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय को करने से नजरदोष दूर होती है।
मूलांक 9
इस मूलांक के स्वामी ग्रह 9 होते हैं। जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 को तारीख होता है, तो उन लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों को नजर दोष से बचने के लिए साबुत मिर्च लेकर सिर से 9 बार उतारें। फिर इस मिर्च को घर से बाहर फेंक दिया।
Continue reading on the app