तिरंगे के रंगों से सजाएं अपना लुक, 15 अगस्त के लिए ये फैशन आइडियाज आएंगे काम
स्वतंत्रता दिवस पर ऑफिस, कॉलेज या बच्चों के स्कूल के लिए तैयार होते समय तिरंगे के रंगों से इंस्पिरेशन लेकर कई स्टाइलिश लुक बनाए जा सकते हैं। साड़ी और कुर्ता सेट से लेकर तिरंगा दुपट्टा, रंग-बिरंगी चूड़ियां और नेल आर्ट तक, छोटे-छोटे फैशन टच आपके लुक को खास बना सकते हैं। इन आइडियाज की मदद से आप 15 अगस्त पर खूबसूरत दिखने के साथ देशभक्ति के रंग में भी रंगी नजर आएंगी।
Independence Day Outfit : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग की कौन सी ड्रेस पहनें और जानिए किन आउटफिट्स को अवॉइड करें
Independence Day Outfit : 15 अगस्त को पूरा भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने वाला है. आज के दिन जगह-जगह पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होंगे. सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में आज के दिन लोग सज-संवर कर जाते हैं. उनके पास यूनिक और शानदार ड्रेस पहनकर अपने आप को स्टाइलिस दिखाने का मौका होगा है. तो आज हम आपको बताते हैं कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग की क्या ड्रेस आपको पहननी चाहिए और किन ड्रेस को अवॉइड करना चाहिए.
स्वतंत्रता दिवस पर कौन सी ड्रेस पहनें
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर आप सफेद रंगी की ड्रेस पहन सकते हैं. ऐसे में आपको पास सफेद रंग का कुर्ता पहनने का और सफेद रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहनने का मौका होगा. इसके साथ ही लड़के अपनी सफेद आउटफिट पर तिरंगे रंग का स्टोल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे वो गले पर डाल सकते हैं. इसके ड्रेस के साथ पुरुष अपनी शर्ट या टी-शर्ट पर तिरंगे रंग का स्टीकर लगा सकते हैं.
वहीं महिलाओं के पास सफेद कुर्ते पर कई सार विकल्प मौजूद होंगे. महिलाएं सफेद ड्रेस के साथ केसरिया, और हरे रंग की चुड़ियां पहन सकती है. इसके साथ वो इन्हीं रंगों की बिंदिया लगा सकती हैं. वहीं वाइड ड्रेस पर महिलाओं के पास तिरंगे रंग का दुपट्टा डालने का मौका होगा. जिससे उनका लुक पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा.
इस दिन पुरुषों के पास केयरिया, हरे रंगा का कुर्ता पहनने का भी मौका होगा. वहीं महिलाएं भी हरे और नारंगी कलर के कुर्ती डाल सकती है. उन्होंने कुछ स्टाइलिस एक्ससीरीज से डिजाइन कर सकती हैं. इसके साथ ही हर, केसरियार रंग के दुपट्टा और स्टोल इस्तेमाल करना का मौका महिला और पुरुषों दोनों के पास होगा.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपनी ड्रेस के साथ हल्के तिरंगे के रंगों वाले बैज पहन सकते हैं. आप खुद को ब्रोच या रिस्टबैंड लगाकर स्टाइल कर सकते हैं. आप 15 अगस्त को आरामदायक सूती (cotton) या खादी के कपड़े पहने सकते हैं, जो आपको स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अगल बनाएंगे.
❣️QT a picture of yours in Independence Day outfit ????????????????????????❣️ https://t.co/eFOc4hv8aM pic.twitter.com/jM6RO6TNR1
— ???????????????????????????????????? ❤️ (@monnishaalife) August 15, 2024
स्वतंत्रता दिवस पर कौन सी ड्रेस बिल्कुल न पहनें
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप ऐसे कपड़े बिल्कुल न पहने जिसने झंडे का अपमान हो. आप अगर तिरंगे के रंग का दुपट्टा या स्टोल इस्तेमाल करते हो तो वो जमीन को छुना नहीं चाहिए. वरना इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा. ऐसे कपड़े पहनने से बचे जो तिरंगे का अपमान करें या फिर जमीन को छूएं. ऐसे में ऐसे कपड़ों को अवॉइड करें, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज (Flag) गलत तरीके से छपा हो या जो जमीन को छूए.
15 अगस्त के दिन ऐसे कपड़े पहने जिनमें तिरंगा पूरा सही तरीके से दिखाई दे. ऐसे रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करें, जो तिरंगे के ऊपर के रंग को नीचे दिखाए और नीचे के रंग को ऊपर दिखाए. तिरंगे के रंगों की लोअर या पैंट पहनना नियमों के खिलाफ हो सकता है, इसलिए नीचे सफेद या सादा रंग पहनें .
इसके अलावा स्वतंत्राता दिवस के मौके पर आपको भड़कीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. ऐस में पूरी तरह से बहुत ज्यादा चमकदार या अजीबोगरीब फैशन वाले कपड़े न पहनें जो माहौल के अनुकूल न हों. ऐसे कपड़ों को पहनने से अवॉइड करें.
ये भी पढ़ें : Independence Day Clothing Ideas: सफेद कुर्ते के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कैसे दें खुद को स्टाइलिश लुक, जानिए ये खास तरीके
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation









