Responsive Scrollable Menu

Independence Day Outfit : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग की कौन सी ड्रेस पहनें और जानिए किन आउटफिट्स को अवॉइड करें

Independence Day Outfit :  15 अगस्त को पूरा भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने वाला है. आज के दिन जगह-जगह पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होंगे. सभी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में आज के दिन लोग सज-संवर कर जाते हैं. उनके पास यूनिक और शानदार ड्रेस पहनकर अपने आप को स्टाइलिस दिखाने का मौका होगा है. तो आज हम आपको बताते हैं कि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग की क्या ड्रेस आपको पहननी चाहिए और किन ड्रेस को अवॉइड करना चाहिए.     

स्वतंत्रता दिवस पर कौन सी ड्रेस पहनें 

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर आप सफेद रंगी की ड्रेस पहन सकते हैं. ऐसे में आपको पास सफेद रंग का कुर्ता पहनने का और सफेद रंग की शर्ट या टी-शर्ट पहनने का मौका होगा. इसके साथ ही लड़के अपनी सफेद आउटफिट पर तिरंगे रंग का स्टोल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे वो गले पर डाल सकते हैं. इसके ड्रेस के साथ पुरुष अपनी शर्ट या टी-शर्ट पर तिरंगे रंग का स्टीकर लगा सकते हैं. 

वहीं महिलाओं के पास सफेद कुर्ते पर कई सार विकल्प मौजूद होंगे. महिलाएं सफेद ड्रेस के साथ केसरिया, और हरे रंग की चुड़ियां पहन सकती है. इसके साथ वो इन्हीं रंगों की बिंदिया लगा सकती हैं. वहीं वाइड ड्रेस पर महिलाओं के पास तिरंगे रंग का दुपट्टा डालने का मौका होगा. जिससे उनका लुक पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा. 

इस दिन पुरुषों के पास केयरिया, हरे रंगा का कुर्ता पहनने का भी मौका होगा. वहीं महिलाएं भी हरे और नारंगी कलर के कुर्ती डाल सकती है. उन्होंने कुछ स्टाइलिस एक्ससीरीज से डिजाइन कर सकती हैं. इसके साथ ही हर, केसरियार रंग के दुपट्टा और स्टोल इस्तेमाल करना का मौका महिला और पुरुषों दोनों के पास होगा.  

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपनी ड्रेस के साथ हल्के तिरंगे के रंगों वाले बैज पहन सकते हैं. आप खुद को ब्रोच या रिस्टबैंड लगाकर स्टाइल कर सकते हैं. आप 15 अगस्त को आरामदायक सूती (cotton) या खादी के कपड़े पहने सकते हैं, जो आपको स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अगल बनाएंगे.

स्वतंत्रता दिवस पर कौन सी ड्रेस बिल्कुल न पहनें 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप ऐसे कपड़े बिल्कुल न पहने जिसने झंडे का अपमान हो. आप अगर तिरंगे के रंग का दुपट्टा या स्टोल इस्तेमाल करते हो तो वो जमीन को छुना नहीं चाहिए. वरना इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा. ऐसे कपड़े पहनने से बचे जो तिरंगे का अपमान करें या फिर जमीन को छूएं. ऐसे में ऐसे कपड़ों को अवॉइड करें, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज (Flag) गलत तरीके से छपा हो या जो जमीन को छूए.

15 अगस्त के दिन ऐसे कपड़े पहने जिनमें तिरंगा पूरा सही तरीके से दिखाई दे. ऐसे रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करें, जो तिरंगे के ऊपर के रंग को नीचे दिखाए और नीचे के रंग को ऊपर दिखाए. तिरंगे के रंगों की लोअर या पैंट पहनना नियमों के खिलाफ हो सकता है, इसलिए नीचे सफेद या सादा रंग पहनें .

इसके अलावा स्वतंत्राता दिवस के मौके पर आपको भड़कीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. ऐस में पूरी तरह से बहुत ज्यादा चमकदार या अजीबोगरीब फैशन वाले कपड़े न पहनें जो माहौल के अनुकूल न हों. ऐसे कपड़ों को पहनने से अवॉइड करें. 

ये भी पढ़ें : Independence Day Clothing Ideas: सफेद कुर्ते के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कैसे दें खुद को स्टाइलिश लुक, जानिए ये खास तरीके

Continue reading on the app

Batwara 1947 X Review: 'बंटवारा 1947' पर लोगों का आया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर शेयर किया रिव्यू

Batwara 1947 X Review: सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को कैसी लगी चलिए आपको बताते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test: गॉल टेस्ट मैच का बदला गया समय, जानिए दूसरे दिन कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs SL 1st Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज दमदार बल्लेबाजी के साथ किया. गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत ने 288 रन बनाए. लेकिन दूसरे दिन के खेल से पहले समय में बदलाव किया गया है. Sat, 15 Aug 2026 19:41:05 +0530

  Videos
See all

Pipalkoti tunnel में इतना पानी कैसे आया? THDC इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T14:44:07+00:00

Aar Paar: Kangana Ranaut ने किसे बताया राजनीति का गुरू? Amish Devgan | BJP | PM MODI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T14:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers