Responsive Scrollable Menu

Independence Day से पहले दिल्ली में 6 धमाकों की धमकी! हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Bomb Threat in Delhi: एक तरफ स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली हाईअलर्ट पर है. सुरक्षा एजेंसियां 15 अगस्त की तैयारियों में लगी हैं. इसी बीच दिल्ली में 6 जगहों पर बम धमाकों की धमकी मिली है.  दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और झंडेवालान बिल्डिंग समेत छह जगहों पर बम की धमकी मिली है. धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.  

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में एक साथ छह जगहों पर बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्तों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया. इसके अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के SDM कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है. सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है और एजेंसियां धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं. 

फायर को 11.18 बजे मिली जानकारी

दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट को सुबह 11.18 बजे से 11.40 बजे के बीच यह जानकारी मिली, जिसके बाद सभी छह जगहों पर फायर टेंडर भेजे गए. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है.

हाईकोर्ट में हुई जांच

धमकी मिलने के बाद ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सुरक्षा एजेंसियों और फायर ने सभी 6 जगहों पर पोजीशन ले ली. दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट कुणाल ने कहा कि बम की धमकी झूठी लग रही है. सब कुछ कंट्रोल में है. बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे इलाके की जांच कर रहे हैं. अभी कोई खतरा नहीं है.

 

Continue reading on the app

मानसून में बालों का परमानेंट इलाज, बिना पार्लर जाए फ्रिजी बालों को ऐसे बनाएं शाइनी!

मानसून में बालों का रूखा, उलझा और फ्रिजी होना एक आम समस्या है। बारिश की नमी और उमस की वजह से बाल जल्दी बिखर जाते हैं और उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है। अगर सही हेयर केयर रूटीन अपनाया जाए, तो इस मौसम में भी बाल मुलायम, चमकदार और आसानी से मैनेज किए जा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर हटे तो कौन तय करेगा खिलाड़ियों का भविष्य? चीफ सेलेक्टर की रेस में सामने आया नया नाम

indian cricket team chief selector: अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर भविष्य भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद तय किया जा सकता है. अगरकर ने सितंबर 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. सितंबर 2026 में उनके तीन साल पूरे हो जाएंगे. उनका कार्यकाल खत्म होने के बावजूद नियमों के तहत उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है. यानी बीसीसीआई चाहे तो अगरकर को सितंबर 2027 तक चीफ सेलेक्टर बनाए रख सकता है. हालांकि, ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि जहीर खान के नाम पर भी चर्चा हो रही है. Sat, 15 Aug 2026 16:40:48 +0530

  Videos
See all

अंबिकापुर के मिशनरी अस्पताल में तिरंगे का अपमान.. झाड़ू से फेंका राष्ट्रीय ध्वज! Chhattisgarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:06:24+00:00

दिल्ली पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली..हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजन | Delhi | Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:02:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers