Responsive Scrollable Menu

अजीत अगरकर हटे तो कौन तय करेगा खिलाड़ियों का भविष्य? चीफ सेलेक्टर की रेस में सामने आया नया नाम

indian cricket team chief selector: अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के तौर पर भविष्य भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद तय किया जा सकता है. अगरकर ने सितंबर 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. सितंबर 2026 में उनके तीन साल पूरे हो जाएंगे. उनका कार्यकाल खत्म होने के बावजूद नियमों के तहत उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है. यानी बीसीसीआई चाहे तो अगरकर को सितंबर 2027 तक चीफ सेलेक्टर बनाए रख सकता है. हालांकि, ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि जहीर खान के नाम पर भी चर्चा हो रही है.

Continue reading on the app

स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद 15 अगस्त के दिन शतक लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Devdutt Padikkal Century : भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर से इतिहास रच दिया गया है. देवदत्त पडिक्कल ने आज यानी स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन इतिहास रच दिया है. उन्होंने 15 अगस्त को भारत के लिए शतक जड़ दिया है. इसके साथ ही देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए 15 अगस्त पर शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली ने ये कारनामा किया है. विराट कोहली भारत के लिए 15 अगस्त पर शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. अब पडिक्कल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अग्सत को शतक लागने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

केशर नुवांथा की गेंद देवदत्त पडिक्कल को, 1 रन, मिड-ऑफ पर ड्राइव किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना शतक पुरा कर लिया. उन्होंने बॉलर एंड की तरफ दौड़ हुए खुशी में मुट्ठी बांधना और हवा में मुक्का मारकर, फिर एक छलांग लगाकर अपने शतक का जश्न मनाया. इस दौरान गंभीर के चेहरे पर मुस्कान है और वह खड़े होकर ड्रेसिंग रूम से ताली बजा रहे हैं.

देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ रचा इतिहास

इस मैच में देवदत्त पडिकक्ल पारी की शुरुआत करने के लिए तब आए, जब यशस्वी जायसवाल 32 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए थे. इसके बाद पडिकक्ल क्रीज पर आए और उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया. पडिक्क्ल ने पहले 81 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए और फिर उन्होंने 134 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. ये उनके टेस्ट करियर का मेडन शतक भी हैं. 

पडिक्कल ने लगाया अपना पहला शतक

ये देवदत्त पडिक्क्ल का तीसरा टेस्ट मैच था. उन्होंने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में अपना पहला टेस्ट शतक लगा दिया है. ये भारत के लिए उनका पहला शतक है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के क्लब में एंट्री मारी ली है. इससे पहले 15 अगस्त पर भारत के लिए सिर्फ विराट कोहली ने शतक लगाया था. अब पडिक्कल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इस समय देवदत्त पडिक्कल 101 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं.

टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 229 के पार

अब तक इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 59 ओवर में 230 रन बना लिए हैं. जायवसवाल 37 बॉल में 5 चौकों के साथ 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं केएल राहुल 162 बॉल में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 77 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट आउट हो गए हैं. इस समय पडिक्कल का साथ कप्तान शुभमन गिल दे रहे हैं. गिल 15 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं. 

इन फैक्ट पर भी डालें नजर

नंबर 3 पर टेस्ट शतक बनाने वाले आखिरी भारतीय शुभमन गिल थे, जिन्होंने सितंबर 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया था. उस मैच और अभी चल रहे मैच के बीच 19 टेस्ट मैचों में, भारत ने वन-डाउन पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों का इस्तेमाल किया, और उन्होंने कुल मिलाकर 35 पारियों में पांच 50 से ज़्यादा स्कोर के साथ 27.28 का औसत बनाया.

सौरव गांगुली के बाद देवदत्त पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए नंबर 3 से टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे. नंबर 3 से टेस्ट शतक बनाने वाले भारत के खिलाड़ियों में पडिक्कल शामिल हो गए हैं. इस नंबर 4 - विनोद कांबली, 3 - सौरव गांगुली 1-1  सलीम दुरानी, ​​बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ और देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : बारिश की वजह से बदला मैच का पूरा गणित, सेशन की टाइमिंग भी हुई चेंज, जानिए कितने बजे तक होगा दिन का खेल

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल की जुझारू पारी पर लगा ब्रेक...फिजियो के साथ लौटे पवेलियन, 77 रन बनाकर हुए रिटायर्ड हर्ट

KL Rahul retired hurt: गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत के उप-कप्तान केएल राहुल ने 162 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रनों की मजबूत पारी खेली. हालांकि टी-ब्रेक के बाद तेज उमस, क्रैम्प्स और दाहिने हाथ की अंगुली में दर्द के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. राहुल के जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने जिम्मेदारी संभालते हुए अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा और कप्तान शुभमन गिल के साथ भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. Sat, 15 Aug 2026 17:07:43 +0530

  Videos
See all

बस्तर से रोजगार तक… स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का रिपोर्ट कार्ड | Chhattisgarh | Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:46:23+00:00

JPSC Exam : JPSC संचालित परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा | Abhay Tiwari Mastermind #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T11:35:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers