Anupam Rasayan Q1 Results: अनुपम रसायन का प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर 39 करोड़, रेवेन्यू 35% बढ़ा
Anupam Rasayan Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर 38.6 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 34 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयर पर नतीजों का पॉजिटिव असर दिखा
Independence Day से पहले दिल्ली में 6 धमाकों की धमकी! हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Bomb Threat in Delhi: एक तरफ स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली हाईअलर्ट पर है. सुरक्षा एजेंसियां 15 अगस्त की तैयारियों में लगी हैं. इसी बीच दिल्ली में 6 जगहों पर बम धमाकों की धमकी मिली है. दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और झंडेवालान बिल्डिंग समेत छह जगहों पर बम की धमकी मिली है. धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि, अब तक की जांच में किसी भी जगह से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में एक साथ छह जगहों पर बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्तों ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया. इसके अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के SDM कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है. सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है और एजेंसियां धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं.
A bomb threat has been received at the Delhi High Court through email.
— ANI (@ANI) August 14, 2026
Registrar General of the Delhi HC is in touch with the Delhi Police.
Details awaited.
फायर को 11.18 बजे मिली जानकारी
दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट को सुबह 11.18 बजे से 11.40 बजे के बीच यह जानकारी मिली, जिसके बाद सभी छह जगहों पर फायर टेंडर भेजे गए. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है.
हाईकोर्ट में हुई जांच
धमकी मिलने के बाद ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सुरक्षा एजेंसियों और फायर ने सभी 6 जगहों पर पोजीशन ले ली. दिल्ली हाई कोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट कुणाल ने कहा कि बम की धमकी झूठी लग रही है. सब कुछ कंट्रोल में है. बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे इलाके की जांच कर रहे हैं. अभी कोई खतरा नहीं है.
#WATCH | Delhi | Joint Secretary of the Delhi HC, Advocate Kunal, says, "The bomb threat appears to be fake... Everything is under control. Bomb squad and sniffer dogs are scanning the entire premises. There is no threat as of now..." https://t.co/ZCQHd54DfO pic.twitter.com/NxhZZGvE8X
— ANI (@ANI) August 14, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation










