Responsive Scrollable Menu

सऊदी लीग में भारी खर्च बेअसर, वर्ल्ड कप में नाकामी:नई रणनीति; महंगे सितारों की जगह युवा खिलाड़ियों पर फोकस, ताकि टीम का स्तर सुधरे

सऊदी प्रो लीग के नए सीजन का आगाज हो रहा है। कभी पूरी दुनिया के दिग्गज और उम्रदराज फुटबॉलरों पर पानी की तरह पैसा बहाने वाली लीग अब नए दौर में प्रवेश कर रही है। लीग अब ढलती उम्र के मेगास्टार्स पर पैसा खर्च करने की अपनी पुरानी रणनीति से आगे बढ़ रही है। 2023 में करीब 8000 करोड़ रुपए खर्च कर सुर्खियां बटोरने वाली लीग का फोकस अब सिर्फ नामचीन चेहरों पर नहीं, बल्कि ‘वैल्यू फॉर मनी’ और सऊदी अरब के स्थानीय फुटबॉल के स्तर को ऊपर उठाने पर है। चर्चा थी कि मिस्र के 34 वर्षीय स्टार सालाह सऊदी लीग का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, सालाह अब लीग के नए मॉडल में फिट नहीं बैठते। अब लीग ऐसे युवा खिलाड़ियों को साइन कर रही है, जिनकी भविष्य में रीसेल वैल्यू हो और जिन्हें कुछ साल बाद वापस यूरोप भेजा जा सके। लीग ने विदेशी सितारों को लाकर क्लबों का स्तर तो सुधारा है, लेकिन इसका फायदा नेशनल टीम को नहीं मिला। वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद यह सवाल उठा कि क्या अरबों रुपए खर्च करने से स्थानीय खिलाड़ियों का स्तर सुधरा? वर्ल्ड कप में उरुग्वे और केप वर्डे से ड्रॉ और स्पेन से हार के बावजूद यह स्पष्ट हो गया कि स्थानीय खिलाड़ी विदेशी टैलेंट के कारण टीम से बाहर हो रहे हैं। प्लेमेकर, गोलस्कोरर और गोलकीपर जैसी अहम जगहों पर विदेशी काबिज हैं। 26 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में से सिर्फ सऊद अब्दुलहामिद (लेंस क्लब) ही देश से बाहर खेलते हैं। कुल मिलाकर, सऊदी लीग के लिए 30 पार कर चुके विदेशी सितारों को भारी कीमत पर खरीदने से ज्यादा जरूरी यह है कि वह अपने स्थानीय खिलाड़ियों को मौके दे। तभी लंबी अवधि में सऊदी फुटबॉल का असली विकास संभव हो सकेगा। रोनाल्डो 1000 करियर गोल के ऐतिहासिक मुहाने पर 41 वर्षीय पुर्तगीज स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के 1000 गोल से अब सिर्फ 24 गोल दूर हैं। अल-नासर के लिए 107 लीग मैचों में 102 गोल दाग चुके पांच बार के बैलेन डि’ओर विजेता इस सीजन में यह जादुई आंकड़ा छू सकते हैं। हालांकि, सवाल यह है कि रोनाल्डो की यह व्यक्तिगत उपलब्धि लीग की लंबी अवधि की योजनाओं में कैसे फिट बैठती है। दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में लीग को कई अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टिंग डील मिलीं। रोनाल्डो की पीली CR7 जर्सी ने लीग को मशहूर तो किया, लेकिन अब लीग का लक्ष्य खेल की गुणवत्ता सुधारना है। इसलिए इस बार किसी यूरोपियन दिग्गज के साथ सऊदी प्रो लीग ने कोई बड़ी डील नहीं की है।

Continue reading on the app

करणी माता मंदिर बीकानेर: रहस्यमयी चूहों का अद्भुत धाम

करणी माता मंदिर बीकानेर: रहस्यमयी चूहों का अद्भुत धाम

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत नई दिल्ली में सोमवार से हो रही है. प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त तैयारी की गई है. ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने कहा है कि उनका लक्ष्य देश के लिए पोडियम फिनिश करना है. Sun, 16 Aug 2026 14:47:04 +0530

  Videos
See all

Chandigarh Protest News LIVE: पंजाब बंद के ऐलान होते ही कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन तेज!| Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:35:16+00:00

Indonesia Earthquake:इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही! धरती कांपी, मची अफरा-तफरी! Indonesia Earthquake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers