Explainer: बॉबी देओल की 'बंदर' ने रिलीज होते ही क्यों तोड़ा दम? 'एनिमल' का स्टारडम और शानदार रिव्यू भी क्यों नहीं आए काम
Bandar Movie Explainer: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ( Bobby Deol) की 'बंदर' (Bandar) फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी. इस मूवी का डायरेक्शन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने किया था. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी क्रेज देखने को मिला था. साथ ही इसे साल की सबसे अलग और शानदार फिल्मों में गिना जा रहा था. ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हुई. फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को अनुराग कश्यप की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया था. इसके बावजूद जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस बहुत कमजोर देखने को मिला. आज इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन इसकी कमाई में कोई खास रफ्तार देखने के लिए नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से कारण है कि ये फिल्म थिएटर में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है.
तीन दिन बाद भी नहीं हुई खास कमाई
बॉबी देओस की बंदर फिल्म ने पहले दिन फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन भी यह एक करोड़ रुपये का बिजनेस नहीं कर पाई है. इस फिल्म को आज रिलीज हुए तीसरा दिन है. आज के दिन भी इसकी रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है. आज दिन मिलाकर तीन दिन में यह फिल्म कुल कमाई करीब 2 करोड़ रुपये के आसपास पहुंची. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी तारीफ मिलने के बावजूद 'बंदर' ऑडियंस को थिएटर तक क्यों नहीं खींच पाई. आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं.
थिएटर और शोज की लड़ाई में पिछड़ी 'बंदर'
सबसे पहले आप इस बात को समझिए कि किसी भी फिल्म की सक्सेस केवल उसकी स्टोरी या स्टार डिपेंड नहीं होती है बल्कि उसे कितनी स्क्रीन और कितने अच्छे शोज़ मिले हैं, यह भी उतना ही जरूरी होता है. जानकारी के अनुसार, बॉबी देओल की 'बंदर' को देशभर में लिमिटेड स्क्रीन्स ही मिले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लगभग 300 से कुछ ज्यादा स्क्रीन्स मिलीं. कई मल्टीप्लेक्स में इसे सुबह के प्राइम शोज़ तक नहीं मिले. इसे ज्यादा थिएटर में दोपहर के शोज ही मिले. इसका असर फिल्म की कमाई में देखने के लिए मिला क्योंकि ज्यादातर लोग सुबह और शाम सिनेमाघर जाती है.
वरुण धवन और राम चरण की फिल्म भी रही वजह
बंदर फिल्म की रिलीज टाइमिंग भी सही नहीं थी क्योंकि इसी दौरान सिनेमाघरों में वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) रिलीज हुई थी. इन ए्क्टर की फैन फॉलोइन काफी बड़ी है.ऐसे में मल्टीप्लेक्स मालिकों ने उनकी फिल्मों को ज्यादा स्क्रीन और बेहतर शो टाइम दिए जिनसे ज्यादा कमाई की उम्मीद थी. इसका नतीजा यह हुआ कि 'बंदर' तक ऑडियंस तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिल पाया. हालांकि, जिन शहरों में लगी थी वहां उसके शोज की संख्या भी लिमिटेड रही.
थिएटर में इस तरह की फिल्मों क्यों नहीं चलती?
'बंदर' बॉलीवुड की टिपिकल मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है. यह एक डार्क साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जो झूठे आरोपों, सोसाइटी की सोच, जस्टिस सिस्टम और जेल सिस्टम जैसे सीरियस मुद्दों पर बात करती है. फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते हैं जिसकी लाइफ एक आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. दरअसल, समस्या यह है कि इंडियन थिएटर ऑडियंस का बड़ा वर्ग अभी भी मनोरंजन के लिए हल्की-फुल्की कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा फिल्म पसंद करता है. ऐसे में बंदर जैसी सीरियस फिल्म की पहुंच अक्सर सिनेमाघरों में लिमिटेड ऑडियंस तक ही पहुंच बना पाती है. हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की लेकिन ऑडियंस के लिए ये मुद्दा ज्यादा खास साबित नहीं हुआ.
सेकंड हाफ और क्लाइमेक्स को लेकर उठे सवाल
फिल्म रिव्यू करने वाले कई क्रिटिक्स ने माना कि 'बंदर' का पहला हिस्सा काफी मजबूत है. फिल्म शुरुआत ऑडियंस को स्टोरी से जोड़ती है और मैन किरदार काम भी काफी अच्छा दिखाया गया. लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म को ज्यादातर जेल के इर्द-गिर्द ही दिखाया जाता है. यहीं से फिल्म की स्लो होती जाती है. वहीं, कुछ समीक्षकों का मानना है कि फिल्म एक ही मुद्दे को बार-बार दोहराने लगती है. इसके अलावा जेल की रियल स्थिति को देखाने के लिए कई सीन्स ऐसे रखे गए हैं जो ऑडियंस को असहज कर सकते हैं. यही कारण है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ उतना मजबूत नहीं बन पाया, जितनी उम्मीद की जा रही थी.
बॉबी देओल का एनिमल जैसा रूप देखना चाहती थी ऑडियंस
इस फिल्म के लिए सबसे बड़ा चैलेंज खुद बॉबी देओल रहे हैं. दरअसल, कई लोग उनसे उम्मीद कर रहे थे कि बंदर फिल्म में उनका किरदार एनिमल जैसा देखने के लिए मिलेगा. उस फिल्म उनका किरदार और काम इतना शानदार था कि लोगों को बंदर में उनका रोल पसंद नहीं आया. दरअसल, बॉबी के फैंस उन्हें एक ताकतवर, खतरनाक और एग्रेसिव अवतार में देखने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन 'बंदर' में तस्वीर बिल्कुल उलट दिखती है. यहां बॉबी देओल एक टूटे हुए, मेंटली परेशान और लाचार व्यक्ति के किरदार में दिखाई देते हैं. ऐसे में जो दर्शक 'एनिमल' वाला स्वैग और एक्शन देखने की उम्मीद लेकर थिएटर पहुंचे होंगे, उन्हें पूरी तरह अलग तरह की फिल्म मिली.
क्या अब अच्छी कहानियां ओटीटी के लिए ज्यादा उपयुक्त हैं?
ओटीटी का भी हुआ असर
कोरोना वायरल के बाद ओटीटी पर फिल्में देखने वाले संख्या में बहुत इजाफा हुआ है. आज कल बहुत से लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन ले रखा है. जिसके कारण सीरियस, प्रयोगात्मक और सामाजिक मुद्दों पर बेस्ड फिल्में अक्सर ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर बेहतर परफॉर्म करती हैं क्योंकि वहां दर्शक समय लेकर ऐसी फिल्में देखते हैं. इसके उलट थिएटर में लोग टिकट खरीदकर ऐसा एक्सपीरियंस करना चाहते हैं जो बड़े पर्दे पर देखने लायक लगे. जिसमें उन्हें एक्शन, विजुअल स्पेक्टेकल, कॉमेडी और बड़े स्टार्स को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिले. इसी के साथ 'बंदर' का मामला भी कुछ ऐसा ही नजर आता है. फिल्म की स्टोरी और ट्रीटमेंट शायद ओटीटी ऑडियंस को ज्यादा पसंद आ सकता है.
आखिर क्यों नहीं चली 'बंदर'?
'बंदर' फिल्म ऑडियंस को थिएटर तक क्यों नहीं ला पाई इसके कई कारण हैं. इसमें लिमिटेड स्क्रीन्स, प्राइम शो न मिलना, बड़ी फिल्मों से टक्कर, सीरियस मुद्दा, धीमा सेकंड हाफ और बॉबी देओल की बदली हुई स्क्रीन इमेज इन सभी वजहों से फिल्म की कमाई नहीं बढ़ पाई. यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि केवल शानदार एक्टिंग, बेहतरीन डायरेक्शन और अच्छे रिव्यू बॉक्स ऑफिस सक्सेस की गारंटी नहीं होते. आज के दौर में मार्केटिंग, रिलीज स्ट्रेटजी, ऑडियंस की पसंद और सही समय भी उतने ही जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: फ्लॉप फिल्मों के बावजूद सुपरस्टार क्यों हैं ये सितारे? जानिए स्टारडम की असली कहानी
ICC Women's T20 World Cup 2026 का बजा बिगुल, हरमनप्रीत कौर समेत सभी 12 कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ कराया फोटोशूट
ICC Women's T20 World Cup 2026 : आज इंग्लैंड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कुल 12 कप्तानों ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बजा दिया है. आज सभी कप्तान मिले और उन्होंने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया. इस दौरान सभी टीमों के कप्तानों ने प्रेस से भी बात की और जमकर मस्ती करते हुए भी नजर आए. इस पूरे कैप्टन्स कार्निवल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तो आइए हम भी इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.
आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार स्टाइल में शुरू करने के दौरान लंदन की मशहूर जगहें दिखाई गईं. इस दौरान सभी कप्तान बस में नजर आए. उन्होंने मैदान में जाकर बच्चों के साथ बातचीत भी की और टेनिस बॉल के साथ हल्का-फुल्का क्रिकेट भी खेला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
आपको बता दें कि, विमेंस T20 वर्ल्ड कप रविवार को शानदार तरीके से लॉन्च हुआ, जब लंदन के मशहूर वाटरलू ब्रिज को पहली बार एक बड़ी क्रिकेट पिच में बदल दिया गया. इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी 12 कैप्टन लंदन के इस मशहूर लैंडमार्क पर मौजूद थे. दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी टेम्स नदी के ऊपर कैप्टन्स कार्निवल में हिस्सा ले रहे थे.
The captains for the Women's #T20WorldCup 2026 are having a carnival on the Waterloo Bridge ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
The tournament is almost here! Get your tickets now ➡️ https://t.co/8kyuNOXKdL pic.twitter.com/m8oVX6qkMB
टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सभी 12 कैप्टन की पहली पब्लिक गैदरिंग थी और यह लंदन की मशहूर जगहों, जिनमें बिग बेन, सेंट पॉल कैथेड्रल और लंदन आई शामिल हैं. ये विमेंस क्रिकेट की ग्लोबल ग्रोथ, विजिबिलिटी और अपील का एक मजबूत सिंबल था. मशहूर वाटरलू ब्रिज को क्रिकेट और कल्चर के एक जबरदस्त सेलिब्रेशन में बदल दिया गया, क्योंकि आने वाले इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जो ग्लोबल स्टेज पर विमेंस क्रिकेट के लिए क्या मुमकिन है, इसे फिर से डिफाइन करने का वादा करता है.
All fun and games at the Women's #T20WorldCup Captains’ Carnival ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
Grab your tournament tickets now ????️ https://t.co/8kyuNOXKdL pic.twitter.com/FWm3Hq5okt
इस दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, 'यह महिला क्रिकेट के लिए एक अहम पल है और हमारे हिसाब से अब तक के सबसे रोमांचक और बड़े आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप को शुरू करने का यह एक सही तरीका है'.
Hop aboard London's iconic double-decker bus with the captains of the Women's #T20WorldCup ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
Don't miss the all-captains' Q&A as they answer the burning questions ahead of the tournament ➡️ https://t.co/zAP2ZEAf5z pic.twitter.com/1DOMEAujXU
बताते चलें कि, 'टिकटों की बिक्री पहले ही लगभग 200,000 हो चुकी है. यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला आंकड़ा है और पिछले ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप के बेंचमार्क को आराम से पीछे छोड़ रहा है. एक हफ्ते से भी कम समय में जब एक्शन शुरू होगा तो और भी रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.
टीम इंडिया सोमवार को खेलेगी अभ्यास मैच
हरमनप्रीत कौर कप्तानी वाली टीम इंडिया कल यानी 8 जून को अपना पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलना है, जो 14 जून को होने वाला है.
ये भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर ने लगाए हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के, देखिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल




News Nation














