Independence Day: तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अनजाने में कर बैठेंगे बड़ी गलती
Flag Hoisting Mistakes on Independence Day: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. एक बार फिर जगह-जगह देश की आजादी का जश्न मनाया जाएगा. स्कूल, कॉलेजों और ऑफिसों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान अक्सर झंडा फहराया जाता है. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि तिरंगा फहराते समय लोग अक्सर उत्साह में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों के खिलाफ होती हैं. तिरंगे का इस्तेमाल करते समय उसके सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं...
तिरंगे को उल्टा फहराना
कई बार कार्यक्रम के दौरान जल्दबाजी में लोग बड़ी गलती कर बैठते हैं और तिरंगा उल्टा लगा देते हैं. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया रंग हमेशा ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे होना चाहिए. अशोक चक्र सफेद पट्टी के बीच में होता है. इसके अलावा, जब भी आप राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं, तो पहले ही चैक कर लें वह फटा, मैला या क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए. खराब स्थिति वाले तिरंगे को सम्मानपूर्वक निस्तारित किया जाना चाहिए.
झंडे को जमीन पर गिराना
तिरंगे को जमीन, फर्श या पानी को छूने देना उचित नहीं है. झंडा फहराते या उतारते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह नीचे न गिरे और न ही पैरों के नीचे आए. जी हां, अगर आप झंडा फहरा रहे हैं, तो वह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे फहराने के बाद भी आप उसका ध्यान रखें और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं.
कई लोग तिरंगे पर नाम, स्लोगन, शुभकामना संदेश या किसी संस्था का लोगो लिख देते हैं. राष्ट्रीय ध्वज पर लिखना, छापना या उसे किसी अन्य वस्तु के रूप में इस्तेमाल करना नहीं चाहिए.
#KnowYourTiranga ????????
— PIB India (@PIB_India) August 13, 2026
The National Flag must never be placed upside down.
The Tiranga is a symbol of India’s pride and unity. Let us always display it with respect
➡️For more information, visit: https://t.co/ljZFsUnzM8#HarGharTiranga #HGT2026 pic.twitter.com/PU9LQjkl4r
सजावट के लिए गलत तरीके से न करें इस्तेमाल
तिरंगे को टेबल कवर, कपड़े, पर्दे, सीट कवर या मंच की सजावट के तौर पर बिलकुल इस्तेमाल करना चाहिए. ये उसके सम्मान के अनुरूप नहीं है. इसी तरह कागज या प्लास्टिक के छोटे तिरंगों को कार्यक्रम के बाद जमीन पर छोड़ देना भी गलत है. अगर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अन्य झंडे लगाए जा रहे हैं, तो उनकी स्थिति और क्रम निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए. तिरंगे को ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए जिससे उसकी गरिमा कम हो.
फहराने और उतारने में न करें लापरवाही
ध्वजारोहण के समय झंडे को सम्मानपूर्वक और निर्धारित तरीके से फहराना चाहिए. झंडा उतारते समय भी उसे जमीन पर गिरने से बचाना चाहिए और सावधानी से संभालना चाहिए. तिरंगे के रंगों वाली सामान्य ड्रेस और राष्ट्रीय ध्वज में अंतर समझना जरूरी है. राष्ट्रीय ध्वज को पहनावे, रुमाल या ऐसी किसी वस्तु के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे उसकी गरिमा प्रभावित हो.
Our Tiranga is our pride- let’s hoist it with the respect and dignity ????????
— PIB India (@PIB_India) August 14, 2026
Things you should never do with #Tiranga❌
➣ Never hoist upside down
➣ Never hoist a damaged flag
➣ Never let it touch the ground
➣ Never write on it#HarGharTiranga #TirangaOurPride… pic.twitter.com/I5ayZyw6h0
कार्यक्रम खत्म होने के बाद झंडे को इधर-उधर छोड़ देना
कार्यक्रम के बाद तिरंगे को सड़क, मैदान या कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए. उसे सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखना या निर्धारित तरीके से निस्तारित करना चाहिए. इतना ही नहीं, आजकल लोग आजकल लोग तिरंगे के साथ फोटो और वीडियो बनाते हैं. यह गलत नहीं है, लेकिन फोटो खींचते समय झंडे को जमीन पर रखना, उस पर पैर रखना या उसे गलत तरीके से पकड़ना नहीं चाहिए.
Independence Day Special: 29 साल पहले 15 अगस्त पर रिलीज हुई काजोल की ये फिल्म, विलेन बन जीता था अवॉर्ड
Kajol Villain Role Movie: हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस साल देश 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) मनाने जा रहे हैं. इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के इतिहास की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जो 15 अगस्त 1997 को रिलीज हुई थी. खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस काजोल ने विलेन का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिसा था. चलिए जानते हैं, इस फिल्म के बारे में-
क्या है इस फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसमें काजोल विलेन को रोल में नजर आई थी उसका नाम ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’ (Gupt: The Hidden Truth) है. इस फिल्म में काजोल के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) लीड रलो में थे.राजीव राय के निर्देशन में बनी ‘गुप्त’ एक मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में दर्शक आखिर तक ये पहचान नहीं पाए थे कि असली गुनहगार कौन है.
क्या है फिल्म गुप्त की कहानी?
‘गुप्त’ की कहानी साहिल (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने सौतेले पिता की हत्या का आरोप होता है. जेल से बाहर आने के बाद साहिल खुद को बेगुनाह साबित करने और असली कातिल का पता लगाने में जुट जाता है. इस दौरान कई लोगों पर शक होता है और कहानी में लगातार नए ट्विस्ट आते हैं. आखिर में खुलासा होता है कि असली कातिल ईशा दीवान (काजोल) है, जो साहिल से प्यार करती है और उसका प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. साहिल को पाने के लिए ईशा कई हत्याएं करती है. यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट था, जिसने दर्शकों को चौंका दिया था.
ये भी पढ़ें- Independence Day Special: घर बैठे ऐसे स्पेशल बनाएं 15 अगस्त, नेटफ्लिक्स पर देखें जज्बे से भरी ये देशभक्ति फिल्में
काजोल की एक्टिंग ने जीता दिल
बता दें, जब गुप्त रिलीज हुई थी तो उस समय काजोल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थी और उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी अच्छी और रोमांटिक रोल्स में देखा गया था. ऐसे में ‘गुप्त’ में उनके लिए निगेटिव रोल करना काफी चैलेंजिग भरा रहा था. लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस ने इस रोल को प्ले किया, वो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. यहां तक कि काजोल को अपने इस रोल के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इतना ही नहीं काजोल इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जितने वाली पहली फीमेल लीड एक्ट्रेस भी बन गई थी.
निगेटिव रोल को लेकर क्या बोलीं काजोल?
आज ‘गुप्त’ की रिलीज को लगभग तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन काजोल का ईशा दीवान वाला किरदार हिंदी सिनेमा के यादगार महिला निगेटिव किरदारों में गिना जाता है. खास बात ये है कि काजोल ने खुद भी बाद में इस किरदार को बेहद चुनौतीपूर्ण और साहसिक फैसला बताया था. उन्होंने कहा था कि उस समय तक वो पॉजिटिव किरदारों के लिए जानी जाती थीं और इस तरह का रोल करना उनके लिए एक बड़ा कदम था. उन्हें खुशी है कि लोगों ने उनके इस किरदार को पसंद किया.
फिल्म ने कितना कलेक्शन किया
फिल्म गुप्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने का काफी फायदा मिली था और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. कुछ ट्रेड पोर्टल्स के मुताबिक फिल्म ने उस समय करीब 18.2 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन और 33 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, इसका बजट करीब 9.5 करोड़ बताया जाता है, ऐसे में ये हिट साबित हुई थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








