Independence Day Special: 29 साल पहले 15 अगस्त पर रिलीज हुई काजोल की ये फिल्म, विलेन बन जीता था अवॉर्ड
Kajol Villain Role Movie: हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस साल देश 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) मनाने जा रहे हैं. इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के इतिहास की उस फिल्म के बारे में बताएंगे जो 15 अगस्त 1997 को रिलीज हुई थी. खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार एक्ट्रेस काजोल ने विलेन का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिसा था. चलिए जानते हैं, इस फिल्म के बारे में-
क्या है इस फिल्म का नाम?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसमें काजोल विलेन को रोल में नजर आई थी उसका नाम ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’ (Gupt: The Hidden Truth) है. इस फिल्म में काजोल के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) लीड रलो में थे.राजीव राय के निर्देशन में बनी ‘गुप्त’ एक मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में दर्शक आखिर तक ये पहचान नहीं पाए थे कि असली गुनहगार कौन है.
क्या है फिल्म गुप्त की कहानी?
‘गुप्त’ की कहानी साहिल (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने सौतेले पिता की हत्या का आरोप होता है. जेल से बाहर आने के बाद साहिल खुद को बेगुनाह साबित करने और असली कातिल का पता लगाने में जुट जाता है. इस दौरान कई लोगों पर शक होता है और कहानी में लगातार नए ट्विस्ट आते हैं. आखिर में खुलासा होता है कि असली कातिल ईशा दीवान (काजोल) है, जो साहिल से प्यार करती है और उसका प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. साहिल को पाने के लिए ईशा कई हत्याएं करती है. यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट था, जिसने दर्शकों को चौंका दिया था.
ये भी पढ़ें- Independence Day Special: घर बैठे ऐसे स्पेशल बनाएं 15 अगस्त, नेटफ्लिक्स पर देखें जज्बे से भरी ये देशभक्ति फिल्में
काजोल की एक्टिंग ने जीता दिल
बता दें, जब गुप्त रिलीज हुई थी तो उस समय काजोल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थी और उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी अच्छी और रोमांटिक रोल्स में देखा गया था. ऐसे में ‘गुप्त’ में उनके लिए निगेटिव रोल करना काफी चैलेंजिग भरा रहा था. लेकिन जिस तरह से एक्ट्रेस ने इस रोल को प्ले किया, वो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. यहां तक कि काजोल को अपने इस रोल के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इतना ही नहीं काजोल इस कैटेगिरी में अवॉर्ड जितने वाली पहली फीमेल लीड एक्ट्रेस भी बन गई थी.
निगेटिव रोल को लेकर क्या बोलीं काजोल?
आज ‘गुप्त’ की रिलीज को लगभग तीन दशक हो चुके हैं, लेकिन काजोल का ईशा दीवान वाला किरदार हिंदी सिनेमा के यादगार महिला निगेटिव किरदारों में गिना जाता है. खास बात ये है कि काजोल ने खुद भी बाद में इस किरदार को बेहद चुनौतीपूर्ण और साहसिक फैसला बताया था. उन्होंने कहा था कि उस समय तक वो पॉजिटिव किरदारों के लिए जानी जाती थीं और इस तरह का रोल करना उनके लिए एक बड़ा कदम था. उन्हें खुशी है कि लोगों ने उनके इस किरदार को पसंद किया.
फिल्म ने कितना कलेक्शन किया
फिल्म गुप्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने का काफी फायदा मिली था और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. कुछ ट्रेड पोर्टल्स के मुताबिक फिल्म ने उस समय करीब 18.2 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन और 33 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, इसका बजट करीब 9.5 करोड़ बताया जाता है, ऐसे में ये हिट साबित हुई थी.
'फाड़ कर रख दूंगा...', श्वेता तिवारी के लिए बोलने वालों को विशाल सिंह ने दिया मुंह तोड़ जवाब! रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी
Shweta Tiwari and Vishal Aditya Singh: टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर चर्चा में हैं. शो में खतरनाक स्टंट्स और अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले विशाल अब शो से बाहर हो चुके हैं. उनके एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने निराशा जाहिर की और कई दर्शकों ने मेकर्स के फैसले पर भी सवाल उठाए. हालांकि, शो से बाहर आने के बाद विशाल लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं.
इसी दौरान एक्टर ने टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी. पिछले कुछ समय से दोनों की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं. यहां तक कि दोनों के अफेयर और शादी तक की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं. अब विशाल ने इन सभी अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
श्वेता संग लिंकअप की खबरों पर भड़के विशाल
टेली चक्कर से बातचीत के दौरान विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी संग अपने लिंकअप की खबरों पर बात की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की दुनिया में कोई भी किसी के बारे में कुछ भी बोल सकता है. विशाल के मुताबिक, कई बार ऐसे लोग भी दूसरों की जिंदगी पर टिप्पणी करने लगते हैं, जिनका उस मामले से कोई लेना-देना नहीं होता. एक्टर ने कहा कि अगर कोई सामने आकर इस तरह की बात करेगा तो वो उसे फाड़ कर रख देंगे.
उन्होंने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर बैठकर कुछ भी बोलना आसान है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति सामने आकर बात करे तो स्थिति बिल्कुल अलग होगी. विशाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दुनिया में काफी विकृति है और लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी कह देते हैं. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी की निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें फैलाना बेहद आसान हो गया है.
'श्वेता जी को तिवारी जी बोलने में भी दिक्कत नहीं'
विशाल ने श्वेता तिवारी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सबसे खास बात ये कही कि दोनों के बीच बेहद अच्छी दोस्ती है. उन्होंने बताया कि वो श्वेता को सम्मान से 'तिवारी जी' भी कहते हैं और कभी-कभी मजाक में उन्हें 'मॉम' कहने में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है. एक्टर ने साफ किया कि इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है. विशाल के लिए श्वेता सबसे पहले उनकी अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो उन्हें 'मॉम' कहते हैं तो इसका मतलब उनके बीच मौजूद अपनापन और दोस्ती से है, न कि किसी और रिश्ते से.
शादी की अफवाहों पर भी दिया करारा जवाब
विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट और दावे सामने आते रहे हैं. जब एक्टर से इन खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. विशाल ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि लोगों को जो बोलना है, वे बोलते रहें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं. उनके मुताबिक, हर किसी को जवाब देना संभव नहीं है और अगर कोई व्यक्ति लगातार उनके बारे में कुछ कह रहा है तो वो उसे रोकने के लिए अपनी जिंदगी नहीं बदल सकते.
'किसी के बोलने से मेरा रिश्ता खराब नहीं होगा'
विशाल ने ये भी साफ किया कि किसी तीसरे व्यक्ति की बातों की वजह से उनकी और श्वेता की दोस्ती खराब नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी बोले, इससे उनके रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने एक गंभीर बात भी कही. विशाल के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बार-बार इस तरह की अफवाहें फैलाता है तो इसका असर सामने वाले की जिंदगी पर पड़ सकता है. उन्होंने खासतौर पर श्वेता की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की.
विशाल ने कहा कि वो एक पुरुष हैं इसलिए उनके बारे में बातें होने पर शायद उन्हें उतना नुकसान न हो लेकिन श्वेता एक महिला हैं और दो बच्चों की मां भी हैं. उन्होंने माना कि श्वेता की जिंदगी पहले ही कई मुश्किल दौर से गुजर चुकी है और ऐसे में लगातार उनके नाम को किसी पुरुष के साथ जोड़ना ठीक नहीं है.
'जानने वाले मजे लेते हैं'
विशाल ने बातचीत में ये भी बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब उनके जानने वाले ही इन अफवाहों को लेकर मजाक करते हैं. उनका कहना है कि बाहर के लोग क्या बोल रहे हैं इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन जब करीबी या जान-पहचान वाले लोग भी ऐसी बातों को मजाक का विषय बना लेते हैं तो उन्हें बुरा लगता है. एक्टर ने कहा कि ऐसी बातों का मजा अक्सर वही लोग लेते हैं, जो खुद भी इसी तरह की चीजों में शामिल होते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि अब उन्होंने ऐसी बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है.
सोशल मीडिया पोस्ट नहीं करते दोनों
विशाल ने ये भी बताया कि अफवाहों का एक असर उनकी और श्वेता की दोस्ती पर जरूर पड़ा है. पहले दोनों जब मिलते थे तो सोशल मीडिया पर तस्वीरें या पोस्ट शेयर कर दिया करते थे, लेकिन अब ऐसा कम हो गया है. एक्टर के मुताबिक, दोनों की मुलाकातें भी पहले की तुलना में कम हो गई हैं. इसकी वजह ये नहीं है कि उनके रिश्ते में कोई खराबी आ गई है बल्कि लगातार उड़ने वाली अफवाहों से बचने के लिए दोनों अब सार्वजनिक तौर पर ज्यादा सावधानी बरतते हैं. विशाल ने कहा कि अब अगर वोऔर श्वेता मिलते भी हैं तो सिर्फ दिखावे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं डालते.
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 X Review: ‘बंटवारा 1947’ देखकर क्या बोलीं ऑडियंस? जानें सनी देओल की फिल्म का रिव्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











