Responsive Scrollable Menu

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती, तबीयत बिगड़ने के बाद ले जाया गया एम्स

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को तबीयत असहज महसूस होने के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू की. जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई परीक्षण किए गए. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए रखा गया है.

बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा

जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम अचानक बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए दिल्ली एम्स लाया गया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का प्रारंभिक आकलन करने के बाद जरूरी टेस्ट कराए.

अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नजर रख रही है. फिलहाल एम्स की ओर से उनकी हालत को लेकर किसी गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं की गई है.

कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई

जेपी नड्डा की जांच के दौरान कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई. यह एक ऐसी मेडिकल जांच है, जिसके जरिए हृदय की रक्त वाहिकाओं और कोरोनरी धमनियों की स्थिति का आकलन किया जाता है.

इस तरह की जांच डॉक्टरों को यह समझने में मदद करती है कि हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में किसी तरह की रुकावट या असामान्यता तो नहीं है. हालांकि, नड्डा की एंजियोग्राफी के विस्तृत परिणामों को लेकर एम्स की ओर से फिलहाल कोई अलग जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी

जांच के बाद जेपी नड्डा को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती रखा गया है. अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

कार्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. जरूरत के अनुसार आगे की जांच और उपचार का फैसला डॉक्टरों की टीम करेगी.

फिलहाल स्थिर है स्वास्थ्य

जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण अपडेट यही है कि उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है. बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया और चिकित्सकीय जांच की गई.

एम्स के बयान में कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई टेस्ट किए जाने और कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी की जानकारी दी गई है. ऐसे में फिलहाल किसी गंभीर बीमारी को लेकर अटकल लगाने के बजाय अस्पताल की आधिकारिक मेडिकल जानकारी को ही आधार मानना उचित है.

आगे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे

जेपी नड्डा को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है, जहां उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है. आगे उनकी स्थिति और जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर उपचार की दिशा तय करेंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है. हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

Independence Day: तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना अनजाने में कर बैठेंगे बड़ी गलती

Flag Hoisting Mistakes on Independence Day: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. एक बार फिर जगह-जगह देश की आजादी का जश्न मनाया जाएगा. स्कूल, कॉलेजों और ऑफिसों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान अक्सर झंडा फहराया जाता है. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि तिरंगा फहराते समय लोग अक्सर उत्साह में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और निर्धारित नियमों के खिलाफ होती हैं. तिरंगे का इस्तेमाल करते समय उसके सम्मान और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं...

तिरंगे को उल्टा फहराना

कई बार कार्यक्रम के दौरान जल्दबाजी में लोग बड़ी गलती कर बैठते हैं और तिरंगा उल्टा लगा देते हैं. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केसरिया रंग हमेशा ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे होना चाहिए. अशोक चक्र सफेद पट्टी के बीच में होता है. इसके अलावा, जब भी आप राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं, तो पहले ही चैक कर लें वह फटा, मैला या क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए. खराब स्थिति वाले तिरंगे को सम्मानपूर्वक निस्तारित किया जाना चाहिए.

झंडे को जमीन पर गिराना

तिरंगे को जमीन, फर्श या पानी को छूने देना उचित नहीं है. झंडा फहराते या उतारते समय भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह नीचे न गिरे और न ही पैरों के नीचे आए. जी हां, अगर आप झंडा फहरा रहे हैं, तो वह आपकी जिम्मेदारी है कि उसे फहराने के बाद भी आप उसका ध्यान रखें और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं.

कई लोग तिरंगे पर नाम, स्लोगन, शुभकामना संदेश या किसी संस्था का लोगो लिख देते हैं. राष्ट्रीय ध्वज पर लिखना, छापना या उसे किसी अन्य वस्तु के रूप में इस्तेमाल करना नहीं चाहिए.

सजावट के लिए गलत तरीके से न करें इस्तेमाल

तिरंगे को टेबल कवर, कपड़े, पर्दे, सीट कवर या मंच की सजावट के तौर पर बिलकुल इस्तेमाल करना चाहिए. ये उसके सम्मान के अनुरूप नहीं है. इसी तरह कागज या प्लास्टिक के छोटे तिरंगों को कार्यक्रम के बाद जमीन पर छोड़ देना भी गलत है. अगर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अन्य झंडे लगाए जा रहे हैं, तो उनकी स्थिति और क्रम निर्धारित नियमों के अनुसार होना चाहिए. तिरंगे को ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए जिससे उसकी गरिमा कम हो.

फहराने और उतारने में न करें लापरवाही

ध्वजारोहण के समय झंडे को सम्मानपूर्वक और निर्धारित तरीके से फहराना चाहिए. झंडा उतारते समय भी उसे जमीन पर गिरने से बचाना चाहिए और सावधानी से संभालना चाहिए. तिरंगे के रंगों वाली सामान्य ड्रेस और राष्ट्रीय ध्वज में अंतर समझना जरूरी है. राष्ट्रीय ध्वज को पहनावे, रुमाल या ऐसी किसी वस्तु के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे उसकी गरिमा प्रभावित हो.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद झंडे को इधर-उधर छोड़ देना

कार्यक्रम के बाद तिरंगे को सड़क, मैदान या कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए. उसे सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखना या निर्धारित तरीके से निस्तारित करना चाहिए. इतना ही नहीं, आजकल लोग आजकल लोग तिरंगे के साथ फोटो और वीडियो बनाते हैं. यह गलत नहीं है, लेकिन फोटो खींचते समय झंडे को जमीन पर रखना, उस पर पैर रखना या उसे गलत तरीके से पकड़ना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें: Independence Day Clothing Ideas: सफेद कुर्ते के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कैसे दें खुद को स्टाइलिश लुक, जानिए ये खास तरीके

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजते हुए पकड़ा गया क्रिकेटर, बीसीसीआई ने ठोका भारी जुर्माना

Cricketer send message to girlfried during match: तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है. खिलाड़ी मैच के दौरान 'खिलाड़ी और मैच अधिकारी क्षेत्र' (PMOA) में अपनी महिला मित्र को मैसेज भेजते पकड़ा गया. बीसीसीआई ने मैच के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है. Sat, 15 Aug 2026 01:19:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के बयान पर घमासान, विदेश नीति को लेकर विवाद! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:30:12+00:00

Sindhu Water Treaty: भारत को पाकिस्तान की गीदड़भभकी, पानी के मुद्दे पर बढ़ा तनाव | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T20:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers