Responsive Scrollable Menu

बिना चोट के शरीर पर पड़ रहे हैं नीले निशान? जानिए कौन-सी गंभीर बीमारी हो सकती है वजह

Blue Spots On Body: कई बार आपकी बॉडी में बिना चोट लगे नीले निशान दिखाई होंगे. ऐसे निशान आपको अक्सर नॉर्मल लग सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये शरीर में चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकते हैं.

The post बिना चोट के शरीर पर पड़ रहे हैं नीले निशान? जानिए कौन-सी गंभीर बीमारी हो सकती है वजह appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने फोन कर कहा- शुक्रिया

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ समय से फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. उन्होंने फरहान अख्तर की इस फिल्म को कथित तौर पर छोड़ दिया था. जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ गैर-सहयोग का नोटिस तक जारी कर दिया था. हालांकि बाद में यह नोटिस वापस ले लिया था. अब इस पूरे विवाद के बीच एक नया अपडेट सामने आया है. दिग्गज एक्ट्रेस और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने डॉन 3 विवाद में एक्टर का सपोर्ट किया है. जिसके लिए एक्टर के पिता ने उनका आभार जताया.

पूनम ढिल्लों ने डॉन 3 विवाद में रणवीर का किया सपोर्ट

पूनम ढिल्लों ने एक इंटरव्यू में बताया कि FWICE द्वारा नोटिस वापस लेने के बाद उन्होंने रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी से फोन पर बात की. पूनम ढिल्लों के मुताबिक, रणवीर के पिता ने उनके सपोर्ट के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि CINTAA  इंडस्ट्री के उन लोगों का सम्मान करता है जिन्होंने इस मुश्किल समय में रणवीर का साथ दिया और निष्पक्ष रुख अपनाया.

फैमिली के लगातार संपर्क में एक्ट्रेस

पूनम ढिल्लों ने बताया कि डॉन 3 विवाद के दौरान रणवीर सिंह की फैमिली लगातार मामले पर नजर बनाए हुए था. जगजीत भवनानी उन्हें समय-समय पर इस मामले की जानकारी भी देते रहे. उन्होंने बताया कि रणवीर के फैमिली की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ भी बातचीत चल रही थी. फैमिली का कहना था कि प्रोडक्शन हाउस के साथ उनके रिलेशन अच्छे हैं और किसी तरह की पर्सनल तौर पर नाराजगी नहीं है. उनकी चिंता केवल इस बात को लेकर थी कि इस मामले में जिस तरह की कार्रवाई की गई थी वो सही तरीका नहीं था.

CINTAA ने क्यों किया रणवीर का सपोर्ट?

पूनम ढिल्लों ने साफ कहा कि CINTAA शुरू से ही रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए नोटिस के फेवर में नहीं था. उनका मानना था कि किसी एक्टर को अपने करियर और फिल्मों को लेकर डिसीजन लेने का पूरा राइट है.

उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच कोई मतभेद होता है, तो उसका सोल्यूशन दोनों पक्षों को मिलकर करना चाहिए. ऐसे मामलों में किसी एक्टर के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सही नहीं मानी जा सकती.

ये भी पढ़ें: Explainer: कौन हैं अंजलि कुलथे? जिनका Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म में किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत

जानिए क्या है डॉन 3 से जुड़ा पूरा विवाद?

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और डॉन 3 से जुड़ा विवाद काफी पुराना है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' से बाहर हो गए थे. खबरों के अनुसार, फिल्म की प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन पर हुए खर्च को लेकर मुआवजे की मांग की थी. उन्होंने दावा किया था कि उनका करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि, रणवीर सिंह ने शुरुआत में कुछ पैसे देने के लिए कहा था. 

इसी बीच FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ गैर-सहयोग का नोटिस जारी कर दिया किया. जिसके बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसकी आलोचना की थी. हालांकि कुछ ही दिनों बाद यह नोटिस वापस ले लिया गया था. इसी के साथ ये मामला धीरे शांत होता दिखाई दे रहा हैं. 

ये भी पढ़ें: कौन थे नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार? 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, पीएम मोदी से लेकर इन साउथ एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Day 2: गिल-राहुल की सेंचुरी के बाद डेब्यूटेंट सुथार चमके, झटके 3 विकेट, दूसरे दिन ही भारत ने कसा शिकंजा

IND vs AFG Day 2: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जहां पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों ने टीम को मजबूत आधार दिया था, वहीं दूसरे दिन डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार भारत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

भारत ने दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गिल (126), पंत (81) और ध्रुव जुरेल के विकेट लेकर भारत को कुछ झटके दिए। सलीम ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 6 विकेट लेकर प्रभावित किया।

इसके बावजूद भारत की बल्लेबाजी की गहराई देखने को मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। भारत के सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। केएल राहुल (100), शुभमन गिल (126), बी साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरकार भारत ने 564/8 पर पारी घोषित कर दी।

इसके बाद जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही अब्दुल मलिक को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। मलिक ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई।

सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को भी शानदार टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पूरे सेशन में उनकी गेंदों में जबरदस्त टर्न और फ्लाइट देखने को मिली। उन्होंने लंबा स्पेल फेंकते हुए बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और दिन के अंत तक तीन विकेट अपने नाम कर लिए।

प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने भी उनका अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध ने सेदीकुल्लाह अटल का विकेट लेकर अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। दूसरी ओर रहमत शाह ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन अफगान टीम लगातार दबाव में रही।

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी डीआरएस के गलत इस्तेमाल की रही। उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के खिलाफ मिले अहम मौकों को गंवा दिया, जिसका फायदा भारत ने उठाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में दिखाई दिया। विशाल स्कोर और मानव सुथार की शानदार शुरुआत ने मेजबान टीम को जीत की दिशा में मजबूत बढ़त दिला दी। अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। दिन का खेल खत्म होने पर अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। 

Sun, 07 Jun 2026 19:10:13 +0530

  Videos
See all

Bengal में सत्ता बदलते ही Suvendu सरकार का बड़ा एक्शन! | Madarsa Survey | CM Suvendu | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T15:09:13+00:00

Mamata Banerjee Breaking News: Delhi में ममता बनर्जी-Arvind Kejriwal की मुलाकात | INDI Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T15:06:08+00:00

UP News: क्या BJP मुसलमानों के खिलाफ है? प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! CM Yogi | Akhilesh | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T15:15:25+00:00

Breaking News: Mamata Banerjee Delhi पहुंचीं, INDIA Bloc की मीटिंग में कल होंगी शामिल | TMC | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T15:03:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers