'उन्होंने मेरी मदद की, मेरा सफर बहुत...' मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन के बाद दिया बयान, जानें गिल को लेकर क्या कहा?
Manav Suthar : टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच पर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बॉल के साथ भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में 3 विकेट चटाकए. वहीं उससे पहले बल्ले के साथ 28 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद बड़ा बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने अपने डेब्यू से लेकर, घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक के सफर के बारे में कुलकर बात की है.
मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन के बाद आया बड़ा बयान
मानव सुथार ने इस मैच में 15.5 ओवर में 21 रन देकर दिन के अंत तक 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी डाले. उन्होंने अब्दुल मलिक 16, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (12) और अफसर ज़ज़ई (3) को पवेलियन भेजा. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में जातने हैं.
That maiden Test wicket feeling! ????
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/rIJSt5OsHt
सुथार ने अपनी ताकत पर दिया बड़ा बयान
मानव सुथार ने 3 विकेट चटकाने पर कहा कि, 'स्पेल के दौरान मेरा फोकस सही एरिया में बॉलिंग करने और अपनी ताकत पर ध्यान देने पर था. विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश थी कि मैं सही एरिया में बॉलिंग करूं और जितना हो सके लगातार सही लेंथ पर बॉलिंग करूं'.
डेब्यू के बारे में मानव सुथार को कब चला पता
सुथार ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने पर कहा कि, 'मुझे सुबह ही पता चला जब हम ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन मैं तैयार था. मेरी ताकत बॉल को टर्न करवाना है. इसलिए मेरा मकसद था कि जितना हो सके उतना टर्न निकालूं क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी. इसके साथ ही मैं अच्छे एरिया में बॉलिंग करते रहना चाहता था और लगातार सही लेंथ पर बॉलिंग करना चाहता था क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी'.
घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया के सफर पर बोले मानव
मानव ने डोमेस्टिक क्रिकेट से इंडिया टीम तक के अपने सफर के बारे में बता करते हुए कहा कि, 'मेरा सफर डोमेस्टिक क्रिकेट में शुरू हुआ, अंडर-19 से और फिर रणजी ट्रॉफी से. यह बहुत अच्छा और बहुत खास रहा है. इंडिया के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है और मुझे अपनी कैप मिलने पर बहुत खुशी है'.
MANAV SUTHAR ON HIS CRICKET JOURNEY : ????️
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) June 7, 2026
“My journey started in domestic cricket, from Under-19 and then the Ranji Trophy. It has been very good and very special. Playing for India is a dream for everyone, and I am extremely happy to have received my cap.” ???????? pic.twitter.com/DsOxY0vRf3
शुभमन गिल पर सुथार ने बोली बड़ी बात
सुथार ने अंत में गिल से मिली मदद पर कहा, 'हम साथ खेले हैं, वह मेरी ताकत और मेरी बॉलिंग को अच्छी तरह समझते हैं. इसी आधार पर वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच के हालात, और मुझे किस लाइन और लेंथ पर बॉल डालनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं'.
भारत-अफगानिस्तान मैच का अब तक का हाल
भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 100, शुभमन गिल ने 126, साई सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत ने 81 और वाशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट चटकाए.
इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 39.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. भारत के लिए मानव सुथार ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए. इस समय टीम के लिए रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं.
ये भी पढें : IND vs AFG: 3 विकेट लेकर डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
असुरक्षित खाना बन सकता है कई बीमारियों की वजह, डब्ल्यूएचओ ने पांच आसान और जरूरी उपाय बताए
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल पौष्टिक भोजन ही नहीं, बल्कि उसका सुरक्षित और स्वच्छ होना भी उतना ही जरूरी है। इसी अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लोगों को खाद्य जनित बीमारियों से बचाने के लिए पांच महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, असुरक्षित भोजन खाने से 200 से अधिक प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। दूषित भोजन में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी और हानिकारक रसायन शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में भोजन तैयार करने, रखने और खाने के दौरान कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है।
संगठन का पहला सुझाव है कि भोजन बनाते समय और खाने से पहले हाथों की अच्छी तरह सफाई की जाए। रसोईघर, बर्तन और खाने वाली चीजों को भी साफ रखना चाहिए। अच्छी स्वच्छता कई प्रकार के संक्रमणों को रोकने में मदद करती है।
दूसरा महत्वपूर्ण सुझाव भोजन को सही तापमान पर सुरक्षित रखने का है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर संग्रहित करना चाहिए। इससे भोजन में हानिकारक जीवाणुओं की वृद्धि को रोका जा सकता है।
तीसरा सुझाव है कि भोजन को पूरी तरह और अच्छी तरह पकाया जाए। अधपका भोजन कई बार बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं का स्रोत बन सकता है। विशेष रूप से समुद्री खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।
डब्ल्यूएचओ का चौथा सुझाव कच्चे और पके हुए भोजन को अलग-अलग रखने का है। यदि दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थ एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं, तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इनके लिए अलग बर्तन और कटिंग बोर्ड का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।
पांचवां और अंतिम सुझाव सुरक्षित पानी और गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल के उपयोग से जुड़ा है। भोजन तैयार करते समय स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और ताजी व सुरक्षित खाद्य सामग्री का चयन करना चाहिए। इससे खाने से होने वाली बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















