कन्नड सुपरस्टार यश और उनकी पत्नि राधिका पंडित ने हाल ही में महाराष्ट्र के अलीबाग में आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। गौरतलब है कि अलीबाग बॉलीवुड और खेल जगत के तमाम सेलेब्स के बीच पसंदीदा वेकेशन होम के लिए प्रसिद्ध है।
जानिए संपत्ति और उसकी कीमत
यश और राधिका ने अलीबाग में स्थित इस संपत्ति को 24 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए उन्होंने 1.44 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 60 हजार रुपये और दस्तावेज प्रबंधन शुल्क के तौर पर 5,200 रुपये का भुगतान किया गया। इस संपत्ति का पंजीकरण 18 मई 2026 को अलीबाग स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पूरा हुआ।
जानें इसकी खासियत
आपको बता दें कि, यह संपत्ति रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के कामथ गांव में है। केजीएफ स्टार ने पास-पास में स्थित दो कृषि भूमि के टुकड़ों खरीदें, जिनका कुल क्षेत्रफल करीब 5,289 वर्ग मीटर है। यह जमीन सीधे समुद्र तट से जुड़ी है। यहां पश्चिम में समुद्र है, पूर्व में गांव की सड़क है और उत्तर में एक संकरी गली है, जो सीधे बीच तक जाती है। यहां रहने के लिए घर भी बना हुआ है।
आखिर अलीबाग क्यों है खास?
खासतौर पर अलीबाग आजकल अमीर बिजनेसमैन और मशहूर हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। मुंबई से नजदीक तटीय शहर अलीबाग में कई दिग्गजों का घर है।
- अलीबाग में शाहरुख खान का सी-फेसिंग बंगला है, जिसका नाम 'डेजा वू फार्म्स' है। वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान ने भी यहां पर 12.91 करोड़ रुपये की सपंत्ति खरीदी है।
- किहिम बीच के पास दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक आलीशन 5BHK विला है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
- अलीबाग से जिराद में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का 8 एकड़ का एक बड़ा एस्टेट , जिसमें खूबसूरत 4BHK विला बना हुआ है।
- इसके अलावा, यहां पर अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन जैसे बड़े सितारों ने भी अलीबाग में निवेश कर रखा है।
Continue reading on the app
मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। आज मुंबई में उन्होंने मीडिया के साथ एक खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। यह फिल्म इसी महीने 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "आज भी हमारे यहां नर्सों की जो यूनिफॉर्म है, वह बहुत ज्यादा अंग्रेजों के जमाने की लगती है। इसमें बदलाव होना चाहिए और नर्सों की अपनी पसंद के हिसाब से इसे एक भारतीय रंग-रूप दिया जाना चाहिए।"
नर्सिंग जैसे सम्मानजनक पेशे पर जताई चिंता
कंगना रनौत ने नर्सिंग के पेशे को लेकर समाज की सोच पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हमारे समाज ने नर्सिंग जैसे बेहद सम्मानजनक और सेवा वाले पेशे को सेक्सुअलाइज़ कर दिया है। रूढ़िवादी सोच और फिल्मों-विज्ञापनों में गलत तरीके से पेश किए जाने की वजह से इस प्रोफेशन की गरिमा को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसे बदला जाना बहुत जरूरी है।"
26/11 हमले की जांबाज नर्सों की अनकही कहानी
अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि 'भारत भाग्य विधाता' मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान डॉक्टरों और नर्सों की वीरता की एक ऐसी अनकही कहानी है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। उन्होंने बताया कि उस खौफनाक रात जब चारों तरफ गोलियां चल रही थीं और अफरा-तफरी का माहौल था, तब अस्पताल की जांबाज नर्सों ने अपनी जान पर खेलकर 20 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराने में मदद की थी।
कंगना ने आगे कहा कि उस मुश्किल वक्त में पूरे अस्पताल स्टाफ ने देश के लिए मजबूती से काम किया था। यहां तक कि कसाब जैसे खूंखार आतंकवादी की पहचान करने में भी वहां की एक नर्स और 'मामा-मौसी' ही मुख्य गवाह के तौर पर सामने आए थे।
कामगारों की सादगी से सीखे दुनिया
आज की जनरेशन और लोगों की सोच पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि लोग अक्सर अपनी ही छोटी सी दुनिया में जीने लगते हैं। वे यह मानने लगते हैं कि 'दुनिया हमसे ही शुरू होती है और हम पर ही खत्म होती है।' उन्होंने कहा कि हमें समाज के जमीनी कामगारों से सीखना चाहिए कि कैसे वे इतनी सादगी के साथ और बिना किसी दिखावे के अपनी बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों को आसानी से निभा जाते हैं।
Continue reading on the app