Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का धमाका, पहले ही ओवर में विकेट लेकर 25 साल का सूखा किया खत्म

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने टेस्ट करियर के पहले ही ओवर में विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए।

23 साल के सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने कप्तान और टीम प्रबंधन के भरोसे को तुरंत सही साबित कर दिया। अफगानिस्तान की पारी के दौरान अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

अब्दुल मलिक ने सुथार की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज ने आसान कैच लपक लिया और सुथार के खाते में टेस्ट क्रिकेट का पहला विकेट दर्ज हो गया।

इस उपलब्धि के साथ मानव सुथार ने भारतीय क्रिकेट के एक बेहद खास क्लब में जगह बना ली। उनसे पहले टीनू योहानन ने 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर के पहले ओवर में विकेट लिया था। यानी करीब 24 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने डेब्यू टेस्ट के पहले ओवर में विकेट झटकने का कारनामा किया है।

भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे पहला नाम मोंटू बनर्जी का है, जिन्होंने 1948 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद मनोहर हार्डीकर (1958), वामन कुमार (1961), चेतन शर्मा (1984), डब्ल्यूवी रमन (1988), निलेश कुलकर्णी (1997), टीनू योहानन (2001) और अब मानव सुथार इस सूची में शामिल हो गए हैं।

सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने जल्द ही अपना दूसरा विकेट भी हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर उन्होंने विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया। इस तरह डेब्यू मैच में ही उन्होंने दो विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

भारत ने पहली पारी में 564/8 का विशाल स्कोर घोषित किया था और उसके बाद सुथार की शानदार गेंदबाजी ने टीम को मैच पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद की। युवा स्पिनर का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा। 

Continue reading on the app

Monsoon Update Today: रुक गया मानसून! अब फिर गर्मी से मचेगी तबाही... IMD का भयंकर अलर्ट जारी! N18V

Monsoon Update Today: रुक गया मानसून! अब फिर गर्मी से मचेगी तबाही... IMD का भयंकर अलर्ट जारी! N18V #MonsoonUpdate #WeatherNews #IMDAlert #Heatwave #WeatherForecast #Mansoon2026 #BreakingNews #HindiNews Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates on Delhi fire news, Bihar hospital fire, Bihar breaking news, hospital fire in Bihar, Bihar news, TMC news, TMC crisis, Rahul Gandhi's Uttarakhand visit, Suryakumar Yadav, Team India, T20 captaincy, Ghazipur encounter, Ghazipur encounter latest updates, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath latest news, BCCI news, Twisha Sharma death case, Twisha Sharma news, TMC latest news, TMC in Bengal, Yogi Adityanath's birthday, CM Yogi's birthday, Mayawati, petrol and diesel price hike, petrol price hike, CNG price, Babita Pandey, Babita Pandey latest news, Babita Pandey Uttarkashi news, World Environment Day. Today’s international updates include the Iran-Israel conflict, US-Iran tensions, America news, the Russia-Ukraine war, Lebanon, NATO, Hezbollah, Gulf War, Putin, Trump, Netanyahu, updates on stock market trends, petrol, diesel, oil, crude oil, gas price hikes, gold and silver rates, along with weather news including storms, heatwaves, hailstorms, rain alerts, and the El Niño effect. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Day 2: गिल-राहुल की सेंचुरी के बाद डेब्यूटेंट सुथार चमके, झटके 3 विकेट, दूसरे दिन ही भारत ने कसा शिकंजा

IND vs AFG Day 2: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जहां पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों ने टीम को मजबूत आधार दिया था, वहीं दूसरे दिन डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार भारत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

भारत ने दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गिल (126), पंत (81) और ध्रुव जुरेल के विकेट लेकर भारत को कुछ झटके दिए। सलीम ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 6 विकेट लेकर प्रभावित किया।

इसके बावजूद भारत की बल्लेबाजी की गहराई देखने को मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। भारत के सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। केएल राहुल (100), शुभमन गिल (126), बी साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरकार भारत ने 564/8 पर पारी घोषित कर दी।

इसके बाद जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही अब्दुल मलिक को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। मलिक ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई।

सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को भी शानदार टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पूरे सेशन में उनकी गेंदों में जबरदस्त टर्न और फ्लाइट देखने को मिली। उन्होंने लंबा स्पेल फेंकते हुए बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और दिन के अंत तक तीन विकेट अपने नाम कर लिए।

प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने भी उनका अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध ने सेदीकुल्लाह अटल का विकेट लेकर अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। दूसरी ओर रहमत शाह ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन अफगान टीम लगातार दबाव में रही।

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी डीआरएस के गलत इस्तेमाल की रही। उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के खिलाफ मिले अहम मौकों को गंवा दिया, जिसका फायदा भारत ने उठाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में दिखाई दिया। विशाल स्कोर और मानव सुथार की शानदार शुरुआत ने मेजबान टीम को जीत की दिशा में मजबूत बढ़त दिला दी। अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। दिन का खेल खत्म होने पर अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। 

Sun, 07 Jun 2026 19:10:13 +0530

  Videos
See all

Sunday Darshan: फैंस का अभिवादन करते दिखे Amitabh Bachchan #amitabhbachchan #mumbai #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T13:34:50+00:00

Bulldozer Action In Delhi | अवैध निर्माण पर दिल्ली सरकार के सख्त कार्यवाही जारी #cmrekhagupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T13:35:51+00:00

देहरादून में बेटे को नकल करने से रोका तो भड़के दरोगा पिता ने कॉलेज में घुस टीचरों को पीटा | Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T13:33:16+00:00

Sainik Farm Bulldozer Action | दिल्ली में ताबड़तोड़ तोड़फोड़ अभियान शुरू! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T13:32:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers