Responsive Scrollable Menu

कौन थे नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार? 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, पीएम मोदी से लेकर इन साउथ एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

Who Was Salim Kumar: मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर, राइटर और डायरेक्टर सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. उन्होंने महज 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने अपने तीन दशक लंबे करियर 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. जिसमें कॉमेडी से लेकर सीरियस किरदार तक हर रोल किया. नेशनल अवॉर्ड विनर इस एक्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मलयालम सुपरस्टार ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई बड़े सितारों ने दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है. आइए जानते हैं आखिर कौन थे सलीम कुमार और क्यों उन्हें मलयामल सिनेमा में दिग्गज कलाकार माना जाता है..

मिमिक्री आर्टिस्ट से शुरू हुआ था सफर

सलीम कुमार का जन्म 10 अक्टूबर 1969 को केरल में हुआ था. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह मिमिक्री किया करते थे. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी. वह अपनी शानदार आवाज, एक्सप्रेशन और कॉमिक टाइमिंग के चलते लॉकल मंचों पर काफी फेमस हो गए थे.

इसके बाद सलीम कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल1997 में की थी. उन्होंने मलयालम फिल्म 'इष्टमनु नूरु वट्टम' से डेब्यू किया था. हालांकि, शुरुआती दौर में उन्होंने छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली थी.

कॉमेडी और सीरियस किस्म के किए रोल

सलीम कुमार को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमेडी फिल्मों से मिली. 'पंजाबी हाउस', 'सीआईडी मूसा' और 'थेंकासिपट्टनम' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में जान डाल देती थी. हालांकि, उन्हें सिर्फ कॉमेडियन कहना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी होगी. सलीम ने समय के साथ खुद को एक सीरियस किरदार भी निभाए. यही वजह रही कि वह ऑडियंस को हंसाने के साथ-साथ इमोशनल करने की काबिलयत करते थे.

नेशनल अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

सलीम कुमार के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव साल 2010 में आया, जब उन्हें फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को देशभर में सराहा गया. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के अलावा कई राज्य स्तर के अवॉर्ड जीते थे.

ये भी पढ़ें: जहर खाने के लिए नहीं थे पैसे, कंगाली में गुजारे दिन, सुष्मिता सेन को डेट करने पर सालों बाद इस बड़े डायरेक्टर ने किया खुलासा

बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम कुमार पिछले कुछ टाइम से हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्हें किडनी और लिवर से जुड़ी सीरियस दिक्कतें थी. इसी बीच उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और 6 जून 2026 की रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.केरल सरकार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. 

पीएम मोदी और सितारों ने दी श्रद्धांजलि

सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके फैमिली और फैंस के साथ हैं. ओम शांति. पीएम मोदी के अलावा एक्टर सुरेश गोपी, एक्टर और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकुमारन और एक्टर कुंचाको बोबन ने भी उनके निधन पर दुख जताया था. साथ ही उनको श्रद्धांजलि दी. 

 

ये भी पढ़ें: Explainer: कौन हैं अंजलि कुलथे? जिनका Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म में किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत

 

Continue reading on the app

IND vs AFG: 3 विकेट लेकर डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने कसा शिकंजा

India vs Afghanistan Test : भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान पर शिंकजा कस लिया है. भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 39.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. अफगानिस्तान अभी भी टीम इंडिया से 451 रन पीछे हैं. भारत की ओर से आज अपने डेब्यू मैच पर मानव सुथार ने चमक बिखेरी है.  

मानव सुथार ने बिखेरी चमक

इस मैच में भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने चमक बिखेरी. वो सबसे पहले बल्लेबाजी करने के लिए आए. इस 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्ले से निचले क्रम में 41 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली. उनसे बाद उन्होंने बॉल के साथ 15.5 ओवर में 21 रन देकर दिन के अंत तक 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी डाले. उनकी लाइन और लेंथ काफी सटीक रही और उन्हें जमकर विकेट से टर्न मिला.

पहला सेशन में 

ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कप्तान शुभमन गिल को था इस बात का इंतजार, जिसके पूरे होते ही 564 के स्कोर पर घोषित कर दी पारी

Continue reading on the app

  Sports

ब्रैडमैन 101.5, शुभमन गिल 82.8... टेस्ट कप्तानी के इतिहास में डॉन के करीब पहुंचा भारत का 'प्रिंस', बनाया महारिकॉर्ड

Shubman Gill create history: क्रिकेट की दुनिया में जब भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी कप्तानों की बात होती है, तो सर डॉन ब्रैडमैन का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन आज के दौर में भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने लाल गेंद के क्रिकेट में एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जो सीधे ब्रैडमैन की सल्तनत को चुनौती दे रहा है. रोहित शर्मा के बाद भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने गिल इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. कप्तानी का दबाव जहां बड़े-बडे़ सूरमाओं के बल्ले की धार कुंद कर देता है, वहीं गिल के लिए यह एक वरदान साबित हुआ है. उन्होंने बतौर कप्तान न केवल रनों का अंबार लगाया है, बल्कि इतिहास के बड़े-बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत हासिल कर लिया है. Sun, 7 Jun 2026 19:37:56 +0530

  Videos
See all

Madarsa Survey News: लाइव डिबेट में तू-तू मैं-मैं, भड़के कांग्रेस नेता! Bengal Politics | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:02+00:00

Iran में इंटरनेट बहाल होते ही सामने आईं खौफनाक तस्वीरें! | World News | Internet Restored | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:24+00:00

Mahabharat: अवैध मदरसों पर एक्शन | TMC Split | CM Suvendu Action On Madarsa | Bengal News | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:04:40+00:00

Iran की ताकत देख घबराया अमेरिका! | US | Trump | CIA Report | Iran Military Power | Iran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers