Ranchi Crime News: रांची में युवती से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, अगवा कर नदी किनारे ले गए; फिर की हैवानियत… 8 अरेस्ट
कौन थे नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार? 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, पीएम मोदी से लेकर इन साउथ एक्टर ने दी श्रद्धांजलि
Who Was Salim Kumar: मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर, राइटर और डायरेक्टर सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. उन्होंने महज 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में में शोक की लहर दौड़ गई. उन्होंने अपने तीन दशक लंबे करियर 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. जिसमें कॉमेडी से लेकर सीरियस किरदार तक हर रोल किया. नेशनल अवॉर्ड विनर इस एक्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मलयालम सुपरस्टार ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई बड़े सितारों ने दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है. आइए जानते हैं आखिर कौन थे सलीम कुमार और क्यों उन्हें मलयामल सिनेमा में दिग्गज कलाकार माना जाता है..
मिमिक्री आर्टिस्ट से शुरू हुआ था सफर
सलीम कुमार का जन्म 10 अक्टूबर 1969 को केरल में हुआ था. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह मिमिक्री किया करते थे. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी. वह अपनी शानदार आवाज, एक्सप्रेशन और कॉमिक टाइमिंग के चलते लॉकल मंचों पर काफी फेमस हो गए थे.
इसके बाद सलीम कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल1997 में की थी. उन्होंने मलयालम फिल्म 'इष्टमनु नूरु वट्टम' से डेब्यू किया था. हालांकि, शुरुआती दौर में उन्होंने छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत जल्द ही उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली थी.
कॉमेडी और सीरियस किस्म के किए रोल
सलीम कुमार को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कॉमेडी फिल्मों से मिली. 'पंजाबी हाउस', 'सीआईडी मूसा' और 'थेंकासिपट्टनम' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में जान डाल देती थी. हालांकि, उन्हें सिर्फ कॉमेडियन कहना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी होगी. सलीम ने समय के साथ खुद को एक सीरियस किरदार भी निभाए. यही वजह रही कि वह ऑडियंस को हंसाने के साथ-साथ इमोशनल करने की काबिलयत करते थे.
नेशनल अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास
सलीम कुमार के करियर का सबसे बड़ा पड़ाव साल 2010 में आया, जब उन्हें फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को देशभर में सराहा गया. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के अलावा कई राज्य स्तर के अवॉर्ड जीते थे.
ചിരിക്കുകയും ചിരിപ്പിക്കുകയും ചിന്തിക്കുകയും ചിന്തിപ്പിക്കുകയും
— Mammootty (@mammukka) June 6, 2026
ഇടയ്ക്ക് കരയുകയും കരയിപ്പിക്കുകയും ചെയ്ത സലീം
നി ഇപ്പോൾ കരയിപ്പിക്കുക മാത്രമാണ്...........
തീരാത്ത സങ്കടം ആയി സഹോദരാ നിന്റെ വിയോഗം... pic.twitter.com/954P7IBhcw
बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम कुमार पिछले कुछ टाइम से हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्हें किडनी और लिवर से जुड़ी सीरियस दिक्कतें थी. इसी बीच उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और 6 जून 2026 की रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.केरल सरकार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
पीएम मोदी और सितारों ने दी श्रद्धांजलि
सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं और भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके फैमिली और फैंस के साथ हैं. ओम शांति. पीएम मोदी के अलावा एक्टर सुरेश गोपी, एक्टर और फिल्ममेकर पृथ्वीराज सुकुमारन और एक्टर कुंचाको बोबन ने भी उनके निधन पर दुख जताया था. साथ ही उनको श्रद्धांजलि दी.
Deeply saddened by the passing of veteran actor Shri Salim Kumar Ji. Over the course of a distinguished career, he made a mark with his versatility and memorable performances across a wide range of roles. My thoughts are with his family and countless admirers in this hour of…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2026
ചിരിക്കുകയും ചിരിപ്പിക്കുകയും ചിന്തിക്കുകയും ചിന്തിപ്പിക്കുകയും
— Mammootty (@mammukka) June 6, 2026
ഇടയ്ക്ക് കരയുകയും കരയിപ്പിക്കുകയും ചെയ്ത സലീം
നി ഇപ്പോൾ കരയിപ്പിക്കുക മാത്രമാണ്...........
തീരാത്ത സങ്കടം ആയി സഹോദരാ നിന്റെ വിയോഗം... pic.twitter.com/954P7IBhcw
#WATCH | Kochi, Keralam | On the demise of renowned Malayalam actor and National Award winner Salim Kumar, actor Navya Nair says, "...We used to travel to the locations together so we used to have a very real relationship with each other and he is a person who spreads a lot of… pic.twitter.com/sEYf2o1yFV
— ANI (@ANI) June 7, 2026
ये भी पढ़ें: Explainer: कौन हैं अंजलि कुलथे? जिनका Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म में किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation