COMEDK UGET 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी 9 मई 2026 को आयोजित COMEDK UGET परीक्षा में शामिल हुए थे और क्वालिफाई कर चुके हैं, वे केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कर्नाटक के विभिन्न सहभागी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपनी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
ऐसे करें COMEDK UGET Counselling Registration 2026
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
अब "Counselling Registration" विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी सत्यापित करें।
इसके बाद 200 रुपये की काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा करें।
फीस जमा होने के बाद "Document Upload" सेक्शन में जाकर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में सभी जानकारियों की जांच कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर होगा चयन COMEDK की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अंतिम सीट आवंटन उम्मीदवार की मेरिट रैंक, COMEDK UGET 2026 में प्रदर्शन और संबंधित कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया पूरी कर लें।
तकनीकी कारणों से किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
Alexander Zverev wins French open title: तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम जीतकर पहला मेजर खिताब अपने नाम कर लिया है. पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में इटली के फ्लावियो कोबोली को हराकर ज्वेरेव ने जर्मनी का 88 साल का सूखा खत्म किया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे हेनर हेंकेल (1937) के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इस जीत से उनकी कुल करियर कमाई 65.85 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. Sun, 7 Jun 2026 23:47:46 +0530