Responsive Scrollable Menu

शादी-पार्टी में महफिल लूटनी है तो तैयार होने से पहले जान लें ये 5 स्टाइलिंग हैक्स, भीड़ में भी दिखेंगे सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस

Fashion Tips: महंगे कपड़ों के बिना भी शादी-पार्टी में महफिल लूटना अब बेहद आसान है. बस आपको सही रंगों को चुनना, ज्वेलरी को बैलेंस करना, पुराने कपड़ों को नया ट्विस्ट देना और आरामदायक फुटवियर के साथ मिनिमल मेकअप कैरी करना आना चाहिए. इन स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए सबसे यूनिक और ग्लैमरस दिख सकते हैं.

The post शादी-पार्टी में महफिल लूटनी है तो तैयार होने से पहले जान लें ये 5 स्टाइलिंग हैक्स, भीड़ में भी दिखेंगे सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Manipur के Relief Camps में सिसकती जिंदगी, RTI से खुलासा- एक साल में 700 से ज्यादा मौतें

मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा का एक बेहद दर्दनाक चेहरा सामने आया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा सूचना का अधिकार के तहत दी गई एक रिपोर्ट से पता चला है कि तब से लेकर अब तक राहत शिविरों और अस्थाई घरों में शरण लिए हुए 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह जानकारी मणिपुर सूचना आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार को आरटीआई कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक हरेश्वर गोस्वामी को सौंपी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के नौ जिलों के राहत शिविरों में कम से कम 731 विस्थापित लोगों की जान जा चुकी है। मौतों के मामले में चूराचांदपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां 248 लोगों की मौत हुई। इसके बाद बिष्णुपुर में 151, कांगपोकपी में 128, इंफाल वेस्ट में 94, काकचिंग में 60 और इंफाल ईस्ट में 25 मौतें दर्ज की गईं। वहीं, जिरीबाम में 13, थौबल में 11 और तेंगनौपाल में एक व्यक्ति की जान गई।

कांगपोकपी जिले में सबसे खराब हालात

मणिपुर में संघर्ष शुरू होने के तीन साल बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि राज्य भर में 43,000 से अधिक लोग आज भी राहत शिविरों और प्री-फैब्रिकेटेड घरों में रहने को मजबूर हैं। 30 अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 15,694 विस्थापित लोग रह रहे हैं। इसके अलावा बिष्णुपुर में 10,092 और चूराचांदपुर में 6,365 लोग अभी भी शिविरों में ही अपनी जिंदगी काट रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में शराब सिंडिकेट पर चला हथौड़ा, 3600 करोड़ की वसूली बंद


खुदकुशी और ड्रग ओवरडोज के मामले आए सामने

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, राहत शिविरों और बस्तियों में कम से कम 25 अप्राकृतिक मौतें भी दर्ज की गई हैं। चूराचांदपुर में ऐसी 6 मौतें हुईं, जिनमें डूबने की चार घटनाएं, करंट लगने का एक मामला और यौन उत्पीड़न का एक मामला शामिल है। इस यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट में 4 अप्राकृतिक मौतें हुईं, जिनमें फांसी लगाकर खुदकुशी करने के दो मामले, ड्रग ओवरडोज का एक मामला और गोली लगने से हुई एक मौत शामिल है। इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने शिविरों में काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?


प्रशासन की तरफ से दी जा रही है मदद

राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को अपने घर से दूर होने के दर्द के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से भी जूझना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इंफाल ईस्ट जिले के शिविरों में 217 लोग गंभीर या लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं। इसी तरह इंफाल वेस्ट में 41 और बिष्णुपुर में 26 मरीज ऐसी ही असाध्य बीमारियों से लड़ रहे हैं। जिला प्रशासनों ने बताया कि बीमार लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट, मानसिक काउंसलिंग, दवाइयां, व्हीलचेयर और सर्जरी के लिए आर्थिक मदद जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

88 साल का सूखा खत्म... एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम जीतकर बने लाल बजरी के बादशाह

Alexander Zverev wins French open title: तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम जीतकर पहला मेजर खिताब अपने नाम कर लिया है. पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में इटली के फ्लावियो कोबोली को हराकर ज्वेरेव ने जर्मनी का 88 साल का सूखा खत्म किया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वे हेनर हेंकेल (1937) के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इस जीत से उनकी कुल करियर कमाई 65.85 मिलियन डॉलर पहुंच गई है. Sun, 7 Jun 2026 23:47:46 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Coaching Centre Seal News LIVE : Patna में खान सर की कोचिंग सील! | Breaking News | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T00:02:10+00:00

UP News | Nazia Elahi Khan का CM Yogi Adityanath को लेटर.. कर दी ये बड़ी मांग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T00:02:06+00:00

Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग होगी सील? | #shorts #khansir #khansirpatna #ytshorts #patna #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T00:03:13+00:00

Today's Morning News Live : फटाफट अंदाज में बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Weather | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T00:07:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers