गोंडा जिले के विकासखंड मनकापुर के झिलाही गांव के रहने वाले वैद्य विष्णुदत्त प्रजापति ने अपने घर से एक अनोखा स्वरोजगार शुरू किया है. वह बेल का पाउडर तैयार कर न सिर्फ अच्छी पहचान बना रहे हैं, बल्कि इससे अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं. उनकी यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है. आमतौर पर लोग बेल का उपयोग शरबत या फल के रूप में करते हैं, लेकिन विष्णुदत्त प्रजापति ने इसके औषधीय गुणों को देखते हुए बेल का पाउडर बनाने का काम शुरू किया.
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता। भारत ने फाइनल में 3-1 से जीत दर्ज की। खिताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि वह अपनी पहचान बदलने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि वह वही इंसान बने रहेंगे, जो मुंबई की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच क्रिकेट खेलते हुए आगे बढ़ा। अय्यर ने यह भी कहा कि वह कभी किसी की छाया में रहकर काम करने में विश्वास नहीं रखते।
बीसीसीआई ने शनिवार को श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभाली। सूर्यकुमार ने मार्च में भारत को टी20 विश्व कप जिताया था, लेकिन सेलेक्टर्स ने अगले विश्व कप साइकिल को ध्यान में रखते हुए अय्यर को कप्तानी सौंपने का फैसला किया।
मैं किसी की छाया में नहीं रहूंगा: श्रेयस मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अय्यर ने कप्तानी को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद उनकी सोच और व्यक्तित्व नहीं बदलने वाला। अय्यर ने कहा, 'मुझे अपनी पर्सनैलिटी बदलने की जरूरत नहीं है। मैं वही रहूंगा जैसा पहले था। मैं किसी और जैसा बनने या किसी की छाया में रहने की कोशिश नहीं करूंगा।'
31 साल के बल्लेबाज ने बताया कि मुंबई जैसे शहर में क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने चुनौतियों का सामना करना सीखा। उनके मुताबिक, मुंबई में लगभग हर बच्चा मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है, इसलिए वहां प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन होती है।
गंभीर-श्रेयस की जोड़ी फिर साथ काम करेगी श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की जोड़ी एक बार फिर भारतीय टीम में साथ काम करेगी। इससे पहले दोनों ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम किया था। उस समय अय्यर कप्तान थे और गंभीर टीम के मेंटर। केकेआर ने उस सीजन खिताब जीता था, लेकिन टीम की सफलता का बड़ा श्रेय गंभीर को मिला जबकि अय्यर के नेतृत्व की चर्चा कम हुई। हालांकि अय्यर ने इसके बाद पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली और टीम को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया। यही प्रदर्शन उनकी कप्तानी के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क बना।
अय्यर ने कहा कि उनका नजरिया हमेशा जीत पर केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा, 'बचपन से ही मुझे चुनौतियां पसंद रही हैं। क्रिकेट हो या कोई भी खेल, प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनाती है और जिम्मेदारी लेने का आत्मविश्वास देती है।' उन्होंने कप्तानी को सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी बताया। अय्यर के अनुसार, वह इस नई जिम्मेदारी का पूरा मजा लेने के साथ टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का पहला असाइनमेंट इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर एशियन गेम्स में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।