जिस छिलके को आप फेंक देते हैं उससे बनता है जूस और चटनी
झांसी में आयोजित एक एक्सपो में महिलाओं का एक अनोखा समूह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह समूह आमतौर पर बेकार समझकर फेंके जाने वाले आम, संतरे, नींबू और अनार के छिलकों से स्वादिष्ट जूस और सॉस तैयार कर रहा है. समूह की महिलाएं छिलकों को अच्छी तरह धोकर, सुखाकर और देसी मसालों, गुड़ या चीनी के सही संतुलन के साथ इसे गाढ़ा करके बेहतरीन सॉस और जूस बनाती हैं. लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि छिलकों से भी इतना खुशबूदार और पौष्टिक खाना तैयार हो सकता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका खट्टा-मीठा स्वाद बेहद पसंद आ रहा है. इससे कचरा प्रबंघन भी हो जाता है और महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है. इस काम से गांव की महिलाएं घर बैठे जुड़ रही हैं, जिससे उनके घर की आय बढ़ रही है.सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी तरह साफ-सुथरा, केमिकल-मुक्त और बाजार से काफी सस्ता है.इस वीडियो में इसका डिटेल जानिए.
बाजार का मिलावट वाला पनीर छोड़िये, घर पर ही जानिये बनाने का शुद्ध तरीका, नोट करें
घर पर फुल क्रीम दूध और नींबू के रस से ताजा, मुलायम पनीर आसानी से बनाया जा सकता है, सेट करने के लिए कपड़े में बांधकर दबाएं, फ्रिज में पानी में डुबोकर रखें. साथ ही शुद्ध पनीर खाने का आनंद लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















