Responsive Scrollable Menu

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन

नेशनल अवॉर्ड विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार रात को 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को शनिवार को कोच्चि के अमृता अस्पताल भर्ती कराया गया था। 
केरल सरकार ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन की पुष्टि की और दिग्गज अभिनेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने बयान में, सरकार ने सलीम कुमार को एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेता बताया और मलयालम सिनेमा में उनके योगदान की सरहाना की है। 

सलीम कुमार का निधन
पारिवारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि एक्टर का निधन निमोनिया के इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताया कि सलीम का निधन शनिवार रात करीब 10.43 बजे हुआ। कुछ साल पहले ही सलीम कुमार ने लिवर ट्रांसप्लांट कराया था। दिन में पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

ममूटी ने एक्स पर भावुक विदाई संदेश लिखा

एक्स (पहले ट्विटर) पर ममूटी ने भावुक विदाई संदेश लिखा। उन्होंने लिखा- "सलीम, जो हंसता था और दूसरों को हंसाता था, सोचता था और दूसरों को सोचने पर मजबूर करता था और कभी-कभी रोता था और दूसरों को रुलाता था, अब तुम बस मुझे रुलाते हो। प्रिय भाई, तुम्हारा जाना एक कभी न खत्म होने वाला दुख बन गया है।..."

इसके अलावा, मलयालम फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने शोक जताया। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका 

एक्टर को फिल्म 'अदामिनते मकान अबू' में अपने अभिनय के लिए 2010 में बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। साथ ही, उन्हें 2005 में 'अचनुरंगथा वीडू' के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

Continue reading on the app

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें त्योहार पर क्या पड़ेगा इसका असर

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। खगोलीय दृष्टि से यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह ढक जाएगा और कुछ समय के लिए लाल रंग का दिखाई देगा। इसी कारण इसे ब्लड मून भी कहा जाता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल तभी मान्य होता है, जब ग्रहण संबंधित क्षेत्र में दृश्य हो। ऐसे में भारत में रक्षाबंधन के पर्व पर किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी और बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 28 अगस्त सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रहण का सीधा प्रभाव मुख्य रूप से कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है, जबकि भारत में त्योहार और धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से संपन्न होंगी।

Continue reading on the app

  Sports

‘सिर्फ खेलना नहीं है…’ टीम इंडिया में मिली एंट्री, अब वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया 10-20 साल का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स की भारतीय टी20 टीम में चुना गया है. जल्द ही उनका टीम इंडिया में डेब्यू भी हो सकता है लेकिन वैभव सिर्फ डेब्यू तक ही खुद को रोकना नहीं चाहते. Sun, 07 Jun 2026 16:52:46 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Arrest News: खान सर पर ये अपडेट जान लो! | Patna High Court | Latest | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T12:15:16+00:00

Mohan Bhagwat Patna Visit: बिहार पहुंचे RSS चीफ का CM Samarat Chaudhray ने किया स्वागत #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T12:14:55+00:00

US-Iran Conflict: होर्मुज में ड्रोन युद्ध, बढ़ा तनाव | Strait of Hormuz | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T12:15:59+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal: Bengal में Madarsa Survey पर Mohammad Faiz Khan ने क्या कहा? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T12:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers