Responsive Scrollable Menu

मलयालम एक्टर सलीम कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था; तमिल-ओडिया समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। वह अस्वस्थ होने के बाद कोच्चि (केरल) के अमृता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को पारावुर टाउन हॉल में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दोपहर 3 बजे एर्नाकुलम के नॉर्थ पारावुर स्थित उनके आवास पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। केरल सरकार ने उनके निधन पर दुख जताया। सरकार ने अंतिम संस्कार और उससे जुड़े सभी खर्च वहन करने का फैसला किया है। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के सबसे बहुमुखी कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही कुछ तमिल और ओडिया फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमिक रोल से की और अपनी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने गए। बाद में उन्होंने खुद को कैरेक्टर एक्टर के तौर पर स्थापित किया। केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित हुए सलीम कुमार 2010 में ‘आदामिन्टे मकन अबू’ में अबू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। इसके अलावा ‘अचनुरंगथा वीडु’ (2005) के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘अयालुम न्जानुम थम्मिल’ (2013) के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता और ‘करुथा जूथन’ (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। सलीम कुमार के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, दो बेटे चंदू सलीम कुमार और आरोमल सलीम कुमार हैं। चंदू सलीम कुमार भी एक्टर हैं।

Continue reading on the app

कृष्णा बोले- राहुल रॉय की 300 गर्लफ्रेंड्स थीं:ब्लश करते नजर आए आशिकी फेम एक्टर; भारती ने पूछा- कभी पकड़े नहीं गए थे?

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के ‘90s नॉस्टैल्जिया स्पेशल’ एपिसोड में शनिवार को नजर आए। वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कंटेस्टेंट निया शर्मा के साथ कुकिंग करते दिखाई दिए। एपिसोड के दौरान अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश ने राहुल रॉय के लोकप्रिय गानों पर उनके साथ डांस भी किया। शो में 90 के दशक की यादों को लेकर कई मजेदार बातचीत हुई। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा, “राहुल सर, हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” यह सवाल सुनकर राहुल रॉय ब्लश करते नजर आए। वहीं विक्की जैन, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा और एल्विश यादव भी उनकी ओर देखने लगे। इसके बाद भारती सिंह ने मजाक में कहा, “समर्थ (समर्थ जुरेल) और अभिषेक, सुन लो, तुम्हें एक नहीं मिलती और इनके पास 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” इस पर कृष्णा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “इनको एक मिलती है तो वह भी दोनों को छोड़कर चली जाती है।” बातचीत के दौरान भारती सिंह ने राहुल रॉय से पूछा कि क्या वह कभी एक गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी के आने पर पकड़े गए थे। इस पर राहुल रॉय ने जवाब में ‘नहीं’ कहा। तब कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए वह नहीं फंसे। शो में कृष्णा ने यह भी जिक्र किया कि स्टारडम के दौर में फीमेल फैंस राहुल रॉय के कपड़े तक फाड़ देती थीं। इस बात पर राहुल रॉय ने सहमति जताई। राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर के साथ कुछ रील्स में नजर आए थे। इसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसके बाद राहुल रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… राहुल रॉय को फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी रोमांटिक इमेज देखने को मिली। हालांकि बाद की उनकी ‘गजब तमाशा’ और ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्में चली नहीं और करियर धीमा पड़ गया। बिग बॉस से फिर मिली लोकप्रियता राहुल रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर दोबारा लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और फिल्म ‘एलान’ (2011) प्रोड्यूस की। हाल के कुछ सालों में उन्होंने ‘अदा... ए वे ऑफ लाइफ’, ‘टू बी ऑर नॉट टू बी’, और ‘आगरा’ जैसी इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘आगरा’ में दिखे थे।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल:...शान मसूद और सरफराज खान की छुट्टी तय, यूनिस-हफीज को कमान सौंपने की तैयारी

Mohsin Naqvi Considers Sacking Sarfaraz Khan, Shan Masood: बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़े बदलाव की तैयारी में है. बोर्ड टेस्ट कप्तान शान मसूद और हेड कोच सरफराज खान को पद से हटाने पर विचार कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट को इस संकट से उबारने के लिए पीसीबी ने पूर्व दिग्गजों यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से संपर्क साधा है, ताकि उन्हें टीम सेटअप में मुख्य चयनकर्ता और कोच जैसे बड़े पदों की कमान सौंपी जा सके. Sun, 7 Jun 2026 21:28:03 +0530

  Videos
See all

Khan Sir Patna News : खान सर पर नाजिया इलाही क्या बोलने लगी ? #khansir #khansirpatna #khansiracedmy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:05:14+00:00

Breaking News Live | PoK News Live | PoK की आजादी का काउंटडाउन शुरू हो गया? | PM Modi | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:08:07+00:00

Ritabrata Banerjee On TMC Crisis: खत्म हो जाएगी TMC? ये क्या बोल गए ऋतब्रत बनर्जी? #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:07:13+00:00

SP प्रवक्ता का बड़ा प्रहार, मौलाना Sajid Rashidi को दिया करारा जवाब! |Ajij Khan | Akhilesh | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T16:06:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers