म्यूजियम छोड़िए, इन जगहों की गलियों में मिलेगा आर्ट का असली खजाना!
जब किसी जगह की खूबसूरती सिर्फ उसके पहाड़ों, समुद्र या ऐतिहासिक इमारतों में नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों से होती है। दुनिया के कई शहर और कस्बे अपनी अलग तरह की क्रिएटिविटी के लिए पहचाने जाते हैं। यहां लोग अपनी कला, संगीत, कपड़े, खाना और पारंपरिक काम को सिर्फ प्रोफेशन के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और संस्कृति का हिस्सा मानकर आगे बढ़ाते हैं।
Nashik Police ने त्र्यंबकेश्वर में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपी पकड़े
नासिक, अगस्त 14 महाराष्ट्र के नासिक जिले में कथित रूप से नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर तहसील के तालेगांव शिवर स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से नोटों के आकार में काटे गए कागजों के बंडल, रसायन और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान 9.75 लाख रुपये भी बरामद किए, जिसमें 500 रुपये के 1,950 असली नोट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नकली नोटों की छपाई में कथित संलिप्तता के आरोप में अमरेश्वर सुधाकर आइठ्ठा, दासरी प्रसाद सत्यई, गोकुल आनंद राव डेट, हिरामण पुंजा डेट और मच्छिंद्र भगवान घनदट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 500 रुपये अंकित मूल्य वाले जाली नोट छाप रहे थे।
इस मामले में त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
