Responsive Scrollable Menu

Lucknow News: लखनऊ में आज फिर गरज रहा Bulldozer, तोड़ी जा रही 101 अवैध इमारत

लखनऊ से बड़ी खबर का रुख करेंगे. यहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलने वाला है. एलडीए बड़ा अभियान शुरू करेगा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. यहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा. एलडीए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. इसमें अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. ये सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शन होगा. आपको बता दें कि  कि लखनऊ से यह बड़ी खबर है जहां पर 101 अवैध इमारतों पर एलडीए का बुलडोजर चलेगा और आज एलडीए बड़ा अभियान शुरू करेगा.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक्शन हो रहा है. अलीगंज में 51 अवैध इमारतों पर एक्शनहो रहा है. निखिल हमारे संवाददाता ज्यादा जानकारी के साथ जुड़ गए हैं. निखिल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एलडीए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है. कई साल पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 100 से अधिक इमारतें चिन्हित की गई थी. यह इमारतें ऐसी थी जो मानकों के अनुरूप नहीं बनी थी जिन्हें अवैध घोषित किया गया था और ध्वस्तकरण किया जाना था. इस मामला हाई कोर्ट में पहुंचा और हाई कोर्ट के बाद अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया. अह सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई पिछले लंबे समय से चल रही थी. लेकिन अलीगंज में जो घटना हुई एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हुई. 

Continue reading on the app

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी के दिन बनाएं गुड़ की पूरी का प्रसाद, नोट करें कम सामग्रियों वाली आसान रेसिपी

Nag Panchami 2026: सनातन धर्म का प्रमुख पर्व नाग पंचमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है. यह त्योहार नागों और सर्पों को समर्पित होता है. आज के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि नाग भगवान शिव के आभूषणों में से एक है. इसे उनका प्रमुख हिस्सा भी माना जाता है. उनके गले में सुशोभित वासुकि नाग, नागों के राजा है. वहीं, भगवान शिव की मानस पुत्री देवी मनसा भी एक शक्तिशाली नागिन मानी जाती है. नाग पंचमी के दिन शिव जी की पूजा करने के साथ नागों की पूजा का भी उल्लेख है. उनकी पूजा करने से भय, डर, सर्प दंश और सांपों से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन तवे का प्रयोग घर में नहीं करना चाहिए. इसके साथ चाकु-छुरी जैसी धारदार चीजों का भी इस्तेमाल वर्जित होता है. नाग पंचमी के दिन खेतों में खुदाई करने का काम भी नहीं किया जाता है. लेकिन आज के दिन नाग-नागिन की पूजा के साथ प्रसाद चढ़ाने का वर्णन भी मिलता है. उन्हें खीर-पूरी और हलवे का भोग लगाते हैं. ऐसे में जब आप न ही तवे का इस्तेमाल कर सकते हैं और न ही चाकु का, तो क्या बनाएं? गुड़ की पूरी एक खास व्यंजन है जिसे आसानी से बनाया जा सकता है और इनमें वर्जित चीजों का भी इस्तेमाल नहीं होगा. चलिए जानते हैं गुड़ वाली पूरी बनाने की संपूर्ण विधि.

गुड़ की पूरी बनाने के लिए सामग्रियां

  • गुड़- 1 कप
  • पानी- आधा गिलास 
  • घी- 1 चम्मच 
  • गेहूं का आटा- 2 कप 
  • सौंफ- आधा चम्मच 
  • तलने के लिए तेल या देसी घी

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय

गुड़ की पूरी बनाने की विधि

  • सबसे पहले तो आप गुड़ को हाथों की ही मदद से तोड़कर छोटे टुकड़ों में कांट लें या फिर उन्हें बेलन की मदद से तोड़ दें.
  • अब एक पैन में गुनगुना पानी तैयार करें और उसमें गुड़ डाले. इसके बाद अच्छे से घुलने दें.
  • अब एक बर्तन में गेंहू का आटा लें और इसमें थोड़ी सौंफ और थोड़ा घी डालकर मिला लें. अब इसे गुड़ वाले पानी की सहायता से गूंथ लें. पूरियों का आटा न बहुत ज्यादा नरम और न ही बहुत सख्त होना चाहिए. 
  • गूथें हुए आटे को करीब 15 मिनट तक ढककर रखें. ऐसा करने से पूरियां आसानी से बेली जाएगी.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें हल्का मोटा बेल लें.
  • बहुत ज्यादा पतली पूरियों में स्वाद नहीं आएगा और वह सही से तली नहीं जाएंगी. 
  • कढ़ाई में घी या तेल गर्म करके उसमें एक-एक करके पूरियां डालें. 
  • गैस की आंच को हल्का करके पूरियों को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक फ्राई करें.
  • दरअसल, गुड़ से इन पूरियों का रंग जल्दी भूरा हो जाता है, इसलिए इन्हें हल्की आंच पर ही तलना चाहिए.

पहले भोग लगाएं और फिर खाएं

नाग पंचमी के दिन गुड़ की पूरी को प्रसाद के रूप में भी अर्पित किया जा सकता है. इसलिए, पूरियों को तैयार करने के बाद सबसे पहले नाग-नागिन और भगवान शिव को भोग लगाएं. इसके बाद परोसे व खाएं. इसका स्वाद मीठा और बेहद स्वादिष्ट होता है. आप चाहें तो इन पूरियों के साथ खीर, दही या किसी मीठे व्यंजन को भी परोस सकते हैं. गुड़ की वजह से पूरियों में प्राकृतिक मिठास आ जाती है और सौंफ इसका स्वाद और खुशबू बढ़ा देती है. इस तरह नाग पंचमी के दिन बिना तवे और चाकू का इस्तेमाल किए घर पर स्वादिष्ट गुड़ की पूरियां आसानी से बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर Shubman Gill का जादू! हवा में लपका अविश्वसनीय CATCH, Sri Lanka हुआ हैरान

श्रीलंका के खिलाफ़ चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले दो दिनों जैसा ही शानदार खेल तीसरे दिन भी जारी रखा। लगातार दो दिन तक बल्लेबाज़ी करने के बाद, तीसरे दिन भारतीय टीम ने गेंदबाज़ी की और तुरंत श्रीलंका पर दबाव बना दिया। मानव सुतार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज़ों ने विकेट लिए और भारत ने दिन के पहले सेशन में अपना दबदबा बनाए रखा; लंच तक टीम ने पांच विकेट चटका लिए थे।
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul ने Devdutt Padikkal के शतक पर जताई खुशी, कहा - भारत का सुनहरा भविष्य हैं पडिक्कल


हालांकि, पहले सेशन में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के शानदार खेल ने सबका ध्यान खींचा। कामिंदु मेंडिस स्ट्राइक पर थे और इस स्टार बल्लेबाज़ ने ऑफ़-साइड पर ड्राइव करने की कोशिश की। लेकिन, उसी इलाके में तैनात शुभमन गिल ने एक हाथ से शानदार कैच लपककर मेंडिस को पवेलियन वापस भेज दिया। इस पल का क्लिप सोशल मीडिया पर छा गया है, क्योंकि तीसरे दिन के पहले सेशन में गिल की शानदार फील्डिंग देखकर फैंस और एक्सपर्ट्स, दोनों ही हैरान रह गए।

मैच की बात करें तो, तीसरे दिन का पहला सेशन श्रीलंका के लिए बहुत खराब रहा। पहली पारी में भारत को 462 रनों पर रोकने के बाद श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की गेंदबाजी ने मेजबान टीम पर तुरंत दबाव बना दिया। निशान मदुष्का फर्नांडो बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि लाहिरू उदारा इगालागामेज ने 27 रन बनाए। इसके अलावा, दिनेश चांदीमल और कामिंदु मेंडिस ने क्रमशः 4 और 14 रन बनाए, जिससे पहले सेशन के आखिर तक श्रीलंका का स्कोर 99/5 हो गया।
 

इसे भी पढ़ें: Navneet Kaur Hockey World Cup जीतना चाहती हैं, महिला क्रिकेट टीम से मिली प्रेरणा


हालांकि, दिन का दूसरा सेशन टीम के लिए काफी अच्छा रहा। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की जोड़ी ने एक मजबूत साझेदारी की और भारतीय टीम पर वापस दबाव बना दिया। 51वें ओवर तक श्रीलंका का स्कोर 186/5 हो गया था; सोनल और डिकवेला दोनों ने अपनी-अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी कर ली थीं और खराब पहले सेशन के बाद टीम की वापसी कराई थी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.  
Mon, 17 Aug 2026 14:38:06 +0530

  Videos
See all

Ujjain Stampede: उज्जैन मंदिर में भगदड़ के बाद भयंकर अफरातफरी | Mahakal Temple | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:15:06+00:00

Arvind Kejriwal: दिमागी नक्सल होने पर मुझे गर्व है | #viral #viralvideo #shortvideo #aamaadmiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T09:14:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers