Jharkhand bus accident में नेपाल के 3 'कांवड़ियों' की मौत, कोडरमा में 10 घायल
झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से नेपाल के 10 वर्षीय लड़के समेत कम से कम तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ।
सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे में कम से कम तीन ‘कांवड़ियों’ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले के 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने और दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद हिमालयी देश नेपाल लौट रही थी। कुमार ने बताया कि बस नेपाल के रास्ते बिहार के राजगीर जा रही थी तभी चालक को झपकी आ गई और बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में शिवम कुमार नाम का 10 साल का एक लड़का भी शामिल था जबकि बाकी दो वयस्कों की पहचान की जा रही है।
म्यूजियम छोड़िए, इन जगहों की गलियों में मिलेगा आर्ट का असली खजाना!
जब किसी जगह की खूबसूरती सिर्फ उसके पहाड़ों, समुद्र या ऐतिहासिक इमारतों में नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों से होती है। दुनिया के कई शहर और कस्बे अपनी अलग तरह की क्रिएटिविटी के लिए पहचाने जाते हैं। यहां लोग अपनी कला, संगीत, कपड़े, खाना और पारंपरिक काम को सिर्फ प्रोफेशन के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और संस्कृति का हिस्सा मानकर आगे बढ़ाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol










