Responsive Scrollable Menu

'मैं वहां लगभग मर ही गया था':जेल में रहे विक्रम भट्ट ने सुनाई आपबीती, बोले-मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने हाल ही में कथित धोखाधड़ी के आरोप में उदयपुर जेल में बिताए 70 दिनों का अनुभव शेयर किया। विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी पर 30 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में भट्ट ने कहा कि जेल में उनका समय बहुत मुश्किल था, लेकिन वहां उन्हें अपने साथी कैदियों से उम्मीद से ज्यादा सपोर्ट मिला। उन्होंने बताया कि वह 60 से 80 कैदियों के साथ एक बैरक में रहते थे। उनके अनुसार, साथी कैदी उनका खास ध्यान रखते थे, उनके लिए खाना लाते थे और कपड़ों की देखभाल करते थे। भट्ट ने कहा कि कैदी उन्हें ‘भीष्म पितामह’ कहकर बुलाते थे और रात में उनसे डरावनी कहानियां सुनाने की मांग करते थे। जेल में भट्ट को पीलिया हो गया था भट्ट ने बताया कि जेल के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई तथा उन्हें पीलिया हो गया। उन्होंने कहा, "मैं वहां लगभग मर ही गया था। अब मुझे नहीं पता कि वहां की राजनीति क्या थी, क्योंकि मेरे साथ तो लोग अच्छे थे, लेकिन मैं एक ऑटोइम्यून बीमारी, एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित हूं। इसकी वजह से मेरे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द रहता है।" फिल्ममेकर ने आगे कहा कि दिसंबर-जनवरी का महीना था और बहुत ठंड पड़ रही थी। मैं जिस करवट सोता, उसी तरफ की हिप बोन में दर्द होने लगता। दूसरी करवट लेता तो वहां दर्द शुरू हो जाता। इसी दौरान मुझे पीलिया भी हो गया। विक्रम ने अस्पताल ले जाने में देरी का दावा किया भट्ट ने दावा किया कि तेज बुखार और कमजोरी के बावजूद उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि बैरक के साथी कैदी उन्हें अपने कंबल ओढ़ाकर मदद करते थे, जबकि वे लगातार अस्पताल भेजे जाने की मांग कर रहे थे। रिहाई के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के फोन आए। भट्ट ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त ने उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि संजय दत्त का फोन उनके लिए खास था क्योंकि उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार ने भी संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि अक्षय उनके दोस्त नहीं हैं, इसलिए ऐसी उम्मीद नहीं थी। भट्ट ने अपने बचपन के दोस्त अजय देवगन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अजय का फोन आना नैचुरल था क्योंकि दोनों का रिश्ता सालों का पुराना है। भट्ट के अनुसार, हर रिश्ते का नेचर अलग होता है और सभी से समान अपेक्षा रखना उचित नहीं है। विक्रम भट्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट, बोले-सत्य पराजित नहीं होगा:अंदर एक दोस्त बना, मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासीर के बारे में बताया बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट 19 फरवरी 2026 को 2 महीने 11 दिन बाद उदयपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए गए थे। जेल से निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कैंपस में स्थित भगवान शिव के दर्शन किए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

सीएम वीडी सतीशन ने सलीम कुमार को दी श्रद्धांजलि, ममूटी का छलका दर्द, कहा- अब तुम मुझे रुला रहे हो

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार के निधन से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है. उनके जाने पर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. वहीं, सलीम कुमार के निधन की खबर से साउथ के सुपरस्टार ममूटी बेहद भावुक हो गए. अपने अजीज दोस्त को याद करते हुए ममूटी का दर्द छलक पड़ा. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता का 56 वर्ष की उम्र में लिवर की बीमारी के कारण कोच्चि में निधन हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

"लगा कोई सपना पूरा हो गया..." विराट कोहली से मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी का आया पहला रिएक्शन, आगे का लक्ष्य भी बताया-VIDEO

आईपीएल 2026 में गदर मचाने वाले वैभय सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया की जर्सी ने नजर आने वाले है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विराट कोहली से हुई मुलाकात के बारे में जिक्र कर रहे हैं। वैभव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Sun, 07 Jun 2026 16:28:58 +0530

  Videos
See all

SPIEF 2026: PM Modi की तारीफ में क्या बोले President Putin? | Russia-India Relations | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T11:12:47+00:00

SPIEF 2026: Donald Trump को लेकर राष्ट्रपति Vladimir Putin ने क्या कहा? | Russia-Ukraine War | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T11:13:06+00:00

Top Headlines Of The Day: Khan Sir Coaching | INDIA Bloc Meeting | Varanasi | UP | Bengal Madarsa #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T11:15:04+00:00

Dangal With Rajeev Dhoundiyal LIVE: सीमा, घुसपैठ और मदरसे... बंगाल में बदली सियासत | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T11:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers