Responsive Scrollable Menu

1970 से भी बड़ा वैश्विक संकट? होर्मुज पर सिंगापुर ने बजाई खतरे की घंटी, दुनिया में 'तेल सुनामी' का खतरा

सिंगापुर के पीएम लारेंस वोंग ने होर्मुज को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि होर्मुज की बंदी का असर सिर्फ कीमतों तक सीमित नहीं है. अब जरूरी सामान की भारी सप्लाई पर दबाव दिख रहा है. एशिया के कई देश खाड़ी देशों की एनर्जी पर निर्भर हैं. इन देशों में ईंधन की कमी सामने आई है.

Continue reading on the app

इस देश में खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल, 22 घंटे से ब्लैकआउट, लाइव आकर मंत्री ने कर दिए हाथ खड़े

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के कड़े प्रतिबंधों ने एक गरीब देश को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है. देश के ऊर्जा मंत्री ने लाइव आकर ये खौफनाक ऐलान किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके कारण राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में 22-22 घंटे का ब्लैकआउट छाया हुआ है. ये हाल क्यूबा का है जहां सड़कों पर गाड़ियां खड़ी हैं, स्कूल-अस्पताल अंधेरे में डूबे हैं और नेशनल ग्रिड पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ गया है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मानव सुथार ने डेब्यू में ही रचा इतिहास, पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय; तीसरा सबसे बेस्ट स्पेल

manav suthar 5 wicket on test debut: बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुधार के टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट की पहली पारी में सुथार ने अफगानिस्तान को 152 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया। सुथार ने पहली पारी में कुल 6 विकेट झटके। भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन के स्कोर पर घोषित की थी। इस तरह टीम इंडिया ने 412 रन की लीड हासिल की थी। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने का फैसला लिया, जिसके बाद अफगान टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी। 

मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वो डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बन गए। वो ऐसा करने वाले सातवें स्पिनर हैं। उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लिए- जो भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए अपने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 16 विकेट लिए थे।

उन्होंने अपनी पहली टेस्ट पारी में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे। वहीं, इसी टेस्ट की दूसरी पारी में हिरवानी ने 75 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। अब इस लिस्ट में सुथार तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 

आर अश्विन ने भी डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की। जिस विकेट पर कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को स्पिन नहीं मिल रही थी, उसी पिच पर मानव ने अच्छा टर्न और ड्रिफ्ट हासिल किया। उन्होंने 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी लेंथ और एंगल से काफी परेशान किया।

वहीं, बल्लेबाजी में भी मानव ने उपयोगी योगदान देते हुए 41 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अपने डेब्यू टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से असरदार खेल दिखाकर मानव सुथार ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है।

भारतीयों का टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नरेंद्र हिरवानी - 8/61 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)

नरेंद्र हिरवानी – 8/75 बनाम वेस्ट इंडीज़, चेन्नई (1988)

मानव सुथार - 6/33 बनाम अफ़गानिस्तान, न्यू चंडीगढ़ (2026)

आर अश्विन - 6/47 बनाम वेस्ट इंडीज़, दिल्ली (2011)

एस आबिद अली - 6/55 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड (1967)

दिलीप दोषी - 6/103 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (1979)

Mon, 08 Jun 2026 12:08:28 +0530

  Videos
See all

Mumbai में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन | Bulldozer Action | BMC | Yogi Model In Mumbai | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:47:06+00:00

Building Bulldozed In Jaipur: जयपुर में अतिक्रमण पर JDA की बड़ी कार्रवाई| Rajasthan News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:46:07+00:00

Malviya Nagar अग्निकांड मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़ा | Delhi Fire Update | Hotel Fire | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:45:22+00:00

TMC Pushpa Jahangir Khan Arrested News LIVE : नेपाल बॉर्डर पर खत्म हुआ 'पुष्पा' का खेल! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T06:43:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers