Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका फ्रेंच ओपन से बाहर:क्वार्टर फाइनल में डायना ने 3-6, 7-5, 6-0 से हराया; 2 घंटे 12 मिनट मुकाबला चला

दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन से बाहर हो गईं हैं। बुधवार को पेरिस में खेले गए क्वार्टर फाइनल में रूस की डायना श्नाइडर ने बेलारूस की सबालेंका को 3-6, 7-5, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने 4-1 की बढ़त गवाईं चार बार की चैंपियन सबालेंका दूसरे सेट में 4-1 से आगे थीं। वे जीत से सिर्फ दो अंक दूर थीं। इसके बावजूद बढ़त नहीं बचा सकीं। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में खेल रहीं डायना श्नाइडर ने वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में सबालेंका का खेल पूरी तरह बिखर गया। छठे गेम में एक अंक गंवाने के बाद गुस्से में सबालेंका अपनी जगह पर खड़ी रहीं और जोर से चिल्लाईं। उस समय वह 0-30 से पीछे हो गई थीं। अंत में उन्होंने एक शॉट नेट में मार दिया और मैच हार गईं। सबालेंका ने पिछले साल कोको गॉफ के खिलाफ फ्रेंच ओपन फाइनल में हार के दौरान भी इसी तरह दबाव में गलतियां की थीं। ख्वालिंस्का से सेमीफाइनल में डायना का मैच पोलैंड की माजा ख्वालिंस्का ने अपने शानदार अभियान को जारी रखा। उन्होंने 22वीं वरीयता प्राप्त रूस की अन्ना कालिंस्काया को 7-6, 6-3 से हराया। अब सेमीफाइनल में डायना श्नाइडर और माजा ख्वालिंस्का आमने-सामने होंगी। सबालेंका ने ओसाका को हराया था एक दिन पहले सबालेंका ने ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सबालेंका ने पहला सेट 7-5 से और दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम किया था। सबालेंका के नाम 24 सिंगल्स खिताब सबालेंका महिला टेनिस की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। 28 साल की बेलारूसी स्टार ने अपने करियर में 506 मैच जीते और 203 हारे हैं। उन्होंने 24 सिंगल्स खिताब जीते हैं, जबकि 11 सितंबर 2023 को पहली बार विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल की थी। अपने करियर में वह 4.92 करोड़ डॉलर (लगभग 410 करोड़ रुपए) से अधिक की प्राइज मनी जीत चुकी हैं। फ्रेंच ओपन क्या होता है? फ्रेंच ओपन (रोलैंड गैरोस) टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है और यह एकमात्र ग्रैंड स्लैम है जो क्ले कोर्ट (लाल मिट्टी) पर खेला जाता है। इसका आयोजन हर साल मई-जून में फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित स्टेड रोलां गैरो परिसर में होता है। 1891 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट का नाम फेमस फ्रांसीसी पॉयलट रोलैंड गैरोस पर रखा गया है।

Continue reading on the app

सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी:फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच LIVE देखे जा सकेंगे। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। भारत-ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप और IPL के दौरान वैभव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है। इसी को भुनाने के लिए इस ट्राई सीरीज को LIVE टेलिकास्ट किया जाएगा।। टूर्नामेंट में फाइनल सहित 7 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के लिए तिलक वर्मा को भारत-ए टीम का कप्तान बनाया गया है। सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल और सोनी लिव ऐप पर इसे लाइव दिखाया जाएगा। सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन IPL में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया। इसके अलावा उन्होंने मॉस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर, सिक्सर का खिताब भी जीता। अगस्त में भारत-श्रीलंका सीरीज भी सोनी पर LIVE सोनी नेटवर्क हाल ही में क्रिकेट एक्शन से दूर रहा था, क्योंकि वर्ल्ड कप और IPL जियो हॉटस्टार पर थे। सोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा, ‘सूर्यवंशी एक्सप्रेस हाई-ऑक्टेन ट्राई-सीरीज में मंच रोशन करने आ रही है।’ सोनी के पास अगस्त के दूसरे हफ्ते में भारत-श्रीलंका बाइलेटरल सीरीज के अधिकार भी हैं। वहीं लंका प्रीमियर लीग (LPL) जियो हॉटस्टार पर होगी। श्रीलंका से भारत का पहला मैच ट्राई सीरीज का पहला मैच 9 जून को भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारत 11 जून को अफगानिस्तान, 15 जून को श्रीलंका और 17 जून को अफगानिस्तान से खेलेगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरु होंगे। भारतीय टीम दौरे पर दो टेस्ट मैच भी खेलेगी 25 जून से भारत ए की टीम श्रीलंका से 2 टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी। इसके साथ ही 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी जोड़ने पर बात चल रही है। BCCI और SLC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक टी20 सीरीज को मंजूरी मिलने की अच्छी संभावना है। टेस्ट सीरीज के लिए भारत-ए की टीम घोषित नहीं हुई है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। पूरी खबर पढें…

Continue reading on the app

  Sports

ब्रैडमैन 101.5, शुभमन गिल 82.8... टेस्ट कप्तानी के इतिहास में डॉन के करीब पहुंचा भारत का 'प्रिंस', बनाया महारिकॉर्ड

Shubman Gill create history: क्रिकेट की दुनिया में जब भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी कप्तानों की बात होती है, तो सर डॉन ब्रैडमैन का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन आज के दौर में भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने लाल गेंद के क्रिकेट में एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जो सीधे ब्रैडमैन की सल्तनत को चुनौती दे रहा है. रोहित शर्मा के बाद भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने गिल इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. कप्तानी का दबाव जहां बड़े-बडे़ सूरमाओं के बल्ले की धार कुंद कर देता है, वहीं गिल के लिए यह एक वरदान साबित हुआ है. उन्होंने बतौर कप्तान न केवल रनों का अंबार लगाया है, बल्कि इतिहास के बड़े-बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत हासिल कर लिया है. Sun, 7 Jun 2026 19:37:56 +0530

  Videos
See all

Greater Noida Accident News: मौत बनकर गिरा प्लास्टर...लापरवाही से गई जान | Shocking | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:15:06+00:00

Iran में इंटरनेट बहाल होते ही सामने आईं खौफनाक तस्वीरें! | World News | Internet Restored | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:24+00:00

Madarsa Survey News: लाइव डिबेट में तू-तू मैं-मैं, भड़के कांग्रेस नेता! Bengal Politics | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:02+00:00

Mahabharat: अवैध मदरसों पर एक्शन | TMC Split | CM Suvendu Action On Madarsa | Bengal News | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:04:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers