दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल
सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इसके बावजूद बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर यह फैसला लिया है। इस मामले में हेड कोच गंभीर से भी चर्चा की गई है। इस IPL में 270 रन ही बना सके IPL 2026 सीजन में सूर्यकुमार केवल 270 रन ही बना सके। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने इस सीजन दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया था। सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। --------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच LIVE देखे जा सकेंगे। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
देहरादून में 6-7 जून को होगा पिकल बॉल का रोमांच:परेड ग्राउंड में होंगे मुकाबले; इंडियन पिकल बॉल लीग फाउंडेशन करा रहा सीजन-1
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में 6 और 7 जून को उत्तराखंड पिकल बॉल लीग - सीजन 1 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप में युवा प्रतिभाओं के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी भी कोर्ट में अपना दम दिखाएंगे।यह आयोजन इंडियन पिकल बॉल लीग फाउंडेशन (आईपीएलएफ) द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देना और हर उम्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, जुटेंगे अतिथि आईपीएलएफ के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि, इस दो दिवसीय लीग में अलग-अलग डिवीजन में बेहद रोमांचक मैच खेले जाएंगे। इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का मकसद समुदाय की भागीदारी बढ़ाना और इस डायनामिक खेल के प्रति जागरूकता फैलाना है। लीग के दौरान खेल जगत से जुड़े कई उत्साही और गणमान्य अतिथि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। खेल प्रेमियों के लिए यह वीकेंड बेहद खास होने वाला है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 












.jpg)






