Responsive Scrollable Menu

'जिसे चाहा वो नहीं मिला...', अक्षरा सिंह का नाम लिए बिना पवन सिंह ने कही अपनी दिल की बात! बताई पहली मोहब्बत की कहानी

Pawan Singh on One Sided Love: जियो हॉटस्टार पर 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे पहुंच रहे हैं और उनके साथ होने वाली बातचीत में उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सामने आ रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मिलने टीवी और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर पहुंचीं. इस दौरान दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत हुई और जन्नत ने पवन सिंह से उनकी लव लाइफ को लेकर भी कई सवाल पूछ डाले.

पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं. उनका नाम समय-समय पर कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है. हालांकि, इस बार उन्होंने खुद अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में खुलकर बात की जब वो किसी को पसंद करते थे. उन्होंने बताया कि करीब 22-23 साल पहले उन्हें किसी से प्यार हुआ था. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि उनका पहला प्यार एकतरफा था और वो उस लड़की को अपने दिल की बात कहने में भी काफी समय तक हिचकिचाते रहे थे.

स्कूल के दिनों में हुआ था पहला प्यार

जन्नत जुबैर ने बातचीत के दौरान पवन सिंह से उनके पहले प्यार के बारे में सवाल किया. इस पर पवन सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जिस लड़की को उन्होंने चाहा, वो उन्हें नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे एकतरफा प्यार बताया. पवन सिंह ने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें किसी से प्यार हुआ था लेकिन वो उस लड़की को कभी अपने दिल की बात कह नहीं पाए. उस वक्त वो लड़कियों से काफी डरते थे और इसी वजह से 'आई लव यू' कहने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते थे. उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में कई तरह की झिझक थी. वो लड़की उन्हें पसंद थी, लेकिन अपनी फीलिंग्स का इजहार करना उनके लिए आसान नहीं था. पवन ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि पहले वो लड़कियों से बहुत डरते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

'आई लव यू' बोलने में लग गया डेढ़ साल

जन्नत जुबैर ने इसके बाद पवन सिंह से पूछा कि अगर उन्होंने कभी किसी को प्रपोज किया है तो उनका अंदाज कैसा रहा है. इस सवाल पर पवन सिंह ने अपनी जिंदगी का एक पुराना किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि करीब 22-23 साल पहले की बात है. उस समय उन्हें एक लड़की को 'आई लव यू' कहने में लगभग डेढ़ साल लग गया था. खास बात ये थी कि इस दौरान दोनों के बीच ज्यादातर बातचीत फोन पर ही होती थी. पवन सिंह के मुताबिक, उस दौर में वो लड़की के साथ काम भी कर चुके थे. 

इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब 24 घंटे में करीब 12 से 14 घंटे तक फोन पर बातचीत होती थी. पवन सिंह ने कहा कि उस समय का दौर आज से काफी अलग था. मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज की तरह नहीं होता था. ऐसे में लंबे समय तक फोन पर बातचीत करना ही एक-दूसरे के करीब आने का जरिया था.

पहली मुलाकात में कही दिल की बात

पवन सिंह ने आगे बताया कि काफी समय तक फोन पर बात करने के बाद आखिरकार दोनों की मुलाकात हुई. इसी मुलाकात के दौरान उन्होंने उस लड़की से कहा कि वो उसे चाहते हैं. लेकिन पवन सिंह के मुताबिक, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. उन्होंने उस मुलाकात से जुड़ा एक बेहद निजी किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे थे और खाना आने में जितना समय लगा, उतने समय में वो सिर्फ उसका हाथ पकड़ने तक ही पहुंच पाए. पवन सिंह ने कहा कि उस वक्त वो काफी संकोची थे. मुलाकात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए. लेकिन इसके बाद उन्हें कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलीं, जिनसे उनका भरोसा टूट गया.

'मुझे झूठ से नफरत है'

अपनी पुरानी रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए पवन सिंह ने ये भी बताया कि वो रिश्तों में ईमानदारी को काफी महत्व देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो किसी से जुड़े हैं तो चाहते हैं कि सामने वाला उन्हें हर बात खुद बताए. पवन सिंह ने अपने 'रेड फ्लैग' के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ झूठ से होती है. उनके मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति से कोई गलती हुई है या कोई बात है तो उसे सामने से बता देना चाहिए. उन्हें ये पसंद नहीं कि किसी रिश्ते के बारे में कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें जानकारी दे. उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो किसी पर भरोसा करते हैं तो चाहते हैं कि सामने वाला उस भरोसे को बनाए रखे. उनके लिए रिश्ते में विश्वास सबसे अहम चीजों में से एक है.

फोन तोड़ दिया और फिर कभी 'आई लव यू' नहीं कहा

पवन सिंह ने बताया कि जब उन्हें अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलीं जिनसे उनका भरोसा प्रभावित हुआ तो उन्होंने अपना फोन तक तोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने कभी किसी को खुद से 'आई लव यू' नहीं कहा. जन्नत ने जब उनसे पूछा कि आखिर उन्हें किसने 'आई लव यू' कहा था, तो पवन सिंह ने किसी का नाम लेने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर वो किसी का नाम नहीं दे सकते तो उसका नाम लेना भी ठीक नहीं होगा. उनके मुताबिक, कुछ बातें पर्दे में रहें तो ज्यादा अच्छा है. इस दौरान उन्होंने किसी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया.

अक्षरा सिंह का नाम लेने से किया इनकार

पवन सिंह की लव लाइफ की चर्चा होती है तो अक्सर उनका नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा जाता रहा है. दोनों ने एक समय साथ काम किया था और उनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर रही. हालांकि, इस बातचीत में पवन सिंह ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह का नाम नहीं लिया. जन्नत जुबैर ने भी उनसे सीधे तौर पर किसी एक्ट्रेस का नाम पूछने की कोशिश नहीं की. पवन सिंह ने भी अपनी बात को यहीं रोकते हुए साफ कर दिया कि वो उस शख्स का नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: घर बैठे ऐसे स्पेशल बनाएं 15 अगस्त, नेटफ्लिक्स पर देखें जज्बे से भरी ये देशभक्ति फिल्में

Continue reading on the app

चमोली टनल हादसा: CM धामी ने खुद टनल में उतरकर लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे राहत और बचाव अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली.

धामी ने खुद टनल के अंदर जाकर बचाव कार्य का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों से हालात की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए. टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है. टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हुई.

सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित सभी टीमों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा टनल में फंसे शेष 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सीएम को दी जानकारी

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को घटनाक्रम, अब तक किए गए रेस्क्यू तथा मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना में अभी तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है।

गोपेश्वर में हो रहा घायलों का इलाज

रेस्क्यू किए गए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू अभियान के साथ-साथ घायलों के उपचार, परिजनों की सहायता एवं घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने बचाव दलों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अभियान को पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

सीएम के साथ रहे ये लोग

इस दौरान काबीना मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, सभासद राजा जोशी, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले Babar Azam को चोट का डर, वॉर्म-अप से बाहर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म 'प्रोफ़ेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI' के ख़िलाफ़ अपनी टीम के बाकी वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। बैटिंग करते समय उनके हाथ पर चोट लग गई थी। यह घटना तब हुई जब 31 साल के बाबर पांच रन पर बैटिंग कर रहे थे और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाड़ी मैनी लम्सडेन की एक उछलती हुई गेंद का सामना कर रहे थे। गेंद उनके निचले हाथ पर लगी, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को साफ़ तौर पर तकलीफ़ हुई। चोट लगने के बाद वे क्रीज़ पर वापस नहीं लौटे।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी


इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनकी मेडिकल टीम ने चोट का जायज़ा लिया और प्रैक्टिस मैच में आगे खेलने का जोखिम उठाने के बजाय एहतियात बरतने का फ़ैसला किया। PCB की एक मीडिया रिलीज़ में कहा गया, "टीम डॉक्टर की जांच और एहतियाती उपायों के बाद, बाबर को बाकी प्रैक्टिस मैच से आराम करने की सलाह दी गई है। बाबर सोमवार, 17 अगस्त को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान टीम के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे।" खास बात यह है कि यह अपडेट इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है। इसलिए, पाकिस्तान के पहले मैच की तैयारी के दौरान बाबर की फिटनेस पर करीबी नज़र रखी जाएगी। वह पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप में अहम भूमिका निभाते हैं और हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी में भी लौटे हैं। कप्तान के तौर पर उनका पिछला टेस्ट असाइनमेंट वेस्ट इंडीज़ में सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ होने के साथ खत्म हुआ था।
 

इसे भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Women's Team में हुआ बड़ा बदलाव


इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि शान मसूद चोट से उबर चुके हैं और सीरीज़ से पहले टीम में लौट आए हैं। इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी सीरीज़ 2025-27 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का हिस्सा है। इंग्लैंड अभी 24.36 के पॉइंट्स प्रतिशत के साथ स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 22.22 के साथ आठवें स्थान पर है। बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा के बाद इंग्लैंड के लिए यह सीरीज़ एक नई शुरुआत भी है। जो रूट को फिर से टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जबकि हैरी ब्रूक को उनका डिप्टी घोषित किया गया है।
Sat, 15 Aug 2026 13:33:10 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav on Independence Day: आजादी के 80 साल...अखिलेश यादव की ये बात सुनो | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:06+00:00

Viral Video: अचानक परेड के दौरान बेहोश हुई महिला पुलिस अफसर | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T08:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers