Responsive Scrollable Menu

'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', विवाद के बीच शिल्पा शिंदे ने AICWA को दिखाए तेवर? एक्ट्रेस के खिलाफ की गई थी सीएम से कार्रवाई करने की मांग

Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों विवाद का केंद्र बनी हुई हैं. उन्होंने बीते दिन एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं शो के प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट का झूठा आरोप लगया था. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था और फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र के सीएम से एक्शन लेने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर उनके इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक बहस छिड़ गई. अब AICWA  के बयान के बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. जिसने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

शिल्पा शिंदे ने AICWA के बयान के बाद दिया रिएक्शन

दरअसल, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में हैं. उनके पुराने मामले को लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया.

वीडियो में शिल्पा के अलग ही तेवर देखने को मिले. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया. 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' लिखते हुए उन्होंने साफ इशारा किया कि वह विवादों से घबराने वाली नहीं हैं. पोस्ट सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.

AICWA की मांग के बाद बढ़ा था मामला

दरअसल, हाल ही में All Indian Cine Workers Association ने शिल्पा शिंदे से जुड़े विवाद पर बयान जारी किया था. संगठन ने महाराष्ट्र के सीएम से इस मामले की जांच और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की मांग की थी.

इसके बाद कई कलाकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी. मामला लगातार चर्चा में बना रहा हुआ है. ऐसे समय में शिल्पा का यह नया पोस्ट सामने आना लोगों के लिए काफी दिलचस्प माना जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

शिल्पा शिंदे का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उनके सपोर्टर इसे एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवाद पर उनकी रिएक्शन के तौर पर देख रहे हैं.

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने उनका समर्थन किया है, वहीं कुछ यूजर्स ने मौजूदा विवाद को लेकर सवाल भी उठाए हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें: Explainer: फ्लॉप फिल्मों के बावजूद सुपरस्टार क्यों हैं ये सितारे? जानिए स्टारडम की असली कहानी

पहले भी कह चुकी हैं- विवादों से फर्क नहीं पड़ता

हाल के दिनों में शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो में कहा था कि उन्हें अब विवादों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी बताया था कि वह लाइफ के एक कठिन दौर गुजरी थीं जब वह मेंटली बहुत परेशान थी. अब उनके नए इंस्टाग्राम पोस्ट को भी उसी सोच से जोड़कर देखा जा रहा है. एक्ट्रेस की पोस्ट से यह साफ नजर आता है कि वह आलोचनाओं और विवादों के बीच भी अपने अंदाज में जवाब देना पसंद करती हैं.

क्या थमेगा विवाद?

शिल्पा शिंदे के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है. जहां एक तरफ उनके बयान और उस पर उठे सवालों को लेकर बहस जारी है, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का यह जवाब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है.

फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर विवाद और रिएक्शन का दौर जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले पर शिल्पा शिंदे या भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर की तरफ से इस पर कोई नया बयान सामने आता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: कभी बॉलीवुड का सबसे खौफनाक 'शैतान' कहलाता था ये एक्टर, जानें अब किस हाल में जी रहा जिंदगी?

Continue reading on the app

दिल्ली में 5 साल में 500 से ज्यादा लोगों की मौत, जानें क्यों आग का चेंबर बन रही राजधानी?

Delhi Fire Figures: दिल्ली के मालवीय नगर में हाल ही में एक भीषण अग्निकांड हुआ था। फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफास्ट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी और 25 घायल हो गए थे। मृतकों में कई विदेशी भी शामिल थे। इस घटना ने राष्ट्रीय राजधानी में होटलों, गेस्ट हाउसों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों में अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंताओं को फिर से बढ़ा दी है। दिल्ली में पिछले 5 सालों में आग लगने का डेटा जारी हुआ है। 

दिल्ली सरकार और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 21 मार्च, 2026 के बीच आग से संबंधित घटनाओं में 500 से अधिक लोगों की जान चली गई। इसी अवधि के दौरान हजारों लोग घायल भी हुए।

किस साल कितनी मौतें?

DFS के अनुसार, साल 2019-20 में कुल 95 मौतें दर्ज की गईं। साल 2020-21 में कुल 41 मौतें दर्ज की गईं। 2021-22 में कुल 55 मौतें दर्ज की गईं। 2022-23 में कुल 95 मौतें दर्ज की गईं। 2023-24 में कुल 77 मौतें दर्ज की गईं। 2024-25 में कुल 90 मौतें दर्ज की गईं। 2025-26 (मार्च 2010 तक) में कुल 65 मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक को किया गिरफ्तार

5 साल में 4,404 लोग घायल

एक साल में सबसे अधिक मौतें 2019-20 में दर्ज की गईं, जिसका मुख्य कारण अनाज मंडी की दुखद आग थी, जिसमें अकेले 44 लोगों की जान चली गई थी। इसके अतिरिक्त, 2019 और 2025 के बीच हुई आगजनी की घटनाओं में कम से कम 4,403 लोग घायल हुए। 

क्यों दिल्ली में बढ़ रहीं आग की घटनाएं?

अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ इन बार-बार होने वाली घटनाओं के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराते हैं, जिनमें तीव्र शहरीकरण और जनसंख्या वृद्धि, आपातकालीन पहुंच में बाधा डालने वाली संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियां, अवैध निर्माण और भवन संबंधी उल्लंघन, अग्नि सुरक्षा मानदंडों का अनुपालन न करना और अग्निशमन उपकरणों का अपर्याप्त रखरखाव शामिल हैं।

किस साल कितनी आग की कॉल मिलीं

अधिकारियों द्वारा शेयर गई एक अलग डीएफएस डेटा तालिका में काफी अधिक आंकड़े स्तुत किए गए हैं, जिसमें 2019-20 में 31,157 कॉल, 2020-21 में 25,709 कॉल, 2021-22 में 27,343 कॉल, 2022-23 में 31,958 कॉल, 2024-25 में 26,568 कॉल और 2025-26 में 36,101 कॉल (21 मार्च तक) दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: दो विदेशी नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज, भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी छीनते ही रौद्र रूप में सूर्यकुमार यादव... 200 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, श्रेयस अय्यर की टीम को दी कड़ी टक्कर

Suryakumar Yadav shine with bat: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े के मैदान पर उतरते ही अपने बल्ले से करारा जवाब दिया. टी20 मुंबई लीग में ट्रायम्फ नाइट्स के लिए खेलते हुए सूर्या ने महज 24 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेलकर साबित कर दिया कि उनका 'किंग' वाला अंदाज आज भी बरकरार है. हालांकि, नए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिससे यह मुकाबला दोनों दिग्गजों के बीच एक यादगार जंग बन गया. Sat, 6 Jun 2026 23:38:46 +0530

  Videos
See all

West Bengal Politics: TMC में भगदड़, 5 नेताओं का इस्तीफा! | Mamata Banerjee | Breaking News |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T22:00:02+00:00

UP Election 2027: Rahul Gandhi का 2027 प्लान, दलित और मुसलमान | Congress | 2029 Lok Sabha Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T21:30:38+00:00

Viral Video | मोरबी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T22:00:03+00:00

EAM Jaishankar और Nepal के विदेश मंत्री Shisir Khanal की मौजूदगी में India-Nepal के बीच MoU Exchange #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers