बांग्लादेश में खसरे का कहर जारी: 5 और बच्चों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या बढ़कर 613
ढाका, 6 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे जैसे लक्षणों वाले मामलों के बीच हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शनिवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में 5 और बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद संक्रमण या इससे मिलते-जुलते लक्षणों से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 613 हो गई है।
बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, हाल में हुई इन मौतों को फिलहाल संदिग्ध खसरा मामलों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
नवीनतम आंकड़ों के साथ संदिग्ध खसरा से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 522 हो गई है, जबकि प्रयोगशाला जांच से पुष्टि किए गए मौतों का आंकड़ा 91 पर स्थिर है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह तक के 24 घंटों में खसरा के 915 नए संदिग्ध मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में कुल संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 77,791 हो गई है।
इसी अवधि में 117 नए पुष्ट (कन्फर्म) खसरा संक्रमण मामले भी सामने आए, जिससे कुल पुष्ट मामलों की संख्या 9,620 तक पहुंच गई।
डीजीएचएस के अनुसार, 15 मार्च से अब तक खसरा जैसे लक्षणों वाले कुल 63,134 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 58,964 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसे नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण अभियान, जागरूकता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस बीच ढाका ट्रिब्यून ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की। लिखा कि खसरा संक्रमित बच्चों के परिवार भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। वे अपने बच्चों के लिए अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराने की उम्मीद में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं, लेकिन कई परिवारों को राजधानी के अस्पतालों तक पहुंचने के बाद भी भर्ती नहीं किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में, बांग्लादेश चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट में खसरा रोगियों के लिए दो वार्ड निर्धारित किए गए थे। बाद में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए एक तीसरा वार्ड खोला गया। फिलहाल अस्पताल खसरा रोगियों के लिए आईसीयू सुविधाओं सहित चार वार्ड संचालित कर रहा है। इसके बावजूद, बिस्तरों की कमी के कारण कई मरीजों को अब भी वापस लौटाया जा रहा है।
खसरा वार्ड की प्रभारी नर्स ने ढाका ट्रिब्यून से बताया, मरीजों की संख्या बेहद अधिक है। इस वार्ड में 26 बिस्तर हैं और सभी हमेशा भरे रहते हैं। शायद ही कोई बिस्तर खाली रहता हो। जैसे ही एक मरीज डिस्चार्ज होता है, तुरंत दूसरा मरीज भर्ती होने के लिए आ जाता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', विवाद के बीच शिल्पा शिंदे ने AICWA को दिखाए तेवर? एक्ट्रेस के खिलाफ की गई थी सीएम से कार्रवाई करने की मांग
Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों विवाद का केंद्र बनी हुई हैं. उन्होंने बीते दिन एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि उन्होंने भाभी जी घर पर हैं शो के प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट का झूठा आरोप लगया था. उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था और फिल्म वर्कर्स बॉडी ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र के सीएम से एक्शन लेने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर उनके इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक बहस छिड़ गई. अब AICWA के बयान के बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. जिसने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
शिल्पा शिंदे ने AICWA के बयान के बाद दिया रिएक्शन
दरअसल, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में हैं. उनके पुराने मामले को लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया.
वीडियो में शिल्पा के अलग ही तेवर देखने को मिले. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया. 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' लिखते हुए उन्होंने साफ इशारा किया कि वह विवादों से घबराने वाली नहीं हैं. पोस्ट सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई.
AICWA की मांग के बाद बढ़ा था मामला
दरअसल, हाल ही में All Indian Cine Workers Association ने शिल्पा शिंदे से जुड़े विवाद पर बयान जारी किया था. संगठन ने महाराष्ट्र के सीएम से इस मामले की जांच और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की मांग की थी.
इसके बाद कई कलाकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी. मामला लगातार चर्चा में बना रहा हुआ है. ऐसे समय में शिल्पा का यह नया पोस्ट सामने आना लोगों के लिए काफी दिलचस्प माना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
शिल्पा शिंदे का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उनके सपोर्टर इसे एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विवाद पर उनकी रिएक्शन के तौर पर देख रहे हैं.
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने उनका समर्थन किया है, वहीं कुछ यूजर्स ने मौजूदा विवाद को लेकर सवाल भी उठाए हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.
ये भी पढ़ें: Explainer: फ्लॉप फिल्मों के बावजूद सुपरस्टार क्यों हैं ये सितारे? जानिए स्टारडम की असली कहानी
पहले भी कह चुकी हैं- विवादों से फर्क नहीं पड़ता
हाल के दिनों में शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो में कहा था कि उन्हें अब विवादों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी बताया था कि वह लाइफ के एक कठिन दौर गुजरी थीं जब वह मेंटली बहुत परेशान थी. अब उनके नए इंस्टाग्राम पोस्ट को भी उसी सोच से जोड़कर देखा जा रहा है. एक्ट्रेस की पोस्ट से यह साफ नजर आता है कि वह आलोचनाओं और विवादों के बीच भी अपने अंदाज में जवाब देना पसंद करती हैं.
क्या थमेगा विवाद?
शिल्पा शिंदे के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है. जहां एक तरफ उनके बयान और उस पर उठे सवालों को लेकर बहस जारी है, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का यह जवाब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है.
फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर विवाद और रिएक्शन का दौर जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले पर शिल्पा शिंदे या भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर की तरफ से इस पर कोई नया बयान सामने आता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: कभी बॉलीवुड का सबसे खौफनाक 'शैतान' कहलाता था ये एक्टर, जानें अब किस हाल में जी रहा जिंदगी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















