Responsive Scrollable Menu

सुंदरकांड पाठ के दौरान न करें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे हनुमान जी! नहीं मिलेगा पूरा फल

हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। हनुमान जी अपने भक्तों के दुख-दर्द, पीड़ा और संकट सब हर लेते हैं। लोग बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ जरुर करते हैं, लेकिन इसका पाठ करते समय कुछ न कुछ गलती कर ही देते हैं। रामचरितमानस का पांचवां अध्याय सुंदरकांड हनुमान जी की महिमा, उनके साहस और बुद्धि का अद्भुत विवरण दिया है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जहां भी सुंदरकांड का पाठ पूरी श्रद्धा से होता है, वहां हनुमान जी खुद किसी न किसी रुप में मौजूद रहते हैं। यह पाठ जीवन के बड़े से बड़े संकट को टालने और आत्मविश्वास जगाने की शक्ति रखता है। 
लेकिन कई बार लोग पूरी श्रद्धा से पाठ करते हैं, फिर भी मनचाह फल प्राप्त नहीं होता है, जिसका मुख्य कारण पाठ के दौरान होने वाली कुछ अनजानी गलतियां है। क्या आप जानते हैं कि अनजाने में की गई कुछ गलतियों से इसके पुण्य फल समाप्त हो जाते हैं।
 

किन गलतियों से बचें

अपवित्रता और सूतक का ध्यान न रखना
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और उन्हें पवित्रता बहुत प्रिय है। पाठ शुरु करने से पहले स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। यदि परिवार में सूतक यानी के किसी के जन्म या मरण का समय लगा हो, तो सुंदरकांड का पाठ न करें।

आसन और स्थान का बार-बार बदलना
जब आप सुंदरकांड का पाठ शुरु करते हैं, तो एक शांत स्थान का चयन करें और कुशा या ऊनी आसान पर बैठ जाएं। पाठ के दौरान इधर-उधर बैठना, बीच-बीच में उठना या किसी से बात करना वर्जित है। ऐसा करने से एकाग्रता समाप्त हो जाती है और पाठ का आध्यात्मिक प्रभाव खत्म हो जाता है। 

बीच में पाठ अधूरा छोड़ना
अगर आप सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो इसे एक ही बार में पूरा पाठ करना चाहिए। कई लोग समय की कमी के कारण आधा पाठ आज और आधा कल करते हैं, जो कि सही नहीं है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप हनुमान चलीसा या बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं, लेकिन सुंदरकांड को बीच में अधूरा न छोड़ें।

तामसिक भोजन और आचरण
यदि आप नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हैं या मंगलवार अथवा शनिवार को इसका विशेष व्रत एवं संकल्प रखते हैं, तो उस दिन घर में मांसाहार, शराब, प्याज और लहसुन का सेवन या उपयोग करने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, पाठ के दौरान और पूरे दिन अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें तथा किसी के प्रति द्वेष, गुस्सा या कटु वचन बोलने से बचें।

आरती और भोग को नजरअंदाज करना
सुंदरकांड का पाठ समाप्त होने के बाद श्री राम जी और हनुमान जी की आरती करना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें बूंदी के लड्डू , चना-चिरौंजी या फल का भोग लगाएं। आरती किए बिना और बिना प्रसाद के सुंदरकांड का पाठ पूरा नहीं माना जाता।

Continue reading on the app

Shocking: ऑस्ट्रेलिया में अचानक कहां से आए करोड़ों चूहे, भयंकर संकट! | Australia Mouse Plague | N18G

Shocking: ऑस्ट्रेलिया में अचानक कहां से आए करोड़ों चूहे, भयंकर संकट! | Australia Mouse Plague | N18G #shocking #australia #mouse #plague #latestnews खेत से लेकर घर, यहां तक कि जेल तक, जहां नज़र जाए, वहां चूहे-ही-चूहे...ऐसा देश, जहां चूहों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. क्या है पूरा मामला, जानते हैं इस वीडियो में... ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ From farms to homes, and even prisons—everywhere you look, there are rats, rats, and more rats. In this country, rats have created such havoc that even the police are struggling to deal with them. What’s the full story behind this unusual crisis? Let’s find out in this video. Watch LIVE updates from News18 Uttar Pradesh & Uttarakhand for the latest news, आज की ताजा खबर, top Hindi news, Hindi khabar, and today’s top headlines from India and around the world. Today’s major stories include updates on Delhi fire news, Bihar hospital fire, Bihar breaking news, hospital fire in Bihar, Bihar news, TMC news, TMC crisis, Rahul Gandhi's Uttarakhand visit, Suryakumar Yadav, Team India, T20 captaincy, Ghazipur encounter, Ghazipur encounter latest updates, Yogi Adityanath, Yogi Adityanath latest news, BCCI news, Twisha Sharma death case, Twisha Sharma news, TMC latest news, TMC in Bengal, Yogi Adityanath's birthday, CM Yogi's birthday, Mayawati, petrol and diesel price hike, petrol price hike, CNG price, Babita Pandey, Babita Pandey latest news, Babita Pandey Uttarkashi news, World Environment Day. Today’s international updates include the Iran-Israel conflict, US-Iran tensions, America news, the Russia-Ukraine war, Lebanon, NATO, Hezbollah, Gulf War, Putin, Trump, Netanyahu, updates on stock market trends, petrol, diesel, oil, crude oil, gas price hikes, gold and silver rates, along with weather news including storms, heatwaves, hailstorms, rain alerts, and the El Niño effect. For all the latest updates on international news, state news, national news, and breaking developments, stay tuned to News18 UP Uttarakhand LIVE. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

French Open 2026: 19 साल की मीरा एंड्रीवा ने रचा इतिहास, जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब; फाइनल में च्वालिंस्का को हराया

पेरिस। रूसी टेनिस सनसनी मीरा एंड्रीवा (Mirra Andreeva) ने महिला टेनिस में नया इतिहास रच दिया है। 19 वर्षीय एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में पोलैंड की माजा च्वालिंस्का (Maja Chwalinska) को 6-3, 6-2 से हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। यह मुकाबला लगभग डेढ़ घंटे तक चला और पूरे मैच में एंड्रीवा का दबदबा देखने को मिला।

इस जीत के साथ एंड्रीवा 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गईं। साथ ही वह 2014 में मारिया शारापोवा के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली रूसी महिला खिलाड़ी भी बनी हैं।

Mirra Andreeva champion
मीरा एंड्रीवा बॉल किड्स के साथ जश्न मनाते हुए।

HIGHLIGHTS

मीरा एंड्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया।
19 साल की उम्र में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
1992 के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
2014 के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली रूसी महिला खिलाड़ी।
च्वालिंस्का का ऐतिहासिक क्वालिफायर अभियान फाइनल में समाप्त हुआ।

फाइनल में दिखा पूरा दबदबा

आठवीं वरीयता प्राप्त एंड्रीवा ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले सेट में उन्होंने अपनी मजबूत सर्विस और सटीक ग्राउंड स्ट्रोक्स के दम पर च्वालिंस्का को लगातार दबाव में रखा। 3-3 की बराबरी के बाद एंड्रीवा ने लगातार गेम जीतकर पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी रूसी खिलाड़ी ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने तेजी से बढ़त बनाते हुए मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली और 6-2 से सेट जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल कर लिया।

Mirra Andreeva is a Grand Slam champion

शानदार प्रदर्शन के साथ खिताब

एंड्रीवा पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आईं। फाइनल से पहले खेले गए अपने तीन मुकाबलों में उन्होंने केवल 12 गेम गंवाए थे और खिताब की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी थीं। फाइनल में भी उन्होंने उसी आत्मविश्वास और संयम का प्रदर्शन किया।

यह जीत एंड्रीवा के लगातार विकास की कहानी को भी दर्शाती है। 2024 में वह फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं और अब मात्र 19 वर्ष की उम्र में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गई हैं।

च्वालिंस्का का ऐतिहासिक सफर थमा

दूसरी ओर, क्वालिफायर के तौर पर टूर्नामेंट में उतरी माजा च्वालिंस्का का यादगार अभियान फाइनल में आकर समाप्त हुआ। दुनिया की 114वीं रैंकिंग वाली पोलिश खिलाड़ी रोलां गैरोस के इतिहास में महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली क्वालिफायर बनने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि फाइनल में एंड्रीवा के सामने वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं।

मीरा का चैंपियनशिप पॉइंट

जीत के बाद क्या बोलीं एंड्रीवा?

खिताब जीतने के बाद एंड्रीवा ने कहा, "यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और आज उसका फल मिला है।" उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के बाद टेनिस जगत में उनकी खूब सराहना हो रही है और अब सभी की नजरें अगले ग्रैंड स्लैम Wimbledon Championships पर टिकी हैं।

Sat, 06 Jun 2026 21:18:59 +0530

  Videos
See all

Lalu-Rabri Devi Security: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती को लेकर RJD कार्यकर्ताओं का विरोध ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:14:16+00:00

Annamalai Resigned:K. Annamalai ने क्यों दिया BJP से इस्तीफा? सामने आई असली वजह!Tamil Nadu Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:15:21+00:00

Kuwait Airport Drone Attack News: ईरान ने किया हमला? मची तबाही? Kuwait Airport Drone Attack Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:15:07+00:00

Kumar Vishwas Viral Video: 'मैं टाइम पर निकल लूंगा..' कुमार विश्वास ने किसकी मौज ले ली? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:16:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers