Responsive Scrollable Menu

हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को कुछ मीठा खाने का मन करता है। इससे मूड भी अच्छा रहता है और शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। यही वजह है कि थकान या ज्यादा भूख लगने पर कई लोगों को मीठी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। लेकिन अगर आपको दिन में बार-बार मीठा खाने का मन करता है और बिना मीठा खाए मन नहीं मानता, तो इसे सिर्फ अपनी पसंद समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बार-बार मीठा खाने की इच्छा के पीछे कई बड़ी वजहें हो सकती हैं। कभी नींद पूरी न होने या ज्यादा तनाव के कारण भी मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। कुछ लोगों में यह शरीर में शुगर बढ़ने से जुड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है।

अगर आप कई घंटों तक कुछ नहीं खाते हैं, तो शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाली चीज खाने का मन करता है, ऐसे समय में मीठी चीजें ज्यादा अच्छी लगती हैं। लेकिन मीठा खाने से मिली एनर्जी ज्यादा देर तक नहीं रहती। कुछ समय बाद फिर भूख लग सकती है। ऐसे में बार-बार मिठाई, बिस्कुट, चॉकलेट या मीठे पेय लेने से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी पहुंच सकती है और वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बहुत लंबे समय तक खाली पेट न रहें और समय पर संतुलित खाना खाएं।

कई बार हम पेट भरने के लिए खाना तो खा लेते हैं, लेकिन खाने में शरीर के लिए जरूरी चीजें कम होती हैं। अगर भोजन में दाल, दूध, दही, अंडे जैसी प्रोटीन वाली चीजें और सब्जियां, फल या साबुत अनाज कम हैं, तो पेट जल्दी खाली लग सकता है। ऐसे में बार-बार कुछ खाने और खासकर मीठा खाने की इच्छा होती है। इसलिए रोज के खाने में दाल, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोटीन वाली चीजें जरूर शामिल करें।

अगर आप रोज पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इसका असर आपकी खाने की आदत पर भी पड़ सकता है। कम सोने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में शरीर जल्दी एनर्जी देने वाली चीजें मांग सकता है और मीठा सबसे आसान विकल्प लगता है। अगर आपको अक्सर मीठा खाने का मन करता है, तो अपने सोने के समय पर भी ध्यान दें। रोज सही समय पर सोना और पर्याप्त नींद लेना इस आदत को कम करने में मदद कर सकता है।

काम का दबाव, घर की परेशानी, उदासी या ज्यादा थकान होने पर कई लोगों का मन मीठा खाने का करता है। मीठा खाने के बाद कुछ देर के लिए अच्छा महसूस हो सकता है। यही वजह है कि कुछ लोग तनाव होने पर बार-बार मिठाई या चॉकलेट खाने लगते हैं। अगर हर बार तनाव या उदासी में आप मीठा खाते हैं, तो धीरे-धीरे यह आदत बन सकती है।

अगर आपको लगातार मीठा खाने की इच्छा होती है और साथ ही बहुत ज्यादा प्यास लगती है, बार-बार पेशाब आता है, बिना कोशिश वजन कम हो रहा है या हर समय बहुत थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। ऐसे लक्षण कुछ लोगों में शरीर की शुगर बढ़ने या डायबिटीज से जुड़े हो सकते हैं।

मीठे की इच्छा कम करने के लिए सबसे पहले बहुत देर तक भूखे रहने से बचें। खाने में दाल, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें। मीठा खाने का मन करे तो मिठाई या मीठे पेय के बजाय फल खा सकते हैं। साथ ही रोज की नींद पूरी करने और तनाव कम करने की कोशिश करें।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Tata Motors PV Share Price : नतीजों के बाद टाटा मोटर्स PV में लगा रिवर्स गियर, 5% टूटकर बना निफ्टी का टॉप लूजर

Tata Motors PV Share Price : टाटा मोटर्स की मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि Q1 के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद FY27 का गाइडेंस बरकरार है। सालाना 10% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य है। FY27 के लिए हाई डबल-डिजिट ग्रोथ का टारगेट है। इंडिया PV सेगमेंट के Q2 मार्जिन स्थिर रहने का अनुमान

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

Asif Ali Zardari on Hindu : हिंदुओं पर विवादित बयान | Pakistan Minorites Condition | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:45:15+00:00

मोर को खिलाया दाना, देखें PM Modi की ये वीडियो | Viral Video | PM Modi Reel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers