Independence Day 2026: 79वां या 80वां? इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?
Independence Day 2026: 15 अगस्त 2026 शनिवार को मनाया जाएगा. भारत की आजादी का यह पर्व सालों से मनाया जा रहा है. इस पर्व को सारा देश धूमधाम से मनाता है. इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और फिर पीएम भारतवासियों को संबोधित करते हैं. इस दौरान लाल किला परिसर में कई केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथि गण मौजूद होते हैं. हर वर्ष जैसे ही 15 अगस्त पास आने लगता है तो हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढता है कि आखिर हमारे देश को आजाद हुए कितने साल हो गए हैं और ये कौन सा स्वतंत्रता दिवस है. साल 2026 में भारत अपना 79वां या 80वां, कौन सा 15 अगस्त मना रहा है. चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं.
15 अगस्त 2026 का पूरा गणित समझे
भारत देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था. ऐसे में साल 2026 में भारत को आजाद हुए पूरे 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं. पहला स्वतंत्रता दिवस साल 1947 में मनाया गया था और 79वां साल 2025 में. इसलिए, साल 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. स्वतंत्रता के कुल सालों में से 1947 को घटाया जाता है, इसलिए वर्ष 79 होते हैं. लेकिन इस बार 80वीं बार भारत अपनी आजादी का झंडा फहराएगा
स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम
साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस की थीम बेहद खास है. इस साल राष्ट्रीय समारोहों का मुख्य विषय है 2047 में विकसित भारत के लिए युवा शक्ति. इसके साथ वंदे मातरम के 150 सालों का स्मरणोत्सव भी मनाया जाने वाला है. इस वर्ष के मुख्य उद्देश्य में भारत की युवा पीढ़ी को आधार बनाया गया है. उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला है. 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है. इस साल मेन फोकस हरित क्रांति, तकनीकी ग्रोथ और रक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर रहने वाला है.
क्या है 15 अगस्त का ऐतिहासिक महत्व?
भारत ने 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को स्वतंत्रता प्राप्त की थी, जिससे लगभग 2 शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ. भारत को स्वतंत्रता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह सहित प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के दशकों के बलिदान और नेतृत्व के बाद प्राप्त हुई थी. वर्ष 1947 के भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ने आधिकारिक तौर पर भारत को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया था. 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार देश को संबोधित किया था और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा शुरू की थी.
भारत को आजादी कब और कैसे मिली?
भारत देश जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था. अंग्रेजी हुकुमत के आगे वर्षों तक झुका रहा था. अथा परिश्रम के बाद साल 1947 में भारत आजाद हुआ था. इस दौरान एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से अलग हो गया था और एक इस्लामिक देश के रूप में स्थापित हुआ. हर वर्ष 14 तारीख को ये लोग भी आजादी दिवस मनाते हैं. भारत को आजादी दिलाने में सर्वप्रथम भूमिका महात्मा गांधी की रही थी. उनके नेतृत्व में चले लंबे अहिंसक और सविनय अवज्ञा आंदोलनों, क्रांतिकारी संघर्षों तथा ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के माध्यम से संभव हुई थी, जिसके तहत देश का विभाजन कर भारत और पाकिस्तान का सृजन हुआ था.
15 अगस्त 1947 बना एक ऐतिहासिक दिन
भारत के इतिहास में इस दिन को हमेशा याद किया जाएगा. एक रात पहले 14 अगस्त की गहमा गहमी के बीच जवाहर लाल नेहरु ने देश को संदेश दिया और आजाद भारत घोषित किया था. यह स्वर्णिम दिन है, जब लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद भारत ने आधी रात को अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी. 15 अगस्त को भारत आधिकारिक तौर पर Indian Independence Act 1947 के तहत स्वतंत्र राष्ट्र बना.
विभाजन और लाखों लोगों का पलायन
15 अगस्त को भले ही भारत आजाद हो गया हो लेकिन यह दिन उन सभी लोगों का दर्द भी बयां करता है, जिन्हें विभाजन का शिकार होना पड़ा था. आजादी के उल्लास के साथ-साथ एक देश के दो टुकड़े होना किसी त्रासदी से कम नहीं था. रातों-रात लाखों लोग इस दिन बेघर हो गए थे और अपने घर, अपनी संपत्ती और सब कुछ छोड़कर शर्णार्थी बन गए थे. लाल किले के बाहर अनगिनत रिफ्यूजी कैंप्स बन चुके थे. उस दौरान के लखपती अमीर घराने के लोग अचानक गरीब हो गए. पाकिस्तान से भारत आने वाले लोग अपना सब कुछ उस पार छोड़ आए.
15 अगस्त को ही क्यों Independence Day की शुरुआत हुई?
दरअसल, भारत के आखिरी वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे. उन्होंने यह निर्णय लिया था. बता दें कि ब्रिटिश संसद ने सत्ता सौंपने की आखिरी तारीख जून 1948 तय की थी, लेकिन हिंसा और उथल-पुथल से बचने के लिए माउंटबेटन ने इस तारीख को लगभग 10 महीने पहले यानी अगस्त 1947 में ही आगे कर दिया. कहा जाता है कि 15 अगस्त 1945 को ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने मित्र देशों की सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था. उस समय माउंटबेटन मित्र सेनाओं के कमांडर थे, इसलिए उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को अपनी पसंद से चुना था. मध्यरात्रि का समय ज्योतिष के आधार पर तय किया गया था ताकि भारत आजाद राष्ट्र के रूु में नए सूर्य का उदय देख सके.
80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या होगा?
- लाल किले पर राष्ट्र समारोह आयोजित होगा
- प्रधानमंत्री का संबोधन होगा
- तिरंगा फहराया जाएगा
- राष्ट्रगान
- देशभर में कार्यक्रम
- स्कूल-कॉलेजों में आयोजन
- राज्य सरकारें भी तिरंगा फहराएंगी
- इस दिन दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, यूपी और गुजरात में पतंग उड़ाई जाती हैं.
FAQs
प्रशन.1-15 अगस्त 2026 कौन सा स्वतंत्रता दिवस है?
उत्तर- अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.
प्रशन.2-2026 में आजादी के कितने साल पूरे होंगे?
उत्तर- 1947 से 2026 तक भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होंगे.
प्रशन.3-भारत को आजादी कब मिली थी?
उत्तर- भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था.
ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: चेहरे पर तिरंगा बनाने का प्लान कर रहे हैं? जान लें पहले सही तरीका और जरूरी नियम
कितनी देर फुकेट से आ रही फ्लाइट पायलट के कंट्रोल से थी बाहर? गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले केस में बड़ा खुलासा
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस की शुरुआती जांच में बड़ा तकनीकी खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी डीएफडीआर की रीडिंग के अनुसार, विमान के अहम फ्लाइट कंट्रोल्स करीब 4 सेकंड तक काम ही नहीं कर रहे थे, जिस वजह से प्लेन आउट ऑफ कंट्रोल 300 फीट नीचे गिर गया. हादसे में यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)
