Responsive Scrollable Menu

खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के ‘शुद्धीकरण’ की मायावती ने निंदा की

खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के ‘शुद्धीकरण’ की मायावती ने निंदा की

Continue reading on the app

Independence Day 2026: 79वां या 80वां? इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?

Independence Day 2026: 15 अगस्त 2026 शनिवार को मनाया जाएगा. भारत की आजादी का यह पर्व सालों से मनाया जा रहा है. इस पर्व को सारा देश धूमधाम से मनाता है. इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और फिर पीएम भारतवासियों को संबोधित करते हैं. इस दौरान लाल किला परिसर में कई केंद्रीय मंत्री और अन्य अतिथि गण मौजूद होते हैं. हर वर्ष जैसे ही 15 अगस्त पास आने लगता है तो हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढता है कि आखिर हमारे देश को आजाद हुए कितने साल हो गए हैं और ये कौन सा स्वतंत्रता दिवस है. साल 2026 में भारत अपना 79वां या 80वां, कौन सा 15 अगस्त मना रहा है. चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं.

15 अगस्त 2026 का पूरा गणित समझे

भारत देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था. ऐसे में साल 2026 में भारत को आजाद हुए पूरे 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं. पहला स्वतंत्रता दिवस साल 1947 में मनाया गया था और 79वां साल 2025 में. इसलिए, साल 2026 में भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. स्वतंत्रता के कुल सालों में से 1947 को घटाया जाता है, इसलिए वर्ष 79 होते हैं. लेकिन इस बार 80वीं बार भारत अपनी आजादी का झंडा फहराएगा

ये भी पढ़ें- Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर देना है स्कूल में भाषण, यहां पढ़ें क्लास 1-5 के बच्चों के लिए 2 मिनट का आसान भाषण

स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम

साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस की थीम बेहद खास है. इस साल राष्ट्रीय समारोहों का मुख्य विषय है 2047 में विकसित भारत के लिए युवा शक्ति. इसके साथ वंदे मातरम के 150 सालों का स्मरणोत्सव भी मनाया जाने वाला है. इस वर्ष के मुख्य उद्देश्य में भारत की युवा पीढ़ी को आधार बनाया गया है. उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला है. 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है. इस साल मेन फोकस हरित क्रांति, तकनीकी ग्रोथ और रक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर रहने वाला है.

क्या है 15 अगस्त का ऐतिहासिक महत्व?

भारत ने 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को स्वतंत्रता प्राप्त की थी, जिससे लगभग 2 शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ. भारत को स्वतंत्रता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह सहित प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के दशकों के बलिदान और नेतृत्व के बाद प्राप्त हुई थी. वर्ष 1947 के भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ने आधिकारिक तौर पर भारत को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया था. 15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार देश को संबोधित किया था और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा शुरू की थी.

भारत को आजादी कब और कैसे मिली?

भारत देश जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता था. अंग्रेजी हुकुमत के आगे वर्षों तक झुका रहा था. अथा परिश्रम के बाद साल 1947 में भारत आजाद हुआ था. इस दौरान एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से अलग हो गया था और एक इस्लामिक देश के रूप में स्थापित हुआ. हर वर्ष 14 तारीख को ये लोग भी आजादी दिवस मनाते हैं. भारत को आजादी दिलाने में सर्वप्रथम भूमिका महात्मा गांधी की रही थी. उनके नेतृत्व में चले लंबे अहिंसक और सविनय अवज्ञा आंदोलनों, क्रांतिकारी संघर्षों तथा ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के माध्यम से संभव हुई थी, जिसके तहत देश का विभाजन कर भारत और पाकिस्तान का सृजन हुआ था.

15 अगस्त 1947 बना एक ऐतिहासिक दिन

भारत के इतिहास में इस दिन को हमेशा याद किया जाएगा. एक रात पहले 14 अगस्त की गहमा गहमी के बीच जवाहर लाल नेहरु ने देश को संदेश दिया और आजाद भारत घोषित किया था. यह स्वर्णिम दिन है, जब लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद भारत ने आधी रात को अपनी स्वतंत्रता हासिल की थी. 15 अगस्त को भारत आधिकारिक तौर पर  Indian Independence Act 1947 के तहत स्वतंत्र राष्ट्र बना.

विभाजन और लाखों लोगों का पलायन

15 अगस्त को भले ही भारत आजाद हो गया हो लेकिन यह दिन उन सभी लोगों का दर्द भी बयां करता है, जिन्हें विभाजन का शिकार होना पड़ा था. आजादी के उल्लास के साथ-साथ एक देश के दो टुकड़े होना किसी त्रासदी से कम नहीं था. रातों-रात लाखों लोग इस दिन बेघर हो गए थे और अपने घर, अपनी संपत्ती और सब कुछ छोड़कर शर्णार्थी बन गए थे. लाल किले के बाहर अनगिनत रिफ्यूजी कैंप्स बन चुके थे. उस दौरान के लखपती अमीर घराने के लोग अचानक गरीब हो गए. पाकिस्तान से भारत आने वाले लोग अपना सब कुछ उस पार छोड़ आए.

15 अगस्त को ही क्यों Independence Day की शुरुआत हुई?

दरअसल, भारत के आखिरी वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन थे. उन्होंने यह निर्णय लिया था. बता दें कि ब्रिटिश संसद ने सत्ता सौंपने की आखिरी तारीख जून 1948 तय की थी, लेकिन हिंसा और उथल-पुथल से बचने के लिए माउंटबेटन ने इस तारीख को लगभग 10 महीने पहले यानी अगस्त 1947 में ही आगे कर दिया. कहा जाता है कि 15 अगस्त 1945 को ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने मित्र देशों की सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था. उस समय माउंटबेटन मित्र सेनाओं के कमांडर थे, इसलिए उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को अपनी पसंद से चुना था. मध्यरात्रि का समय ज्योतिष के आधार पर तय किया गया था ताकि भारत आजाद राष्ट्र के रूु में नए सूर्य का उदय देख सके.

80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या होगा?

  • लाल किले पर राष्ट्र समारोह आयोजित होगा
  • प्रधानमंत्री का संबोधन होगा
  • तिरंगा फहराया जाएगा
  • राष्ट्रगान
  • देशभर में कार्यक्रम
  • स्कूल-कॉलेजों में आयोजन
  • राज्य सरकारें भी तिरंगा फहराएंगी
  • इस दिन दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, यूपी और गुजरात में पतंग उड़ाई जाती हैं.

FAQs

प्रशन.1-15 अगस्त 2026 कौन सा स्वतंत्रता दिवस है?
उत्तर- अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा.

प्रशन.2-2026 में आजादी के कितने साल पूरे होंगे?
उत्तर- 1947 से 2026 तक भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होंगे.

प्रशन.3-भारत को आजादी कब मिली थी?
उत्तर- भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: चेहरे पर तिरंगा बनाने का प्लान कर रहे हैं? जान लें पहले सही तरीका और जरूरी नियम

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IND, 1st Test Day-2 Live Score: देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत करेंगे दूसरे दिन की शुरुआत, श्रीलंकाई गेंदबाजों की गॉल में हालत खराब

Sri Lanka vs India, 1st Test Day-2 Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए. दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत पारी को आगे बढाएंगे. Sun, 16 Aug 2026 08:13:52 +0530

  Videos
See all

Weather Update News: मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Weather | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:06+00:00

Shorts : पिता की मौत के बाद कागजात पर अंगूठे का निशान! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T03:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers