Sensex 300 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty में भी गिरावट दर्ज
अमेरिका-ईरान के बीच जारी गतिरोध से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.75 अंक टूटकर 77,760.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.20 अंक की गिरावट के साथ 24,321.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे।
वहीं इटर्नल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को कारोबार के अंतिम दौर में हुई लिवाली से 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ था।
Jodhpuri Mirchi Vada Recipe: तीखा, मसालेदार और कुरकुरा! शाम की चाय के साथ ऐसे बनाएं जोधपुरी मिर्ची वड़ा
Jodhpuri Mirchi Vada Recipe: शाम के नाश्ते में अगर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. बाहर मिलने वाले मिर्ची वड़े जैसा स्वाद आप घर पर भी आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए बड़ी हरी मिर्च में मसालेदार आलू की स्टफिंग भरकर बेसन के घोल में डुबोएं और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. कुरकुरा मिर्ची वड़ा हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें. शाम की चाय के साथ इसका स्वाद परिवार के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









