नीट की तैयारी कर रही छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से गिरी:आधा घंटे तक पटरी पर तड़पती रही, किसी ने मदद नहीं की, लोको पायलट भी देखता रहा
गुना शहर के बजरंगगढ़ ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। युवती सीधे पटरियों पर खड़े एक रेलवे इंजन के सामने गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस घटना ने जहां एक ओर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर किया है। गंभीर रूप से घायल युवती काफी देर तक पटरी पर तड़पती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग और राहगीर मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। देखिए घटना के सीसीटीवी फुटेज लोको पायलट भी नीचे नहीं उतरा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त ट्रैक पर एक रेलवे इंजन खड़ा था और पास की दूसरी पटरी पर भी एक अन्य इंजन मौजूद था। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोको पायलट ने युवती को लहूलुहान हालत में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान वहां से कई राहगीर भी गुजरे, लेकिन किसी ने भी युवती को उठाने या अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। बुजुर्ग की इंसानियत ने बचाई जान हादसे के करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की नजर तड़पती हुई युवती पर पड़ी। उन्होंने आगे बढ़कर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वह उठ नहीं सकी। इसके बाद बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाई और आसपास के लोगों को चिल्लाकर आवाज लगाई। बुजुर्ग के बुलाने पर जुटे लोगों ने तुरंत एक ऑटो की व्यवस्था की और युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा शुरुआती जानकारी के अनुसार, घायल युवती आरोन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक की बेटी है। वह लंबे समय से नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों और दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 5-6 दिनों से अपनी कोचिंग क्लास भी नहीं जा रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया या उसके साथ क्या हुआ, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सदमे में होने के कारण परिजनों ने भी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीआई बोले- मामला संदिग्ध, जांच जारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक आरक्षक की बेटी ओवरब्रिज के पास घायल हुई है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती खुद ओवरब्रिज से कूदी है या किसी अन्य हादसे का शिकार होकर नीचे गिरी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। ………………… यह खबर भी पढ़ें 'सॉरी मम्मी-पापा, दोबारा पेपर देने की हिम्मत नहीं':NEET पेपर लीक से टूटी मऊगंज की छात्रा ने खुदकुशी की मम्मी-पापा आपको भरोसा था कि आपकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। यह दर्द था National Eligibility cum Entrance Test (NEET) 2026 की तैयारी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी का। आकांक्षा ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगा ली। अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
गूगल ने गुरुग्राम में 6.17 लाख स्क्वायर-फीट ऑफिस स्पेस खरीदा:5 साल में ₹671 करोड़ चुकाएगी कंपनी, देश में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ी
गूगल इंडिया ने गुरुग्राम के 'एट्रियम प्लेस' में करीब 6.17 लाख स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। प्रॉपस्टैक के ट्रांजैक्शन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, गूगल इस जगह के लिए अगले 5 साल में कुल 671 करोड़ रुपए का किराया चुकाएगी। यह फ्रेश लीज डील ऐसे समय में हुई है जब देश के ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की डिमांड में भारी तेजी देखी जा रही है। हर महीने ₹10.55 करोड़ रेंट, ₹63.65 करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट गूगल ने गुरुग्राम के एट्रियम प्लेस के 'टावर 1' में कुल 6,17,448 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस रेंट पर लिया है। एट्रियम प्लेस डीएलएफ (DLF) और हाइन्स का एक जॉइंट वेंचर है। इस एग्रीमेंट के तहत गूगल ₹171 प्रति स्क्वायर फीट की लीज रेट से हर महीने लगभग 10.55 करोड़ रुपए का रेंट चुकाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने 63.65 करोड़ रुपए बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किए हैं। अप्रैल 2026 में रजिस्टर्ड हुए इन डॉक्युमेंट्स के अनुसार, इस लीज में हर तीन साल में किराए में 15% की बढ़ोतरी का नियम भी शामिल है। यह नई लीज 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो कॉमर्शियल टावर के दूसरे फ्लोर से लेकर 16वें फ्लोर तक के हिस्से को कवर करती है। पिछले साल भी गूगल ने की थी 2 बड़ी लीज डील्स गूगल लगातार भारत में अपना ऑफिस स्पेस बढ़ा रहा है। इस फ्रेश लीज से पहले साल 2025 में भी कंपनी ने मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रोवाइडर 'टेबलस्पेस' से 5,50,000 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया था। इतना ही नहीं, साल 2025 में ही गूगल ने ईस्ट बेंगलुरु के डोडदानेकुंडी में अपने करीब 8,70,000 स्क्वायर फीट के ऑफिस स्पेस की लीज को रिन्यू भी किया था, जिसके लिए कंपनी सालाना 90 करोड़ रुपए का रेंट कमिटमेंट दे रही है। गुरुग्राम में डीएलएफ एसेट्स की मांग तेज यह डील ऐसे समय पर सामने आई है जब गुरुग्राम में डीएलएफ के कॉमर्शियल एसेट्स की मांग में तगड़ा उछाल आया है। पिछले हफ्ते ही एयरबीएनबी ने अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) के लिए गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी में 46,437 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस 5 साल के लिए लीज पर लिया है। एयरबीएनबी इसके लिए करीब 61.53 लाख रुपए का शुरुआती मंथली रेंट चुका रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां अब ₹130 प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा के रेट पर लॉन्ग-टर्म और हाई-वैल्यू लीज एग्रीमेंट साइन कर रही हैं। यह इस बात का साफ संकेत है कि देश में ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बेहद मजबूत बनी हुई है। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का दबदबा कायम भारत के ऑफिस लीज मार्केट को आगे बढ़ाने में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) की सबसे बड़ी भूमिका है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के दौरान भारत में कुल 20.7 मिलियन स्क्वायर फीट (msf) ऑफिस स्पेस लीज पर लिया गया। इसमें से अकेले GCCs की हिस्सेदारी 9.1 मिलियन स्क्वायर फीट रही, जो कुल एब्जॉर्प्शन का 44% हिस्सा है। क्या होते हैं ग्रेड ए कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर और GCC?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others



















