Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को किया रिप्लेस, खुद अजीत अगरकर ने किया खुलासा

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल विराट कोहली को रिप्लेस करने वाले हैं. इस बात का खुलासा खुद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया है. उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान करते हुए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानराकी दी है. उन्होंने कहा है कि, विराच कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं. अब यशस्वी जायसवाल उनकी जगह वनसे सीरीज में लेंगे.

विराट कोहली हुए वनडे सीरीज से बाहर 

विराट कोहली को अफगानिस्तान के साथ 13 जून से होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. इस सीरीज से पहले विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में काफी धमाल मचाया, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनाया, लेकिन वो इस दौरान चोटिल हो गए. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, जिसके चलते अब विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

यशस्वी जायसवाल ने ली विराट कोहली की जगह

अब अफगानिस्तान के साथ 20 जून तक चलने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल विराट कोहली की जगह खेलते हुए नजर आएंगे. जायसवाल ने विराट कोहली को टीम इंडिया के स्क्वाड में रिप्लेस किया है. इसके ऐलान बीसीसीआई के सेकेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया है.

यशस्वी जायसवाल का वनडे करियर 

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई अपनी पिछली वनडे सीरीज में शतक लगाया था. जायसवाल ने 57.0 की औसत और 86.8 की स्ट्राइक रेट के साथ 171 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 4 छक्के भी निकले हैं.

विराट कोहली का वनडे करियर

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वनडे करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं. कोहली ने इस दौरान 299 पारियों में 54 शतक और 77 अर्धशतकों के साथ 17797 रन बनाए हैं. विराट ने अपने वनडे करियर में 1376 चौके और 168 छक्के भी लगाए हैं. विराट कोहली ने 58.7 की औसत और 93.8 की स्ट्राइक रेट के साथ वनडे क्रिकेट में रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में गेंद के साथ 5 विकेट भी हासिल किए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Continue reading on the app

Adhik Maas Shivratri: अधिक मास में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें सही समय और महत्व

Adhik Mas Masik Shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन वर्ष 2026 में पड़ने वाली अधिक मास की शिवरात्रि कई मायनों में बेहद खास रहने वाली है। इस बार ज्येष्ठ अधिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर एक दुर्लभ गौरी योग बन रहा है, जो लगभग 27 वर्षों बाद देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग शिव-पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है।

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिक मास की चतुर्दशी तिथि 13 जून 2026 को शाम 4:07 बजे शुरू होगी और 14 जून को दोपहर 12:19 बजे तक रहेगी। चूंकि शिवरात्रि की पूजा प्रदोष काल में करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए व्रत और पूजन 13 जून, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन शाम 6:34 बजे से 8:04 बजे तक प्रदोष काल रहेगा, जो भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ समय माना गया है।

इस बार चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे, जिससे गौरी योग का निर्माण होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह योग वैवाहिक जीवन में सुख, पारिवारिक खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है और भक्तों की कई मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें और भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से अभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प और मौसमी फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप, शिव चालीसा का पाठ और रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

अधिक मास में आने वाली यह शिवरात्रि केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और आत्मशुद्धि के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत एवं पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। 27 साल बाद बन रहे इस दुर्लभ गौरी योग ने वर्ष 2026 की मासिक शिवरात्रि को और भी विशेष बना दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की विदाई और श्रेयस की ताजपोशी... रोहित शर्मा बोले- मुंबई का क्रिकेटर संघर्ष से निखरता है

Rohit Sharma reaction on shreyas iyer t20 captain: रोहित शर्मा का मानना है कि आईपीएल में शानदार कप्तानी के अनुभव के बाद श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान के रूप में बड़ी भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एशिया कप, 2028 ओलंपिक और आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए श्रेयस को सूर्यकुमार यादव की जगह कमान सौंपी गई है. रोहित ने श्रेयस की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुंबई के खिलाड़ियों को कुछ भी आसानी से नहीं मिलता, उन्हें हर कामयाबी संघर्ष से हासिल करनी पड़ती है. Sat, 6 Jun 2026 23:11:56 +0530

  Videos
See all

Tej Pratap Yadav: 'सम्राट चौधरी से चलने वाला है क्या..' #samratchaudhary #laluyadav #tejpratapyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:41:20+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: अडॉपशन सेंटर की आड़ में किडनैपिंग का गोरखधंधा #viralnews #saubaatkiekbaat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:09+00:00

Babita Pandey Case | उत्तरकाशी ट्रेक पर गई बबीता कहां गायब हो गई #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:29+00:00

Indian Defence System: डिफेंस में फील्ड कमांडरों की बढ़ी ताकत #shorts #putin #sukhoisu30mki #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T18:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers