सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को क्यों बनाया गया भारत का T20 कप्तान? आंकड़े देख समझ जाएंगे पूरी बात
Shreyas Iyer VS Suryakumar Yadav Captaincy Record: बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी-20 कैप्टन नियुक्त किया गया है. गौर करने वाली बात ये है कि न केवल सूर्या को कप्तानी से हटाया गया है बल्कि स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के कैप्टेंसी रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि किसके आंकड़े क्या कहते हैं.
श्रेयस अय्यर का IPL में कप्तानी रिकॉर्ड कैसा है?
श्रेयस अय्यर एक कमाल के कप्तान हैं और उन्होंने आईपीएल में इस बात को एक बार नहीं बल्कि कई बार साबित करके दिखाया है. 2018 से अब तक अय्यर ने आईपीएल के 101 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 55 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है, जबकि 41 मैचों में उनकी कप्तानी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस का विनिंग प्रतिशत 54.45 का है. श्रेयस के आईपीएल कैप्टेंसी रिकॉर्ड शानदार हैं और उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं.
A look at India A's squad for 2️⃣ multi-day matches in Sri Lanka ????#SLAvINDA pic.twitter.com/QVUZlzYcHc
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
KKR को बनाया चैंपियन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्होंने आईपीएल में कई बड़े कारनामे किए हैं. साल 2024 में अय्यर की कैप्टेंसी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरा टाइटल जीता था. इसके अलावा आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल खेला था. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 में 7 साल बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और फिर अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी.
Presenting #TeamIndia's newest T20I captain ????????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game ????@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
सूर्यकुमार यादव के कैप्टेंसी रिकॉर्ड?
सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 40 मैचों में जीत दिलाई है और 8 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस तरह सूर्या के कैप्टेंसी रिकॉर्ड कमाल के हैं और विनिंग प्रतिशत 76.92 का है. अब सवाल उठता है कि अच्छे विनिंग प्रतिशत के बाद भी सूर्या को कप्तानी से क्यों हटा दिया गया?
Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 ????????#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
दरअसल, पिछले लंबे वक्त से सूर्या का बल्ला खामोश है और वह निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. टी-20 इंटरनेशनल की पिछली 10 पारियों में उन्होंने महज 2 फिफ्टी लगाईं. आईपीएल 2026 भी सूर्या के लिए बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 13 मुकाबले खेले, जिसमें 147.54 की स्ट्राइक रेट और 20.77 के औसत से 270 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए.
बतौर बल्लेबाज भी कमाल कर रहे हैं श्रेयस अय्यर
भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर न केवल बेहतरीन कप्तान हैं बल्कि वह कप्तानी के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 168.81 की स्ट्राइक रेट और 55.33 के औसत से 498 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए.
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
सीएम योगी ने इस जिले को दी 516 करोड़ की सौगात, 262 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में लगातार विकास की नई-नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. सीएम योगी ने शनिवार (6 जून, 2026) को गोंडा में 516 करोड़ रुपये 262 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कई लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री मत्य संपदा योजना, मैकनाइजेशन योजना, पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना समेत कई योजनाएं के लाभार्थयों को चेक और प्रमाण पत्र वितरण किए.
सीएम योगी ने की गोंडा के किसानों की तारीफ
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गोंडा अत्यंत ऊर्जावान जनपद है. यहां के युवा ऊर्जावान हैं, यहां के किसान परिश्रमी है. यहां की बहनें और बेटियां प्रतिभाशाली हैं. सीएम योगी ने कहा कि यहां के शिल्पकारों को जब भी अवसर मिला है अपने हुनर की छाप देश और दुनिया में पहुंचाने में कोई कमी नहीं की है. सीएम योगी ने आगे कहा कि गोंडा का अपना पौराणिक इतिहास है. उन्होंने कहा कि गोंडा ने देश के स्वाधीनता आंदोलन में कड़ी भूमिका निभाई, लेकिन आजादी के बाद जो विकास यहां होना चाहिए था वह विकास तुष्टिकरण की भेंट चढ़ गया.
'गोंडा का नौजवान अब सरकार नौकरी हासिल कर सकता है'
सीएम योगी ने कहा कि यहां कि विकास भाई-भतीजे बाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया. उन्होंने कहा कि उसी का खामियाजा गोंडा को भुगतना पड़ा. सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी के नौजवानों को नौकरी मिल रही है, सरकारी नौकरी, पुलिस में 60244 भर्ती हुई जिसमें गोंडा के सैकड़ों नौजवान भर्ती हुए. सीएम योगी ने आगे कहा कि आज कोई भी सरकार भर्ती आती है में नियुक्ति पत्र देने जाता हूं तो सबसे पहले उसकी सूची देखता हूं. सीएम योगी ने कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि अब गोंडा का नौजवान भी सरकारी नौकरी प्राप्त करता है.
अब गोंडा में भी आ रहा निवेश- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि अब निवेश केवल गौतमबुद्ध नगर, नोएडा और गाजियाबाद में और मेरठ में नहीं हो रहा है अब निवेश गोंडा में भी हो रहा है. जिससे यहां के नौजवानों को रोजगार भी आ रहा है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है. हर पात्र व्यक्ति को वह किसी जाति का हो, किसी मत संप्रदाय को हो अगर वह पात्रता की श्रेणी में आता है तो उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















