VIDEO: राम चरण का क्रेज ऐसा... जापान से हैदराबाद पहुंचे फैंस, बोले- 'पेद्दी देखने के लिए नौकरी से 5 दिन की छुट्टी ली'
Ram Charan Movie: साउथ सुपरस्टार राम चरण की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। खासकर जापान में उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी नई फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज होते ही फैंस का क्रेज देखने लायक रहा। इस बीच राम चरण के दो जापानी फैंस ने ऐसा कर डाला जो किसी को भी हैरान कर रहा है।
दरअसल, भारत में पेद्दी की रिलीज के दौरान 2 जापानी महिला फैंस खासतौर पर सीधे जापान की राजधानी टोक्यो से हैदराबाद पहुंचे और रिलीज का जश्न मनाया।
पांच दिन की छुट्टी लेकर पहुंचे भारत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जापानी फैंस मसामी और क्रिस थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वे खास तौर पर 'पेड्डी' देखने के लिए जापान से भारत आए हैं।
Crazy JAPAN Fans Fly Down To Hyd To Watch #PEDDI #RamCharan #Japan
— Milagro Movies (@MilagroMovies) June 5, 2026
pic.twitter.com/E76CzA0mx1
दोनों ने अपने-अपने ऑफिस से 5 दिनों की छुट्टी ली और फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले ही हैदराबाद पहुंच गए थे। उनका कहना था कि वे राम चरण की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव मिस नहीं करना चाहते थे।
तीन बार देख चुके फिल्म, 10 बार देखने का बनाया प्लान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मसामी और क्रिस अपनी यात्रा के दौरान पहले ही 'पेद्दी' तीन बार देख चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत में रहने के दौरान फिल्म को कुल 10 बार देखने की योजना बनाई है।
वीडियो में दोनों फैंस फिल्म के लोकप्रिय गानों 'राय राय रा रा' और 'मासा मासा' को गुनगुनाते हुए भी नजर आए, जिससे उनकी एक्साइटमेंट और लगाव साफ दिखाई दिया।
इन मशहूर फिल्मों से राम चरण की जापान में बढ़ी फैन फॉलोइंग
राम चरण की जापान में लोकप्रियता की शुरुआत उनकी सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' से मानी जाती है। फिल्म को वहां के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 'रंगस्थलम' और खासतौर से 'RRR' ने उनके फैनबेस को और मजबूत किया।
पिछले कुछ वर्षों में कई जापानी प्रशंसक भारत आकर राम चरण से मुलाकात कर चुके हैं और उनके आयोजनों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।
'पेद्दी' में नजर आए कई बड़े सितारे
निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
Peddi Controversy: जान्हवी कपूर के किरदार पर मचे बवाल के बाद 'पेद्दी' के डायरेक्टर ने मांगी माफी, बदलेंगे विवादित सीन्स
Peddi Controversy: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। दर्शकों ने आरोप लगाया कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को जिस तरह पेश किया गया है, वह गलत है।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
#Peddi director Buchi Babu on #JanhviKapoor ’s alleged over SEXUAL portrayal in this #RamCharan movie ????
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) June 6, 2026
As Janhvi’s portrayal garners criticism, the film’s director Buchi Babu said in an interaction with SCREEN, “I had not anticipated that the scenes would be perceived so… pic.twitter.com/qGek0C29Vw
फिल्म रिलीज होने के बाद कई दर्शकों ने दावा किया कि जान्हवी कपूर के किरदार अचियम्मा को कहानी में सीमित भूमिका दी गई है। साथ ही कुछ सीन्स को लेकर यह भी कहा गया कि किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड तरीके से दिखाया गया है। इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहस तेज हो गई।
डायरेक्टर ने दी सफाई
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously.
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) June 6, 2026
I have always had immense respect for…
बढ़ते विवाद के बीच बुची बाबू सना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि एक फिल्ममेकर के रूप में उनका उद्देश्य हमेशा ऐसी कहानियां पेश करना रहा है जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला किरदार को नीचा दिखाने या उसका अनादर करने का उनका कभी इरादा नहीं रहा। अगर फिल्म के किसी हिस्से से दर्शकों को ऐसा महसूस हुआ है तो वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं।
कुछ सीन्स में होंगे बदलाव
निर्देशक ने कहा कि फिल्म को लेकर दर्शकों की जो प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उन पर टीम ने गंभीरता से विचार किया है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए कुछ दृश्यों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
'हर महिला सम्मान की हकदार'
अपने बयान में निर्देशक ने कहा कि हर महिला को सम्मान और गरिमा के साथ पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम आगे भी ऐसे किरदारों और कहानियों पर काम करेगी जो महिलाओं को मजबूत और प्रभावशाली रूप में दर्शाएं।
जान्हवी ने नहीं दी प्रतिक्रिया
फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर अब तक जान्हवी कपूर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि डायरेक्टर की माफी और बदलाव की घोषणा के बाद यह मामला फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े- फर्जी यौन उत्पीड़न केस के दावे पर घिरीं शिल्पा शिंदे, AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)






